logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज स्वास्थ्य विभाग के जिले के सभी ब्लॉक के लगभग 300 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के

2 hrs ago
user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

आज स्वास्थ्य विभाग के जिले के सभी ब्लॉक के लगभग 300 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के

More news from Seoni and nearby areas
  • *SIR नोटिस की सुनवाई तार्ककिक विसंगतियां की सुनवाई* *ग्राम पंचायत भवन में तहसीलदार कुरई की उपस्थिति 5 फरवरी को हुई सुनवाई* कुरई विकासखंड के ग्राम पंचायत बादलपार् के 15 एवं 16 के बी एल ओ शिवशंकर बावनकर कर और पूनम चंद चौहान ने बताया कि तर्ककिक विसंगगतियां की सुनवाई में आज तहसीलदार कुरई की उपस्थिति में सुनवाई की गई बताया गया कि 2003 में फादर नाम मिस, पिता पुत्र में 15 वर्ष का अंतर, एक ही व्यक्ति के नाम से 6 लोगों के नाम सेsir हुई हो, संतान एवं पिता की आयु 50में वर्ष से ज्यादा का अंतर हो इन लोगों को नोटिस देकर उपस्थित कराया गया। इस दौरान तहसीलदार अंशुल जैन, पटवारी रामदास कुमरे, बी एल ओ, उपस्थित थे।
    1
    *SIR नोटिस की सुनवाई  तार्ककिक विसंगतियां की सुनवाई*
*ग्राम पंचायत भवन में तहसीलदार कुरई की उपस्थिति 5 फरवरी को हुई सुनवाई*
कुरई विकासखंड के ग्राम पंचायत बादलपार् के  15 एवं 16 के बी एल ओ शिवशंकर बावनकर कर और पूनम चंद चौहान ने बताया कि तर्ककिक विसंगगतियां की सुनवाई में आज तहसीलदार कुरई की उपस्थिति में सुनवाई की गई बताया गया कि 2003 में फादर नाम मिस, पिता पुत्र में 15 वर्ष का अंतर, एक ही व्यक्ति के नाम से 6 लोगों के नाम सेsir हुई हो, संतान एवं पिता की आयु 50में वर्ष से ज्यादा का अंतर हो इन लोगों को नोटिस देकर उपस्थित कराया गया। इस दौरान तहसीलदार अंशुल जैन, पटवारी रामदास कुमरे,  बी एल ओ, उपस्थित थे।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार Kurai, Seoni•
    21 hrs ago
  • UGC बिल के विरोध में कचहरी चौक से SDM कार्यालय तक स्वर्ण समाज की रैली, कानून वापसी की मांग केंद्र सरकार द्वारा 13 जनवरी से लागू किए गए UGC बिल के विरोध में आज 31 जनवरी को नगर के कचहरी चौक में समस्त स्वर्ण समाज के बैनर तले जैन समाज, अग्रवाल समाज, ठाकुर समाज, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज, सिंधी समाज, केस समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कचहरी चौक से रैली निकालते हुए SDM कार्यालय पहुंचकर UGC बिल के विरोध में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार नितिन चौधरी को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि UGC बिल शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि यह कानून विद्यार्थियों के संस्कार, शैक्षणिक स्वतंत्रता और सामाजिक संतुलन को प्रभावित करेगा। इसी कारण इस कानून को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि UGC बिल को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समाज के प्रतिनिधियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कानून पर 19 मार्च तक दिए गए प्रारंभिक स्थगन आदेश के लिए आभार व्यक्त किया, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट किया कि केवल स्थगन नहीं बल्कि कानून की पूर्ण वापसी ही उनकी मुख्य मांग है। UGC बिल के विरोध को लेकर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार का शैक्षणिक कानून लागू करने से पहले सभी समाजों, शिक्षाविदों और अभिभावकों से व्यापक चर्चा आवश्यक है। बिना संवाद के लिया गया निर्णय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे स्वर्ण समाज स्वीकार नहीं करेगा। शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपने के बाद स्वर्ण समाज की रैली का समापन किया गया।
    1
    UGC बिल के विरोध में कचहरी चौक से SDM कार्यालय तक स्वर्ण समाज की रैली, कानून वापसी की मांग
केंद्र सरकार द्वारा 13 जनवरी से लागू किए गए UGC बिल के विरोध में आज 31 जनवरी को नगर के कचहरी चौक में समस्त स्वर्ण समाज के बैनर तले जैन समाज, अग्रवाल समाज, ठाकुर समाज, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज, सिंधी समाज, केस समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कचहरी चौक से रैली निकालते हुए SDM कार्यालय पहुंचकर UGC बिल के विरोध में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार नितिन चौधरी को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
