logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरीब परिवार की आपबीती सुनकर भावुक हुए हटा थाना प्रभारी,बेटी की शादी के लिए भेंट की दहेज सामग्री...परिवार ने थाना प्रभारी को दिया धन्यवाद..बोले शादी की खुशियां हुई दुगनी एंकर/- अमूमन पुलिस की छवि सख्त ही मानी जाती है। लेकिन रविवार को दमोह जिले की हटा पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला पुलिस ने बेहद गरीब मजदूर परिवार को उसकी बेटी की शादी के लिए दहेज की सामग्री खरीदकर भेंट की है। जिसने भी यह कहानी सुनी वह पुलिस की सराहना कर रहा है।

4 hrs ago
user_Akib khan press
Akib khan press
हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

गरीब परिवार की आपबीती सुनकर भावुक हुए हटा थाना प्रभारी,बेटी की शादी के लिए भेंट की दहेज सामग्री...परिवार ने थाना प्रभारी को दिया धन्यवाद..बोले शादी की खुशियां हुई दुगनी एंकर/- अमूमन पुलिस की छवि सख्त ही मानी जाती है। लेकिन रविवार को दमोह जिले की हटा पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला पुलिस ने बेहद गरीब मजदूर परिवार को उसकी बेटी की शादी के लिए दहेज की सामग्री खरीदकर भेंट की है। जिसने भी यह कहानी सुनी वह पुलिस की सराहना कर रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कुम्हारी थाना क्षेत्र की घटना सड़क हादसे में दो लोगों की मौत पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट - बमनी के पास अनियंत्रित होकर कार पलट जाने से दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई‌। जबकि अन्य तीन घायल बताए जा रहे है‌। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। गुजरात पासिंग गाड़ी बताई जा रही। घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी 112 डायल पहुंची। घायलो को लेकर जिला अस्पताल भेजा गया पुलिस जांच में जुटी हुई है!
    1
    कुम्हारी थाना क्षेत्र की घटना सड़क हादसे में दो लोगों की मौत 
पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट - बमनी के पास अनियंत्रित होकर कार पलट जाने से दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई‌। जबकि अन्य तीन घायल बताए जा रहे है‌। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। गुजरात पासिंग गाड़ी बताई जा रही। घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी 112 डायल पहुंची। घायलो को लेकर जिला अस्पताल भेजा गया पुलिस जांच में जुटी हुई है!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रौंड में रविवार सुबह हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। घर के बाहर सो रहे चन्नू रैकवार (54) की कथित रूप से उनके भतीजे रामजी रैकवार ने पुराने विवाद के चलते हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने लोहे के सब्बल और पत्थर से हमला किया। सुबह मृतक की बेटी सुषमा ने पिता को खून से लथपथ हालत में देखा और परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 112 डायल और 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आज रविवार दोपहर 3 बजे पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के कुछ घंटों के भीतर संदेही आरोपी रामजी रैकवार को चंद घंटों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी घटना के मुख्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रौंड में रविवार सुबह हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। घर के बाहर सो रहे चन्नू रैकवार (54) की कथित रूप से उनके भतीजे रामजी रैकवार ने पुराने विवाद के चलते हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने लोहे के सब्बल और पत्थर से हमला किया। 
सुबह मृतक की बेटी सुषमा ने पिता को खून से लथपथ हालत में देखा और परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 112 डायल और 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया।
सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आज रविवार दोपहर 3 बजे पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
