logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झल्लार पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा* एकतरफा प्रेम में युवती की नृशंस हत्या– आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने एक गंभीर एवं संवेदनशील हत्या प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 28.01.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम *बासनेर खुर्द निवासी युवती देवी धोटे, पिता राजेश धोटे,* की जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर देहाती *मर्ग इंटीमेशन मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस* कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच उपरांत असल मर्ग क्रमांक 03/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया। 🔹*संदेह से सच्चाई तक* मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों द्वारा ग्राम बासनेर खुर्द निवासी *राहुल पिता साहेबराव धोटे* पर गंभीर संदेह व्यक्त किया गया। परिजनों के कथन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 11/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*विवेचना के दौरान सामने आए अहम तथ्य* विवेचना में मृतिका के पिता राजेश धोटे, माता बाली धोटे, दादा किसनाजी धोटे एवं स्वतंत्र साक्षी दिनेश सोनारे के कथन लेख किए गए। गवाहों ने बताया कि घटना दिनांक को मृतिका बकरी चराने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव मनोज घानेकर के खेत में मिला। 🔹शव परीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए—गाल एवं पैर की त्वचा उखड़ी हुई थी तथा गले पर खरोंच के स्पष्ट निशान मौजूद थे। 🔹जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरोपी राहुल धोटे ने घटना से दो दिन पूर्व मृतिका के माता-पिता को धमकी दी थी कि यदि देवी की शादी उससे नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर जान से मार देगा। घटना के दिन आरोपी को मृतिका के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया तथा उसकी मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही पाई गई। 🔹 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट* चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में *मृत्यु का कारण हाईट बोन फ्रैक्चर (कंठिका अस्थि का टूटना), श्वास अवरोध (स्टैंगुलेशन) एवं छोटी आंत में छिद्रन से उत्पन्न जटिलताएं बताया गया है,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं बल्कि हत्या है* । 🔹*आरोपी की गिरफ्तारी* आरोपी *राहुल पिता साहेबराव धोटे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बासनेर खुर्द* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एकतरफा प्रेम में असफल होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर *घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त* की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस संपूर्ण कार्यवाही में— निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम मो. यूनिट, थाना प्रभारी उप निरीक्षक वहीद खान, सउनि दिलीप टांडेकर, आर. 669 हर्षवर्धन पवार, म.आर. 449 उमा जावलकर, सै. 195 अमित, तथा सायबर सेल शाखा से आर. राजेन्द्र धाडसे की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण में त्वरित, तकनीकी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया। 🔹*आम जनता से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा संदिग्ध व्यवहार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर सूचना देकर समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

15 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

झल्लार पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा* एकतरफा प्रेम में युवती की नृशंस हत्या– आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने एक गंभीर एवं संवेदनशील हत्या प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 28.01.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम *बासनेर खुर्द निवासी युवती देवी धोटे, पिता राजेश धोटे,* की जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर देहाती *मर्ग इंटीमेशन मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस* कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच उपरांत असल मर्ग क्रमांक 03/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया। 🔹*संदेह से सच्चाई तक* मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों द्वारा ग्राम बासनेर खुर्द निवासी *राहुल पिता साहेबराव धोटे* पर गंभीर संदेह व्यक्त किया गया। परिजनों के कथन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 11/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*विवेचना के दौरान सामने आए अहम तथ्य* विवेचना में मृतिका के पिता राजेश धोटे, माता बाली धोटे, दादा किसनाजी धोटे एवं स्वतंत्र साक्षी दिनेश सोनारे के कथन लेख किए गए। गवाहों ने बताया कि घटना दिनांक को मृतिका बकरी चराने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव मनोज घानेकर के खेत में मिला। 🔹शव परीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए—गाल एवं पैर की त्वचा उखड़ी हुई थी तथा गले पर खरोंच के स्पष्ट निशान मौजूद थे। 🔹जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरोपी राहुल धोटे ने घटना से दो दिन पूर्व मृतिका के माता-पिता को धमकी दी थी कि यदि देवी की शादी उससे नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर जान से मार देगा। घटना के दिन आरोपी को मृतिका के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया तथा उसकी मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही पाई गई। 🔹 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट* चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में *मृत्यु का कारण हाईट बोन फ्रैक्चर (कंठिका अस्थि का टूटना), श्वास अवरोध (स्टैंगुलेशन) एवं छोटी आंत में छिद्रन से उत्पन्न जटिलताएं बताया गया है,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं बल्कि हत्या है* । 