रैली में शामिल लोगों का कहना था कि UGC बिल शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि यह कानून विद्यार्थियों के संस्कार, शैक्षणिक स्वतंत्रता और सामाजिक संतुलन को प्रभावित करेगा। इसी कारण इस कानून को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि UGC बिल को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समाज के प्रतिनिधियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कानून पर 19 मार्च तक दिए गए प्रारंभिक स्थगन आदेश के लिए आभार व्यक्त किया, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट किया कि केवल स्थगन नहीं बल्कि कानून की पूर्ण वापसी ही उनकी मुख्य मांग है।
UGC बिल के विरोध को लेकर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार का शैक्षणिक कानून लागू करने से पहले सभी समाजों, शिक्षाविदों और अभिभावकों से व्यापक चर्चा आवश्यक है। बिना संवाद के लिया गया निर्णय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे स्वर्ण समाज स्वीकार नहीं करेगा।
शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपने के बाद स्वर्ण समाज की रैली का समापन किया गया।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • झल्लार पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा* एकतरफा प्रेम में युवती की नृशंस हत्या– आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने एक गंभीर एवं संवेदनशील हत्या प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 28.01.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम *बासनेर खुर्द निवासी युवती देवी धोटे, पिता राजेश धोटे,* की जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर देहाती *मर्ग इंटीमेशन मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस* कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच उपरांत असल मर्ग क्रमांक 03/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया। 🔹*संदेह से सच्चाई तक* मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों द्वारा ग्राम बासनेर खुर्द निवासी *राहुल पिता साहेबराव धोटे* पर गंभीर संदेह व्यक्त किया गया। परिजनों के कथन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 11/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*विवेचना के दौरान सामने आए अहम तथ्य* विवेचना में मृतिका के पिता राजेश धोटे, माता बाली धोटे, दादा किसनाजी धोटे एवं स्वतंत्र साक्षी दिनेश सोनारे के कथन लेख किए गए। गवाहों ने बताया कि घटना दिनांक को मृतिका बकरी चराने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव मनोज घानेकर के खेत में मिला। 🔹शव परीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए—गाल एवं पैर की त्वचा उखड़ी हुई थी तथा गले पर खरोंच के स्पष्ट निशान मौजूद थे। 🔹जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरोपी राहुल धोटे ने घटना से दो दिन पूर्व मृतिका के माता-पिता को धमकी दी थी कि यदि देवी की शादी उससे नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर जान से मार देगा। घटना के दिन आरोपी को मृतिका के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया तथा उसकी मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही पाई गई। 🔹 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट* चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में *मृत्यु का कारण हाईट बोन फ्रैक्चर (कंठिका अस्थि का टूटना), श्वास अवरोध (स्टैंगुलेशन) एवं छोटी आंत में छिद्रन से उत्पन्न जटिलताएं बताया गया है,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं बल्कि हत्या है* । 🔹*आरोपी की गिरफ्तारी* आरोपी *राहुल पिता साहेबराव धोटे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बासनेर खुर्द* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एकतरफा प्रेम में असफल होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर *घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त* की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस संपूर्ण कार्यवाही में— निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम मो. यूनिट, थाना प्रभारी उप निरीक्षक वहीद खान, सउनि दिलीप टांडेकर, आर. 669 हर्षवर्धन पवार, म.आर. 449 उमा जावलकर, सै. 195 अमित, तथा सायबर सेल शाखा से आर. राजेन्द्र धाडसे की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण में त्वरित, तकनीकी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया। 🔹*आम जनता से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा संदिग्ध व्यवहार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर सूचना देकर समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