घटना के कुछ घंटों के भीतर संदेही आरोपी रामजी रैकवार को चंद घंटों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी घटना के मुख्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गौरी बाजार देवरिया। आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को गौरी बाजार चीनी मिल प्रांगण में मजदूर किसानों के भुगतान को लेकर बैठक की गई बैठक में मजदूर नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि क्या फैक्ट्री 1998 में राज सरकार के नाम से कुर्क थी इस जमीन पर मजदूर और किसानों का बकाया धनराज अंकित है उसे जमीन को किस आधार पर राजेंद्र इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को बेची गई जबकि राजेंद्र इस्पात को सिर्फ स्क्रैप उठाने का आदेश था राजेंद्र इस्पात ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर सारा मशीनरी प्लांट उखाड़ ले गया और बेगैर भुगतान किया मजदूरों की आवाज को भी गिरा दिया गया मजदूरो के पक्ष में हाई कोर्ट का आदेश याचिका संख्या 65726/2011 तथा दूसरी यात्रा संख्या 20 805/2011 में डबल ब्रांच का आदेश मजदूरों के पक्ष में था सक्षम न्यायालय प्रमुख सचिव चीनी उद्योग का भी निर्णय मजदूरों के पक्ष में था लेकिन सारे आदेशों को जिला प्रशासन ने उद्योगपतियों से मिलकर हमारे वसूली प्रमाण पत्र को वापस कर दिया मजदूर जांच की मांग करते हैं दोषी अधिकारियों को दंडित करने मांग मजदूर करते हैं यदि इन अधिकारियों को जांच नहीं हुआ इन्हें दंडित नहीं किया गया तो मजदूर अब सड़कों पर भी उतारने का काम करेंगे मजदूरों को संबोधित करते हुए माननीय पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा तेज प्रताप जायसवाल तथा सम्मानित मजदूर और किसान मौजूद रहे
    1
    गौरी बाजार देवरिया।   आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को गौरी बाजार चीनी मिल प्रांगण में मजदूर किसानों के भुगतान को लेकर बैठक की गई बैठक में मजदूर नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि क्या फैक्ट्री 1998 में राज सरकार के नाम से कुर्क थी इस जमीन पर मजदूर और किसानों का बकाया धनराज अंकित है उसे जमीन को किस आधार पर राजेंद्र इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को बेची गई जबकि राजेंद्र इस्पात को सिर्फ स्क्रैप उठाने का आदेश था राजेंद्र इस्पात ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर सारा मशीनरी प्लांट उखाड़ ले गया और बेगैर भुगतान किया मजदूरों की आवाज को भी गिरा दिया गया मजदूरो के पक्ष में हाई कोर्ट का आदेश याचिका संख्या 65726/2011 तथा दूसरी यात्रा संख्या 20 805/2011 में डबल ब्रांच का आदेश मजदूरों के पक्ष में था सक्षम न्यायालय प्रमुख सचिव चीनी उद्योग का भी निर्णय मजदूरों के पक्ष में था लेकिन सारे आदेशों को जिला प्रशासन ने उद्योगपतियों से मिलकर हमारे वसूली प्रमाण पत्र को वापस कर दिया मजदूर जांच की मांग करते हैं दोषी अधिकारियों को दंडित करने मांग मजदूर करते हैं यदि इन अधिकारियों को जांच नहीं हुआ इन्हें दंडित नहीं किया गया तो मजदूर अब सड़कों पर भी उतारने का काम करेंगे मजदूरों को संबोधित करते हुए माननीय पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा तेज प्रताप जायसवाल तथा सम्मानित मजदूर और किसान मौजूद रहे
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shahnagar, Panna•
    5 hrs ago
  • अमानगंज नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विधायक आवास पहुंचकर क्षेत्रीय गुनौर विधायक डॉक्टर राजेश वर्मा जी को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने विधायक से अमानगंज एवं क्षेत्र के लोगो की सुविधा के लिए शव वाहन मांग की! मीडिया से चर्चा के दौरान अध्यक्ष वसीम खान ने बताया अमानगंज एवं आसपास के क्षेत्र में अगर कोई घटना हो जाए तो अस्पताल से पीएम हाउस तक जाने के लिए भी कोई वहां नहीं रहता और शव को अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए किसी भी शासकीय वाहन की व्यवस्था नहीं है गरीब आमजन मोटी रकम देकर प्राइवेट गाड़ियां करके अपने शव को घर लेकर जाते हैं अगर अमानगंज को शासकीय शव वाहन मिलता है तो क्षेत्र के लोगो सुविधा हो जाएगी! पत्र देने के बाद विधायक डॉ राजेश वर्मा ने मांग को जल्द ही पूरा कर शव वाहन देने का आश्वासन दिया! नगर कांग्रेस संगठन प्रभारी पियूष देव सिंह, धूराम चौधरी,महाकौशल चौधरी,संदीप तिवारी,सोनू खान आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    अमानगंज नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विधायक आवास पहुंचकर क्षेत्रीय गुनौर विधायक डॉक्टर राजेश वर्मा जी को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने विधायक से अमानगंज एवं क्षेत्र के लोगो की सुविधा के लिए शव वाहन मांग की!
मीडिया से चर्चा के दौरान अध्यक्ष वसीम खान ने बताया अमानगंज एवं आसपास के क्षेत्र में अगर कोई घटना हो जाए तो अस्पताल से पीएम हाउस तक जाने के लिए भी कोई वहां नहीं रहता और शव को अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए किसी भी शासकीय वाहन की व्यवस्था नहीं है गरीब आमजन मोटी रकम देकर प्राइवेट गाड़ियां करके अपने शव को घर लेकर जाते हैं अगर अमानगंज को शासकीय शव वाहन मिलता है तो क्षेत्र के लोगो सुविधा हो जाएगी! पत्र देने के बाद विधायक डॉ राजेश वर्मा ने मांग को जल्द ही पूरा कर शव वाहन देने का आश्वासन दिया!
