इंदौर में अयोध्या श्री राम वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर समाज में मिसाल पेश कर रही है। संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल और स्कूल बैग सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा को एक नई दिशा मिल रही है। इस सेवा कार्य में संस्था के पदाधिकारी राजेश कुमावत, महेंद्र चौहान, सुरेन्द्र जी सहित अन्य सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी सेवा भाव के तहत संस्था के सक्रिय सदस्य मनोज सिंह लोधी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान से कम नहीं है। संस्था ने समाज के युवाओं और नागरिकों से शिक्षा, रक्तदान और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की है ताकि एक शिक्षित, स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। अयोध्या श्री राम वेलफेयर सोसाइटी ने भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।
इंदौर में अयोध्या श्री राम वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर समाज में मिसाल पेश कर रही है। संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल और स्कूल बैग सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा को एक नई दिशा मिल रही है। इस सेवा कार्य में संस्था के पदाधिकारी राजेश कुमावत, महेंद्र चौहान, सुरेन्द्र जी सहित अन्य सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी सेवा भाव के तहत संस्था के सक्रिय सदस्य मनोज सिंह लोधी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान से कम नहीं है। संस्था ने समाज के युवाओं और नागरिकों से शिक्षा, रक्तदान और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की है ताकि एक शिक्षित, स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। अयोध्या श्री राम वेलफेयर सोसाइटी ने भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।
- इंदौर में श्री विमल सामाजिक समिति द्वारा गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी (डिस्टोनिया) से पीड़ित 4 वर्षीय मासूम सारांश मांजरेकर के इलाज के लिए एक जनसहयोग अभियान चलाया जा रहा है। सारांश के बेहतर उपचार के लिए मुंबई के एक विशेषज्ञ अस्पताल में इलाज प्रस्तावित है। इस उपचार में लगभग ₹15 से ₹20 लाख की आवश्यकता है, जो बच्चे के परिवार की आर्थिक क्षमता से पूरी तरह बाहर है। इस संकट की घड़ी में बच्चे की मदद के लिए समिति द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साईं ट्रस्ट, इंदौर द्वारा प्रदान की गई सहयोग राशि में से ₹15,000 का चेक श्री विमल सामाजिक समिति द्वारा अस्पताल को उपचार सहायता के रूप में प्रदान किया गया है। समिति ने इस मानवीय सहयोग के लिए साईं ट्रस्ट, इंदौर का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री विमल सामाजिक समिति की अध्यक्ष योगिता सक्सेना और समिति के सदस्यों ने समाज के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों एवं दानदाताओं से भावुक अपील की है कि वे इस मासूम बच्चे के इलाज में अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान करें। समिति का कहना है कि लोगों का एक छोटा सा योगदान भी सारांश को स्वस्थ जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है। यह सहयोग राशि सीधे उपचार अभियान में उपयोग की जाएगी।1
- आगामी नगरीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए राजीव विकास केंद्र ने मध्य प्रदेश में अपने संगठन विस्तार अभियान को तेज कर दिया है। प्रदेशभर में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी नियुक्ति करते हुए सद्दाम मंसूरी को राजीव विकास केंद्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले, राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष और इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने सद्दाम मंसूरी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का इंदौर शहर अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद से ही सद्दाम मंसूरी लगातार संगठन की मजबूती, युवाओं को जोड़ने और जनसंपर्क अभियान चलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।1
- इंदौर में अयोध्या श्री राम वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर समाज में मिसाल पेश कर रही है। संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल और स्कूल बैग सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा को एक नई दिशा मिल रही है। इस सेवा कार्य में संस्था के पदाधिकारी राजेश कुमावत, महेंद्र चौहान, सुरेन्द्र जी सहित अन्य सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी सेवा भाव के तहत संस्था के सक्रिय सदस्य मनोज सिंह लोधी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान से कम नहीं है। संस्था ने समाज के युवाओं और नागरिकों से शिक्षा, रक्तदान और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की है ताकि एक शिक्षित, स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। अयोध्या श्री राम वेलफेयर सोसाइटी ने भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।1
- इन्दौर में अयोध्या श्री राम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य मनोज सिंह लोधी द्वारा रक्तदान किया गया है।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में तहसील जूनी इंदौर के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजराना में संयुक्त अभियान चलाकर बहुमूल्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कराया गया है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व जूनी इंदौर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री घनश्याम धनगर ने किया, जिसमें राजस्व विभाग की टीम को नगर निगम इंदौर और पुलिस विभाग का पूरा सहयोग मिला। संयुक्त टीम ने ग्राम खजराना के सर्वे क्रमांक 435/1/1/1 के अंतर्गत आने वाली 1.200 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित की गईं 7 दुकानें, 2 मकान, झोपड़ियां और अस्थाई टीन शेड हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया ने बताया कि इस बड़ी कार्रवाई के माध्यम से लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की बहुमूल्य शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण से मुक्त कराई गई इस कीमती भूमि पर भविष्य में एक अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्रवाई के बाद कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और जनहित के कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ऐसी प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।1
- इंदौर के खजराना में प्रशासन का बुलडोजर चला है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है।1
- इंदौर के चम्पाबाग इलाके में एक दबंग की खुलेआम दादागिरी का मामला सामने आया है, जहां ग्रीन पार्क के रहने वाले वसीम अकरम की स्क्रैप दुकान पर दिनदहाड़े गाली-गलौज की गई। घटना 18 जुलाई की दोपहर की है, जब वसीम अस्पताल गए हुए थे और दुकान पर उनका दोस्त सतपाल सिंह बैठा था। इसी दौरान इलाके का ही दबंग हारुण रंगीला उर्फ दादा दुकान के सामने पहुंचा और गाड़ी खड़ी कर वसीम के नाम पर जमकर अभद्रता करने लगा। जब दुकान पर मौजूद सतपाल सिंह ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी और भड़क गया। उसने जाते-जाते धमकी दी कि अगर बबला को बोलकर थाने में रिपोर्ट की, तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। इस धमकी के बाद से पीड़ित कारोबारी बेहद दहशत में है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी हारुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।4
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक पुलिस चौकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक चौकी के भीतर घुस गया। चौकी में दाखिल होकर उसने दरोगा की टोपी पहन ली और वहां रखी कुर्सी पर बैठकर खुद को थानेदार की तरह पेश करने लगा। इस दौरान वह वहां रखी सरकारी फाइलें भी देखने लगा। युवक पर चौकी में तोड़फोड़ करने और सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू किया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।1