    1
    झल्लार पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का  खुलासा*
एकतरफा प्रेम में युवती की नृशंस हत्या– आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने एक गंभीर एवं संवेदनशील हत्या प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 28.01.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम *बासनेर खुर्द निवासी युवती देवी धोटे, पिता राजेश धोटे,* की जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर देहाती *मर्ग इंटीमेशन मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस* कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच उपरांत असल मर्ग क्रमांक 03/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया।
🔹*संदेह से सच्चाई तक* 
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों द्वारा ग्राम बासनेर खुर्द निवासी *राहुल पिता साहेबराव धोटे* पर गंभीर संदेह व्यक्त किया गया। परिजनों के कथन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 11/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*विवेचना के दौरान सामने आए अहम तथ्य* 
विवेचना में मृतिका के पिता राजेश धोटे, माता बाली धोटे, दादा किसनाजी धोटे एवं स्वतंत्र साक्षी दिनेश सोनारे के कथन लेख किए गए। गवाहों ने बताया कि घटना दिनांक को मृतिका बकरी चराने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव मनोज घानेकर के खेत में मिला।
🔹शव परीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए—गाल एवं पैर की त्वचा उखड़ी हुई थी तथा गले पर खरोंच के स्पष्ट निशान मौजूद थे।
🔹जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरोपी राहुल धोटे ने घटना से दो दिन पूर्व मृतिका के माता-पिता को धमकी दी थी कि यदि देवी की शादी उससे नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर जान से मार देगा। घटना के दिन आरोपी को मृतिका के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया तथा उसकी मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही पाई गई।
🔹 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट* 
चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में *मृत्यु का कारण हाईट बोन फ्रैक्चर (कंठिका अस्थि का टूटना), श्वास अवरोध (स्टैंगुलेशन) एवं छोटी आंत में छिद्रन से उत्पन्न जटिलताएं बताया गया है,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं बल्कि हत्या है* ।
🔹*आरोपी की गिरफ्तारी* 
आरोपी *राहुल पिता साहेबराव धोटे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बासनेर खुर्द* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एकतरफा प्रेम में असफल होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर *घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त* की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
इस संपूर्ण कार्यवाही में—
निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम मो. यूनिट, थाना प्रभारी उप निरीक्षक वहीद खान,
सउनि दिलीप टांडेकर,
आर. 669 हर्षवर्धन पवार,
म.आर. 449 उमा जावलकर, सै. 195 अमित,
तथा सायबर सेल शाखा से आर. राजेन्द्र धाडसे की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से प्रशंसा* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण में त्वरित, तकनीकी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया।
