Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाले का अधूरा निर्माण और समस्याएं चिल्ला रोड बांदा शुकुल कुआं के पास।
Roht
नाले का अधूरा निर्माण और समस्याएं चिल्ला रोड बांदा शुकुल कुआं के पास।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुमेरपुर कस्बे में तीजा मेल को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज एसपी-एएसपी और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण 🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। 14 सितंबर को होने वाले तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 🔴 पशु बाजार, हरचंदन तालाब और रामलीला मैदान समेत मेला क्षेत्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 🔴 सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं। 🔴 नगर पंचायत, बिजली विभाग और मेला कमेटी को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश। 🔴 मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।1
- नहर में बह गया चार पहिया वाहन चार पहिया वाहन ने बच्चे फसे1
- हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ राजू कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं और मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी गौशाला के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इससे गौशाला के अंदर की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए। वहीं, वीडियो के माध्यम से बीडीओ से ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बहुत दलदल था, इंसान ही फंस जाएगा तो जानवर तो मरेगा ही।” अधिकारी के इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला में इतना अधिक दलदल है कि इंसान के फंसने का खतरा है, तो वहां गोवंश को किस स्थिति में रखा जा रहा है। उनका सवाल है कि जल निकासी और गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई। दो दिन पहले गौशाला में गोवंश की लगातार मौतों को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद अधिकारियों की जांच से ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- विमर्श विविधा के तहत मनाई गई भारत के ‘वृद्ध पीतामह’ की जयंती हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ श्रृंखला में शुक्रवार को दादा भाई नौरोजी की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा भाई नौरोजी सही अर्थों में देश के समर्पित सपूत थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को मुंबई में नौरोजी पलांजी और मानेक बाई के घर हुआ था। वह गणित के प्रोफेसर होने के साथ ही अच्छे दार्शनिक और लेखक भी थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। उन्होंने बहुत पहले ही स्वराज्य एवं स्वशासन की बात उठाकर देश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए थे। दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे और इंग्लैंड में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे। 30 जून 1917 को उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिन्स, अमित, रामनारायन सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- कजली मेला महोत्सव में पत्रकार उमाकान्त द्विवेदी एवं बेटी ध्वनि द्विवेदी को भजन गायन कजली मेला महोत्सव में पत्रकार उमाकान्त द्विवेदी एवं बेटी ध्वनि द्विवेदी को भजन गायन1
- #KrishnaJanmashtami #LittleKrishnas #SchoolActivity #DancePerformance #CreativeLearning #FunLearning #HappyJanmashtami #StarCitySchool #StarCitySchoolMahoba #Mahoba1
- गौशाला में मृत गोवंशों का वीडियो वायरल भारी बारिश में ट्रैक्टर चला कर मौके पर पहुंचे SDM हमीरपुर में गौशाला के अंदर मृत गौवंशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम अभिषेक गोयल के आदेश पर SDM करणवीर सिंह भारी बारिश के बीच मौके पर जांच करने गांव पहुंचे। बारिश के चलते रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने के कारण SDM करणवीर सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर गांव की गौशाला तक पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं और मृत गौवंशों के मामले की जानकारी ली। SDM के भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर चलाकर गौशाला पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में भी चर्चा है। अब सवाल यह है कि गौशाला में गौवंशों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।1
- बबेरू क्षेत्र में मूसलाधार हो रही बारिश,, खेतों में भरा पानी, किसान खेतों का पानी निकालने के लिए गया था, तभी पैर में जहरीले सांप के काटने से किसान की मृत्यु हो गई, मामला बदबीर कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई का है.1
- हमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामी मौदहा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे भमौरा गांव में नरेश कुमार प्रजापति अपने रिहायशी मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में उनकी जान बच गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी बृजमोहन और सुरेश मौके पर पहुंचे और मलबे से नरेश कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी लेखपाल को दे दी गई है। लगातार बारिश होने के कारण राजस्व विभाग की टीम के गांव पहुंचने में परेशानी हो रही है। बारिश के चलते मौदहा विकासखंड क्षेत्र के पारा, लदार, हिमौली, रतौली, लरौंध, भमौरा, भवानी, छिरका, मवैया, नारायच, मदारपुर, सायरी, कम्हारिया, मांचा , रमना, चकदहा , बिगहना, मुटनी, कुनेहटा, उमरी, भुगैचा समेत कई गांवों में हालात खराब बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों को कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। भमौरा के लेखपाल ने बताया कि प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन तैयार है। राजस्व टीम के पहुंचने के बाद नुकसान का आकलन कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1