🔹*आरोपी की गिरफ्तारी* आरोपी *राहुल पिता साहेबराव धोटे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बासनेर खुर्द* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एकतरफा प्रेम में असफल होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर *घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त* की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस संपूर्ण कार्यवाही में— निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम मो. यूनिट, थाना प्रभारी उप निरीक्षक वहीद खान, सउनि दिलीप टांडेकर, आर. 669 हर्षवर्धन पवार, म.आर. 449 उमा जावलकर, सै. 195 अमित, तथा सायबर सेल शाखा से आर. राजेन्द्र धाडसे की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण में त्वरित, तकनीकी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया। 🔹*आम जनता से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा संदिग्ध व्यवहार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर सूचना देकर समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • झल्लार पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा* एकतरफा प्रेम में युवती की नृशंस हत्या– आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने एक गंभीर एवं संवेदनशील हत्या प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 28.01.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम *बासनेर खुर्द निवासी युवती देवी धोटे, पिता राजेश धोटे,* की जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर देहाती *मर्ग इंटीमेशन मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस* कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच उपरांत असल मर्ग क्रमांक 03/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया। 🔹*संदेह से सच्चाई तक* मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों द्वारा ग्राम बासनेर खुर्द निवासी *राहुल पिता साहेबराव धोटे* पर गंभीर संदेह व्यक्त किया गया। परिजनों के कथन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 11/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*विवेचना के दौरान सामने आए अहम तथ्य* विवेचना में मृतिका के पिता राजेश धोटे, माता बाली धोटे, दादा किसनाजी धोटे एवं स्वतंत्र साक्षी दिनेश सोनारे के कथन लेख किए गए। गवाहों ने बताया कि घटना दिनांक को मृतिका बकरी चराने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव मनोज घानेकर के खेत में मिला। 🔹शव परीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए—गाल एवं पैर की त्वचा उखड़ी हुई थी तथा गले पर खरोंच के स्पष्ट निशान मौजूद थे। 🔹जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरोपी राहुल धोटे ने घटना से दो दिन पूर्व मृतिका के माता-पिता को धमकी दी थी कि यदि देवी की शादी उससे नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर जान से मार देगा। घटना के दिन आरोपी को मृतिका के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया तथा उसकी मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही पाई गई। 🔹 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट* चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में *मृत्यु का कारण हाईट बोन फ्रैक्चर (कंठिका अस्थि का टूटना), श्वास अवरोध (स्टैंगुलेशन) एवं छोटी आंत में छिद्रन से उत्पन्न जटिलताएं बताया गया है,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं बल्कि हत्या है* । 🔹*आरोपी की गिरफ्तारी* आरोपी *राहुल पिता साहेबराव धोटे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बासनेर खुर्द* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एकतरफा प्रेम में असफल होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर *घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त* की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस संपूर्ण कार्यवाही में— निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम मो. यूनिट, थाना प्रभारी उप निरीक्षक वहीद खान, सउनि दिलीप टांडेकर, आर. 669 हर्षवर्धन पवार, म.आर. 449 उमा जावलकर, सै. 195 अमित, तथा सायबर सेल शाखा से आर. राजेन्द्र धाडसे की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण में त्वरित, तकनीकी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया। 🔹*आम जनता से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा संदिग्ध व्यवहार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर सूचना देकर समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
    1
    झल्लार पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का  खुलासा*
एकतरफा प्रेम में युवती की नृशंस हत्या– आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने एक गंभीर एवं संवेदनशील हत्या प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 28.01.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम *बासनेर खुर्द निवासी युवती देवी धोटे, पिता राजेश धोटे,* की जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर देहाती *मर्ग इंटीमेशन मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस* कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच उपरांत असल मर्ग क्रमांक 03/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया।
🔹*संदेह से सच्चाई तक* 
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों द्वारा ग्राम बासनेर खुर्द निवासी *राहुल पिता साहेबराव धोटे* पर गंभीर संदेह व्यक्त किया गया। परिजनों के कथन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 11/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*विवेचना के दौरान सामने आए अहम तथ्य* 
विवेचना में मृतिका के पिता राजेश धोटे, माता बाली धोटे, दादा किसनाजी धोटे एवं स्वतंत्र साक्षी दिनेश सोनारे के कथन लेख किए गए। गवाहों ने बताया कि घटना दिनांक को मृतिका बकरी चराने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव मनोज घानेकर के खेत में मिला।