नगर कांग्रेस संगठन प्रभारी पियूष देव सिंह, धूराम चौधरी,महाकौशल चौधरी,संदीप तिवारी,सोनू खान आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_Saurabh Singh
    Saurabh Singh
    पत्रकार शाहनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद भी खामोशी — कटनी पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल कटनी | मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र दिनांक 12 मार्च 2026 के बावजूद जिले में एक गंभीर प्रशासनिक मामले पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रक्षित निरीक्षक राहुल पांडे पर बिना सक्षम अनुमति के विदेश यात्रा करने का आरोप है। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण भी लिया गया, जिसे असंतोषजनक पाया गया। इसके बावजूद अब तक विभागीय स्तर पर कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। मामले को और गंभीर बनाते हुए वर्ष 2023-24 की जांच में उनकी अनाधिकृत अनुपस्थिति भी प्रमाणित बताई जा रही है, लेकिन यह प्रकरण अब तक लंबित है। इसके अलावा, परिजनों के नाम पर अचल संपत्ति क्रय एवं करोड़ों की संपत्ति या रिसोर्ट से जुड़ी चर्चाओं ने भी सवालों को और गहरा कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आमजन में असंतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि “क्या नियम केवल आम जनता के लिए ही लागू होते हैं? जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?” उन्होंने निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल, जनता जवाब और न्याय की अपेक्षा कर रही है।
    1
    पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद भी खामोशी — कटनी पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
कटनी | मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र दिनांक 12 मार्च 2026 के बावजूद जिले में एक गंभीर प्रशासनिक मामले पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रक्षित निरीक्षक राहुल पांडे पर बिना सक्षम अनुमति के विदेश यात्रा करने का आरोप है। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण भी लिया गया, जिसे असंतोषजनक पाया गया। इसके बावजूद अब तक विभागीय स्तर पर कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है।
मामले को और गंभीर बनाते हुए वर्ष 2023-24 की जांच में उनकी अनाधिकृत अनुपस्थिति भी प्रमाणित बताई जा रही है, लेकिन यह प्रकरण अब तक लंबित है। इसके अलावा, परिजनों के नाम पर अचल संपत्ति क्रय एवं करोड़ों की संपत्ति या रिसोर्ट से जुड़ी चर्चाओं ने भी सवालों को और गहरा कर दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आमजन में असंतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि “क्या नियम केवल आम जनता के लिए ही लागू होते हैं? जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?” उन्होंने निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल, जनता जवाब और न्याय की अपेक्षा कर रही है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुगासी चौकी के मतौल गांव में रविवार सुबह एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला पर गोली चला दी गई। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान सोमान (40 वर्ष), पत्नी यशपाल तिवारी, निवासी मतौल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे महिला अपने घर के बाहर भूसा भर रही थी, तभी बाइक से रमाकांत तिवारी वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर रमाकांत तिवारी ने महिला को गोली मारने की धमकी दी और अपने पास रखे 12 बोर के कट्टे से 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। महिला के अनुसार, एक गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गई।
    1
    नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुगासी चौकी के मतौल गांव में रविवार सुबह एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला पर गोली चला दी गई। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान सोमान (40 वर्ष), पत्नी यशपाल तिवारी, निवासी मतौल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे महिला अपने घर के बाहर भूसा भर रही थी, तभी बाइक से रमाकांत तिवारी वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर रमाकांत तिवारी ने महिला को गोली मारने की धमकी दी और अपने पास रखे 12 बोर के कट्टे से 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। महिला के अनुसार, एक गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गई।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    34 min ago
  • दमोह। दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के बमनी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा परिवार के छह सदस्य गुजरात से उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी बमनी गांव के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार कई बार पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस भी पहुंच गई। दुर्घटना में 24 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा और 14 वर्षीय शिवानी विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवती सहित तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन ने इमरजेंसी वाहन की व्यवस्था कर घायलों को रवाना कराया। थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार हादसे का कारण मानी जा रही है।