🔹*आम जनता से अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा संदिग्ध व्यवहार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर सूचना देकर समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सोहागपुर थाने ने कट्टे से जान लेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय से शाम 8, बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी यशवंत रघुवंशी पिता पवनसिंह रघुवंशी 30 वर्ष निवासी ग्राम निवारी ने अरुण पूर्वीया निवासी ग्राम भट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि यह रामकुमार रघुवंशी के साथ एक्टिवा स्कूटी से शोभापुर से अपने गांव निवारी जा रहा था फरियादी स्कूटी के पीछे बैठा था ग्राम भट्टी से निकलकर आगे पहुंचे रास्ते में ग्राम भट्टी का रहने वाला अरुण पुरवइया अपनी सफेद रंग की I20 कार से आया और क्रॉस करके अपनी गाड़ी स्कूटी के सामने लगाकर स्कूटी को रोक दी और गाड़ी से उतरकर पुरानी रिपोर्ट करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, कार से एक धारदार चाकू निकाला तो चाकू देखकर स्कूटी छोड़कर दोनों खेत के रास्ते गांव तरफ भागने लगे करीबन 100 मीटर दूर पहुंचे तभी अरुण पुरवइया ने कट्टा निकालकर ऊपर गोली चलाई गोली चलने की आवाज सुनकर यह भाग कर दूर निकल गए की रिपोर्ट पर धारा 126(2),296 (बी),125, 351(3) बी.एन.एस.का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
    1
    सोहागपुर थाने ने कट्टे से जान लेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय से शाम 8, बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी यशवंत रघुवंशी पिता पवनसिंह रघुवंशी 30 वर्ष निवासी ग्राम निवारी ने अरुण पूर्वीया निवासी ग्राम भट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि यह रामकुमार रघुवंशी के साथ एक्टिवा स्कूटी से शोभापुर से अपने गांव निवारी जा रहा था फरियादी स्कूटी के पीछे बैठा था ग्राम भट्टी से निकलकर आगे पहुंचे रास्ते में ग्राम भट्टी का रहने वाला अरुण पुरवइया अपनी सफेद रंग की I20 कार से आया और क्रॉस करके अपनी गाड़ी स्कूटी के सामने लगाकर स्कूटी को रोक दी और गाड़ी से उतरकर पुरानी रिपोर्ट करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, कार से एक धारदार चाकू निकाला तो चाकू देखकर स्कूटी छोड़कर दोनों खेत के रास्ते गांव तरफ भागने लगे करीबन 100 मीटर दूर पहुंचे तभी अरुण पुरवइया ने कट्टा निकालकर ऊपर गोली चलाई गोली चलने की आवाज सुनकर यह भाग कर दूर निकल गए की रिपोर्ट पर धारा 126(2),296 (बी),125, 351(3) बी.एन.एस.का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    पत्रकारिता पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया पावर हाउस के पास में एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना शाम करीब 06 बजे के आस-पास की है घायल वृद्ध को डायॅल 112 में तैनात आरक्षक मनोज चौहान ने नजदीक के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया है। घायल शख्स की सिर पर चोट आई है और एक पैर टूट गया है। घायल शख्स की पहचान शिव प्रसाद बाहेश्वर निवासी सजनवाड़ा के रुप में हुई है। टक्कर किस वाहन ने मारी यह शख्स खमरिया पावन हाउस के पास क्या कर रहा था इसकी पुष्ठि नहीं हो पाई। डायल 112 को लोकेश राहंगडाले ने सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।
    1
    कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया पावर हाउस के पास में एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना शाम करीब 06 बजे के आस-पास की है घायल वृद्ध को डायॅल 112 में तैनात आरक्षक मनोज चौहान ने नजदीक के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया है। घायल शख्स की सिर पर चोट आई है और एक पैर टूट गया है। घायल शख्स की पहचान शिव प्रसाद बाहेश्वर निवासी सजनवाड़ा के रुप में हुई है। टक्कर किस वाहन ने मारी यह शख्स खमरिया पावन हाउस के पास क्या कर रहा था इसकी पुष्ठि नहीं हो पाई। डायल 112 को लोकेश राहंगडाले ने सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *बनखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम। चिल्लोद मे हनुमान मंदिर में पुजारी का मिलने से मचा हड़कंप* मध्यप्रदेश हैंड हीरालाल गढ़वाल नर्मदापुरम बनखेड़ी *सिर पर किए कई बार हमले के मिले निशान, थाना प्रभारी एवं SDOP ने जताई हत्या की आशंका मौके पर बनखेड़ी थाना प्रभारी एवं SDOP रहे घटना स्थल पर मौजूद* नर्मदापुरम बनखेड़ी के थाना क्षेत्र स्थित चिलोद हनुमान मंदिर में गुरुवार को एक पुजारी का शव मिला। पुजारी के सिर पर कई वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मंदिर में पुजारी का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान शिवशंकर तिवारी (45), पुत्र गुरबक्श तिवारी, निवासी ग्राम मनकवाडा, थाना बनखेड़ी के रूप में हुई है। सिर पर कई बार हमले के मिले के निशान में थाना प्रभारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चिलोद हनुमान मंदिर में पुजारी शिवशंकर तिवारी के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआई बोले-पीएम के लिए भेजा गया शव मंदिर में पुजारी की हत्या को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।