🔹शव परीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए—गाल एवं पैर की त्वचा उखड़ी हुई थी तथा गले पर खरोंच के स्पष्ट निशान मौजूद थे।
🔹जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरोपी राहुल धोटे ने घटना से दो दिन पूर्व मृतिका के माता-पिता को धमकी दी थी कि यदि देवी की शादी उससे नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर जान से मार देगा। घटना के दिन आरोपी को मृतिका के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया तथा उसकी मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही पाई गई।
🔹 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट* 
चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में *मृत्यु का कारण हाईट बोन फ्रैक्चर (कंठिका अस्थि का टूटना), श्वास अवरोध (स्टैंगुलेशन) एवं छोटी आंत में छिद्रन से उत्पन्न जटिलताएं बताया गया है,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं बल्कि हत्या है* ।
🔹*आरोपी की गिरफ्तारी* 
आरोपी *राहुल पिता साहेबराव धोटे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बासनेर खुर्द* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एकतरफा प्रेम में असफल होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर *घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त* की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
इस संपूर्ण कार्यवाही में—
निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम मो. यूनिट, थाना प्रभारी उप निरीक्षक वहीद खान,
सउनि दिलीप टांडेकर,
आर. 669 हर्षवर्धन पवार,
म.आर. 449 उमा जावलकर, सै. 195 अमित,
तथा सायबर सेल शाखा से आर. राजेन्द्र धाडसे की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से प्रशंसा* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण में त्वरित, तकनीकी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया।
🔹*आम जनता से अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा संदिग्ध व्यवहार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर सूचना देकर समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Betul, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • अंध श्रद्धा निर्मूलन विषय पर आयोजित हुआ हुई कार्यशाला भैंसदेही/मनीष राठौर वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में अंधश्रद्धा निर्मूलन विषय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में अखिल भारतीय अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के जिला कार्यालय अध्यक्ष एसएस चौहान सेवा निवृत शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धा और अंधश्रद्धा अलग चीज़ें हैं। उन्होंने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाया कि किस प्रकार छोटी छोटी ट्रिक्स के माध्यम से चमत्कार दिखाए जाते हैं।नारियल के अंदर से पैसे निकालना, कागज में आग लगाना, पर्चियां को बगैर देखे पढ़ना जैसे चमत्कारों की वास्तविकता उन्होंने विद्यार्थियों को बताइये। उन्होंने समाज में फैले विभिन्न प्रकार के अंधविश्वासों के संबंध में विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी प्रकार के भूत प्रेत आदि नहीं होते हैं। चमत्कारों के वैज्ञानिक तरीकों एवं रसायनों का उपयोग किया जाता है। हमें अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। हम हमेशा अंधविश्वासों के चलते भ्रमित होते रहते हैं जिसके कारण हम अपने कार्य पर ध्यान नहीं दे पाते l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार दवंडे ने कहा कि समाज में प्रचलित कुरीतियों से हमें बचना चाहिए और अपने आस - पास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करना चाहिए।
    1
    अंध श्रद्धा निर्मूलन विषय पर आयोजित हुआ हुई कार्यशाला
भैंसदेही/मनीष राठौर
वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में अंधश्रद्धा निर्मूलन विषय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में अखिल भारतीय अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के जिला कार्यालय अध्यक्ष एसएस चौहान सेवा निवृत शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धा और अंधश्रद्धा अलग चीज़ें हैं। उन्होंने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाया कि किस प्रकार छोटी छोटी ट्रिक्स के माध्यम से चमत्कार दिखाए जाते हैं।नारियल के अंदर से पैसे निकालना, कागज में आग लगाना, पर्चियां को बगैर देखे पढ़ना जैसे चमत्कारों की वास्तविकता उन्होंने विद्यार्थियों को बताइये। उन्होंने समाज में फैले विभिन्न प्रकार के अंधविश्वासों के संबंध में विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने  विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी प्रकार के भूत प्रेत आदि नहीं होते हैं।  चमत्कारों के   वैज्ञानिक तरीकों एवं रसायनों का उपयोग किया जाता है।  हमें अपनी बुद्धि और विवेक  का इस्तेमाल करना चाहिए। हम हमेशा अंधविश्वासों के चलते  भ्रमित होते रहते हैं जिसके कारण हम अपने कार्य पर ध्यान नहीं दे पाते l
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार दवंडे ने कहा कि समाज में प्रचलित कुरीतियों से हमें बचना चाहिए और अपने आस - पास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करना चाहिए।
    user_MANISH RATHORE mp news
    MANISH RATHORE mp news
    पत्रकार Bhainsdehi, Betul•
    8 hrs ago
  • Post by Dvarka tumram
    1
    Post by Dvarka tumram
    user_Dvarka tumram
    Dvarka tumram
    Farmer Parasia, Chhindwara•
    15 hrs ago
  • Check This Video: 'छिंदवाड़ा तामिया परासिया की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से 'खबर01👇👇👇
    1
    Check This Video: 
'छिंदवाड़ा तामिया परासिया की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से 'खबर01👇👇👇
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में पांचवें दिवस झारखंड ने
    1
    न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में पांचवें दिवस झारखंड ने
