Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में पांचवें दिवस झारखंड ने
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में पांचवें दिवस झारखंड ने
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Check This Video: 'छिंदवाड़ा तामिया परासिया की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से 'खबर01👇👇👇1
- न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में पांचवें दिवस झारखंड ने1
- Post by Dvarka tumram1
- *भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव* बिहारी लाल सोनी 5 फरवरी कुरई/आमटपानी : आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेज सिंह पटेल के निज निवास पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा स्थल को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया था। कथा वाचक परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब अधर्म और अन्याय पृथ्वी पर बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के घर आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर धर्म की पुनर्स्थापना की। उन्होंने बताया कि कारागार में भगवान का अवतरण केवल एक दिव्य घटना नहीं बल्कि यह संदेश है कि जब भी मानवता संकट में होती है, तब ईश्वर स्वयं उसे मुक्त करने आते हैं। कथा के दौरान जैसे ही जन्म प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उत्सव का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी अत्यंत मनमोहक रही। झूले में लड्डूगोपाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। महिलाएँ और बच्चे भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने रासलीला के प्रसंगों का आनंद लिया। इस दौरान कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया। आयोजक- तेज सिंह पटेल ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भोग लगाया गया जिसमें माखन-मिश्री, फल-मिष्ठान और पंचामृत प्रमुख रहे। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समस्त धर्म प्रेमी से धर्मलाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और दीप प्रज्ज्वलन के साथ भक्तों ने प्रभु से लोककल्याण की कामना की। चौथे दिन के इस जन्मोत्सव समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। 02 फरवरी सोमवार से 08 फरवरी रविवार को हवन पूजन विसर्जन के पश्चात प्रसाद महाप्रसाद भोजन प्रसादी कार्यक्रम का समापन होगा।1
- ट्रक छोड़कर ट्रक चालक मौके पर फरार...नहीं मिली 108 डायल 112 की मिली सहायता , दोनों की हालत नाजुक राकेश डॉडीओलिया और उसकी पत्नी करिश्मा डाडीओलिया गंभीर , हर्रई अस्पताल रेफरबटकाखापा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं डॉक्टर , ग्रामीणों में आक्रोश 27 तारीख से नहीं है डॉक्टर पदस्थ यहां , मैं जल्द करूंगा जिला कलेक्टर को शिकायत :- दिनेश कुमार अंगरिया भारिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष3
- क्षेत्रीय सांसद फगन सिंह के आश्वासन के बाद साध्वी ऋचा गोस्वामी का अनशन समाप्त. साध्वी ने कहा घंसौर क्षेत्र का जल भी ग्रहण नहीं करूंगी, नर्मदा परिक्रमा के लिए यहां से रवानगी की ले रही हूं. क्षेत्रीय सांसद ने कहा लगातार 14 दिन से साध्वी के संपर्क में था. *एंकर:-* जिले के घंसौर में विगत 14 दिनों से साध्वी ऋचा गोस्वामी ने क्षेत्र में किसानों के लिये लिफ्ट एरीगेशन से पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अनशन मे बैठी थी ,क्षेत्र भर से लोगों का काफी सहयोग भी मिला था. जिसके बाद क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते अनशन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र में लिफ्ट एरिगेशन से पानी उपलब्ध कराने की बात कही। हालांकि साध्वी ऋचा गोस्वामी ने अपना अनशन समाप्त कर नर्मदा परिक्रमा में तत्काल प्रस्थान करने की बात कही। किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो इसके लिये क्षेत्रीय सांसद ने हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। इस मौके पर फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा क्षेत्रीय किसान और शासन प्रशाशन के लोग मौजूद रहें। वाइट 1-साध्वी ऋचा गोस्वामी 2- सांसद फगन सिंह कुलस्ते1
- झल्लार पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा* एकतरफा प्रेम में युवती की नृशंस हत्या– आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने एक गंभीर एवं संवेदनशील हत्या प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 28.01.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम *बासनेर खुर्द निवासी युवती देवी धोटे, पिता राजेश धोटे,* की जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर देहाती *मर्ग इंटीमेशन मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस* कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच उपरांत असल मर्ग क्रमांक 03/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया। 🔹*संदेह से सच्चाई तक* मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों द्वारा ग्राम बासनेर खुर्द निवासी *राहुल पिता साहेबराव धोटे* पर गंभीर संदेह व्यक्त किया गया। परिजनों के कथन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 11/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*विवेचना के दौरान सामने आए अहम तथ्य* विवेचना में मृतिका के पिता राजेश धोटे, माता बाली धोटे, दादा किसनाजी धोटे एवं स्वतंत्र साक्षी दिनेश सोनारे के कथन लेख किए गए। गवाहों ने बताया कि घटना दिनांक को मृतिका बकरी चराने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव मनोज घानेकर के खेत में मिला। 🔹शव परीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए—गाल एवं पैर की त्वचा उखड़ी हुई थी तथा गले पर खरोंच के स्पष्ट निशान मौजूद थे। 🔹जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरोपी राहुल धोटे ने घटना से दो दिन पूर्व मृतिका के माता-पिता को धमकी दी थी कि यदि देवी की शादी उससे नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर जान से मार देगा। घटना के दिन आरोपी को मृतिका के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया तथा उसकी मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही पाई गई। 🔹 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट* चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में *मृत्यु का कारण हाईट बोन फ्रैक्चर (कंठिका अस्थि का टूटना), श्वास अवरोध (स्टैंगुलेशन) एवं छोटी आंत में छिद्रन से उत्पन्न जटिलताएं बताया गया है,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं बल्कि हत्या है* । 🔹*आरोपी की गिरफ्तारी* आरोपी *राहुल पिता साहेबराव धोटे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बासनेर खुर्द* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एकतरफा प्रेम में असफल होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर *घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त* की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस संपूर्ण कार्यवाही में— निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम मो. यूनिट, थाना प्रभारी उप निरीक्षक वहीद खान, सउनि दिलीप टांडेकर, आर. 669 हर्षवर्धन पवार, म.आर. 449 उमा जावलकर, सै. 195 अमित, तथा सायबर सेल शाखा से आर. राजेन्द्र धाडसे की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण में त्वरित, तकनीकी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया। 🔹*आम जनता से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा संदिग्ध व्यवहार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर सूचना देकर समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।1
- समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1