    2
    *बनखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम। चिल्लोद मे हनुमान मंदिर में पुजारी का मिलने से मचा हड़कंप*
मध्यप्रदेश हैंड हीरालाल गढ़वाल 
नर्मदापुरम बनखेड़ी
*सिर पर किए कई बार हमले के मिले निशान, थाना प्रभारी एवं SDOP ने जताई हत्या की आशंका मौके पर बनखेड़ी थाना प्रभारी एवं SDOP रहे घटना स्थल पर मौजूद* 
नर्मदापुरम बनखेड़ी के थाना क्षेत्र स्थित चिलोद हनुमान मंदिर में गुरुवार को एक पुजारी का शव मिला। पुजारी के सिर पर कई वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस
बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मंदिर में पुजारी का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान शिवशंकर तिवारी (45), पुत्र गुरबक्श तिवारी, निवासी ग्राम मनकवाडा, थाना बनखेड़ी के रूप में हुई है।
सिर पर कई बार हमले के मिले के निशान में 
थाना प्रभारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चिलोद हनुमान मंदिर में पुजारी शिवशंकर तिवारी के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टीआई बोले-पीएम के लिए भेजा गया शव
मंदिर में पुजारी की हत्या को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।
    user_हीरालाल गढ़वाल नर्मदापुरम बनखेड़ी
    हीरालाल गढ़वाल नर्मदापुरम बनखेड़ी
    Appliance Rental Agency गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में पांचवें दिवस झारखंड ने
    1
    न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में पांचवें दिवस झारखंड ने
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • केंद्रीय विद्यालय में टी-शर्ट उतरवाने का मामला गरमाया, पालकों ने किया हंगामा "KV में बवाल: छात्र छात्राओं की टी-शर्ट उतरवाने पर भड़के परिजन, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश!" कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्कूली बच्चों से शर्ट उतरवाने का मामला गरमाया, अभिभावकों ने लगाया आरोप
    1
    केंद्रीय विद्यालय में टी-शर्ट उतरवाने का मामला गरमाया, पालकों ने किया हंगामा
"KV में बवाल: छात्र छात्राओं की टी-शर्ट उतरवाने पर 
भड़के परिजन, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश!"
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्कूली बच्चों से शर्ट
उतरवाने का मामला गरमाया, अभिभावकों ने लगाया आरोप
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • बदबू से परेशान वार्ड वासी रहवासी क्षेत्र में शौचालय, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान। मुलताई।नगर के रहवासी क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की बदबू से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व के कन्या शाला स्कूल के बच्चों के लिए यह बनाया गया था जिसे नगर पालिका ने अब सार्वजनिक बना दिया है। जिसे हटाने को लेकर कई बार शिकायत एसडीएम मुलताई, नगर पालिका को करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक शौचालय को जल्द से जल्द हटाया जाए जिससे होने वाली परेशानी व बीमारियों से बचा जा सके,वही शौचालय की नियमित सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि रहवासी क्षेत्र में बने शौचालय सेलोगों को राहत मिल सके।
    1
    बदबू से परेशान वार्ड वासी रहवासी क्षेत्र में शौचालय, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान।
मुलताई।नगर के रहवासी क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की बदबू से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से  बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व के कन्या शाला स्कूल के  बच्चों के लिए यह बनाया गया था जिसे नगर पालिका ने अब सार्वजनिक बना दिया है।
जिसे हटाने को लेकर कई बार शिकायत एसडीएम मुलताई, नगर पालिका को करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। 
गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक शौचालय को जल्द से जल्द हटाया जाए जिससे होने वाली  परेशानी व बीमारियों से बचा जा सके,वही शौचालय की नियमित सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि रहवासी क्षेत्र में बने शौचालय सेलोगों को राहत मिल सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.