    1
    दमोह। दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के बमनी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा परिवार के छह सदस्य गुजरात से उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी बमनी गांव के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार कई बार पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस भी पहुंच गई।
दुर्घटना में 24 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा और 14 वर्षीय शिवानी विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवती सहित तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन ने इमरजेंसी वाहन की व्यवस्था कर घायलों को रवाना कराया। थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार हादसे का कारण मानी जा रही है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • घने जंगल के झरने,नाले की झरने से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण जल पन्ना जिले की ग्राम पंचायत गहरा इन दिनों भीषण जलसंकट से जूझ रही है।इस पंचायत की आदिवासी बस्तियों में हालात बेहद खराब हैं।पनारी के ग्रामीण तो घने जंगल के बीच झरने से पानी लाकर काम चला रहे हैं।जहां बाघ,तेंदुआ और भालू जैसे जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।इस प्रकार इमलोनिया,सेमरिया और कढ़कुलहा बस्तियों के हैंडपंप सूख चुके हैं।और बोरवेल भी जवाब दे रहे हैं।ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग की है। पन्ना जिले की ग्राम पंचायत गहरा के अंतर्गत आने वाले आदिवासी गांव इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। पनारी,इमलोनिया,सेमरिया और कढ़कुलहा बस्ती में पानी की समस्या वर्षों से चली आ रही है।लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। पनारी गांव के ग्रामीण बताते हैं कि गांव में केवल दो हैंडपंप हैं।लेकिन गर्मी बढ़ते ही जलस्तर नीचे चला जाता है और हैंडपंप पानी की जगह हवा देने लगते हैं। कई बार सामान्य दिनों में भी ये हैंडपंप खराब पड़े रहते हैं।मजबूरी में ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर दूर घने जंगल के बीच स्थित झरने से पानी लाना पड़ता है।इस रास्ते में बाघ,तेंदुआ और भालू जैसे जंगली जानवरों का खतरा हमेशा बना रहता है।फिर भी महिलाएं और बच्चे जान जोखिम में डालकर पानी भरने जाते हैं।कढ़कुलहा बस्ती और गहरा गांव के हालात भी कुछ अलग नहीं हैं। यहां भी जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे यहां पूरी तरह खोखले नजर आ रहे हैं।कढ़कुल्हा बस्ती के लोग भी नाले के बीच प्राकृतिक छोटे से झरने से पानी लाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।वहीं अब ग्रामीण शासन-प्रशासन से स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
    4
    घने जंगल के झरने,नाले की झरने से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण जल  
पन्ना जिले की ग्राम पंचायत गहरा इन दिनों भीषण जलसंकट से जूझ रही है।इस पंचायत की आदिवासी बस्तियों में हालात बेहद खराब हैं।पनारी के ग्रामीण तो घने जंगल के बीच झरने से पानी लाकर काम चला रहे हैं।जहां बाघ,तेंदुआ और भालू जैसे जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।इस प्रकार इमलोनिया,सेमरिया और कढ़कुलहा बस्तियों के हैंडपंप सूख चुके हैं।और बोरवेल भी जवाब दे रहे हैं।ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग की है।
पन्ना जिले की ग्राम पंचायत गहरा के अंतर्गत आने वाले आदिवासी गांव इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। पनारी,इमलोनिया,सेमरिया और कढ़कुलहा बस्ती में पानी की समस्या वर्षों से चली आ रही है।लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका।
पनारी गांव के ग्रामीण बताते हैं कि गांव में केवल दो हैंडपंप हैं।लेकिन गर्मी बढ़ते ही जलस्तर नीचे चला जाता है और हैंडपंप पानी की जगह हवा देने लगते हैं। कई बार सामान्य दिनों में भी ये हैंडपंप खराब पड़े रहते हैं।मजबूरी में ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर दूर घने जंगल के बीच स्थित झरने से पानी लाना पड़ता है।इस रास्ते में बाघ,तेंदुआ और भालू जैसे जंगली जानवरों का खतरा हमेशा बना रहता है।फिर भी महिलाएं और बच्चे जान जोखिम में डालकर पानी भरने जाते हैं।कढ़कुलहा बस्ती और गहरा गांव के हालात भी कुछ अलग नहीं हैं।
यहां भी जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे यहां पूरी तरह खोखले नजर आ रहे हैं।कढ़कुल्हा बस्ती के लोग भी नाले के बीच प्राकृतिक छोटे से झरने से पानी लाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।वहीं अब ग्रामीण शासन-प्रशासन से स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
    user_Saurabh Singh
    Saurabh Singh
    पत्रकार शाहनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Kapil Patel Mp 16 News
    1
    Post by Kapil Patel Mp 16 News
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.