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता - सोहागपुर को 6–2 से हराकर मंडीदीप ने जीती ट्रॉफी विजेता और विजेता टीमों को विधायक ने सौंपी ट्रॉफी और नगद राशि सोहागपुर// नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के खेल ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें वर्ष के फाइनल मुकाबला मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, कायाकल्प डहेरिया , कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, नवल भैया, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में मंडीदीप की टीम ने सोहागपुर को 6 – 2 से पराजित कर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले से पूर्व खेलों में विशेष योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान एडवोकेट एवं भानू भैया का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर ग्राउंड का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।  फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता टीम मंडीदीप को विधायक विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। वहीं स्व. रामचन्द्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा दी गई। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी गोपाल चौबे एवं सब इंजीनियर बृजेश खानोरकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता सोहागपुर की टीम को स्व. शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा प्रदान की गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपररोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड सत्यम (मंडीदीप),बेस्ट डिफेंडर हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य को दिया गया। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को सम्मानित किया गया।  आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, संयोजक शंकरलाल मालवीय एवं अश्विनी सरोज, सचिव पवन सिंह चौहान सहित अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेसी, अभिनव पालीवाल, शेख आरिफ, रज्जन यादव, अंकुश जैसवाल एवं गब्बी एडवर्ड को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।
    2
    अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता - सोहागपुर को 6–2 से हराकर मंडीदीप ने जीती ट्रॉफी
विजेता और विजेता टीमों को विधायक ने सौंपी ट्रॉफी और नगद राशि
सोहागपुर// नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के खेल ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें वर्ष के फाइनल मुकाबला मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, कायाकल्प डहेरिया , कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, नवल भैया, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में मंडीदीप की टीम ने सोहागपुर को 6 – 2 से पराजित कर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले से पूर्व खेलों में विशेष योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान एडवोकेट एवं भानू भैया का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर ग्राउंड का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। 
फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता टीम मंडीदीप को विधायक विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। वहीं स्व. रामचन्द्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा दी गई। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी गोपाल चौबे एवं सब इंजीनियर बृजेश खानोरकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता सोहागपुर की टीम को स्व. शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा प्रदान की गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपररोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड सत्यम (मंडीदीप),बेस्ट डिफेंडर हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य को दिया गया।
अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को सम्मानित किया गया।  आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, संयोजक शंकरलाल मालवीय एवं अश्विनी सरोज, सचिव पवन सिंह चौहान सहित अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेसी, अभिनव पालीवाल, शेख आरिफ, रज्जन यादव, अंकुश जैसवाल एवं गब्बी एडवर्ड को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदबू से परेशान वार्ड वासी रहवासी क्षेत्र में शौचालय, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान। मुलताई।नगर के रहवासी क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की बदबू से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व के कन्या शाला स्कूल के बच्चों के लिए यह बनाया गया था जिसे नगर पालिका ने अब सार्वजनिक बना दिया है। जिसे हटाने को लेकर कई बार शिकायत एसडीएम मुलताई, नगर पालिका को करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक शौचालय को जल्द से जल्द हटाया जाए जिससे होने वाली परेशानी व बीमारियों से बचा जा सके,वही शौचालय की नियमित सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि रहवासी क्षेत्र में बने शौचालय सेलोगों को राहत मिल सके।
    1
    बदबू से परेशान वार्ड वासी रहवासी क्षेत्र में शौचालय, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान।
मुलताई।नगर के रहवासी क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की बदबू से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से  बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व के कन्या शाला स्कूल के  बच्चों के लिए यह बनाया गया था जिसे नगर पालिका ने अब सार्वजनिक बना दिया है।
जिसे हटाने को लेकर कई बार शिकायत एसडीएम मुलताई, नगर पालिका को करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। 
गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक शौचालय को जल्द से जल्द हटाया जाए जिससे होने वाली  परेशानी व बीमारियों से बचा जा सके,वही शौचालय की नियमित सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि रहवासी क्षेत्र में बने शौचालय सेलोगों को राहत मिल सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.