बच्चों की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन, रोशन हुई गांव की गलियां! बच्चों ने जताया आभार ❤️ बच्चों की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन, रोशन हुई गांव की गलियां! बच्चों ने जताया आभार ❤️ कौशाम्बी के ग्राम चकअहमदीपुर में बच्चों की छोटी-सी गुहार आखिरकार रंग लाई। गांव की गलियों में अंधेरा दूर करने के लिए बच्चों द्वारा की गई अपील पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाकर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इस सराहनीय पहल से गांव की गलियां अब रोशनी से जगमगा उठीं। खास बात यह रही कि अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचने और समस्या का समाधान होने पर बच्चों ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने पूरे जनपद के गांवों में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ ग्रामीणों को अंधेरे से राहत मिल सके। बच्चों की आवाज सुनी गई, गांव की गलियां रोशन हुईं... यही है जनसुनवाई का सकारात्मक परिणाम! 🙏
बच्चों की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन, रोशन हुई गांव की गलियां! बच्चों ने जताया आभार ❤️ बच्चों की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन, रोशन हुई गांव की गलियां! बच्चों ने जताया आभार ❤️ कौशाम्बी के ग्राम चकअहमदीपुर में बच्चों की छोटी-सी गुहार आखिरकार रंग लाई। गांव की गलियों में अंधेरा दूर करने के लिए बच्चों द्वारा की गई अपील पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाकर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इस सराहनीय पहल से गांव की गलियां अब रोशनी से जगमगा उठीं। खास बात यह रही कि अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचने और समस्या का समाधान होने पर बच्चों ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने पूरे जनपद के गांवों में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ ग्रामीणों को अंधेरे से राहत मिल सके। बच्चों की आवाज सुनी गई, गांव की गलियां रोशन हुईं... यही है जनसुनवाई का सकारात्मक परिणाम! 🙏
- प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से नैनी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात में सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नैनी सब्जी मंडी चौराहे से फल मंडी होते हुए कांशीराम कॉलोनी तक पैदल गश्त की। अभियान के दौरान फल मंडी, कस्बा नैनी और लोकपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ी हुई नजर आई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख स्थानों और आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के साथ मोहित कुमार, कांस्टेबल रोहन पटेल, ऋषभ पटेल, उत्कर्ष सिंह, राज बहादुर और जय महेश समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लगातार जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखना है। प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नैनी पुलिस ने क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सड़कों पर आवाजाही करने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की रोक-टोक कर तलाशी ली गई। नैनी कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों पर कर चार पहिया व दो पहिया वाहनों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान चालकों के दस्तावेज, गाड़ियों के नंबर प्लेट और संदिग्ध सामान की पड़ताल की गई। अभियान के दौरान नैनी कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के साथ मोहित कुमार, कांस्टेबल रोहन पटेल, ऋषभ पटेल, उत्कर्ष सिंह, राज बहादुर और जय महेश सहित अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1
- पीरगंज इलाके में सीवर फटा हुआ है कोई मरम्मत करने वाला नहीं भाई के बाद में1
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, कनपटी फाड़ी कांशीराम कॉलोनी के दो युवकों पर मारपीट का आरोप, घायल ने नैनी पुलिस से लगाई गुहार दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, कनपटी फाड़ी कांशीराम कॉलोनी के दो युवकों पर मारपीट का आरोप, घायल ने नैनी पुलिस से लगाई गुहार प्रयागराज। दारू पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना नैनी के शाहजी का पुरा निवासी शाहबाज खान को भारी पड़ गया। आरोप है कि कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटू पुत्र गुफरान और उसके एक साथी ने शाहबाज से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसा देने से मना करने पर दोनों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। हमले में शाहबाज की कनपटी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल शाहबाज ने नैनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नैनी इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल शाहबाज को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका भेजा, जहां मरहम-पट्टी के बाद उसे जाने दिया गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, इंस्पेक्टर नैनी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया है और बुधवार को पीड़ित पक्ष को नैनी कोतवाली बुलाया गया है। घटना की जानकारी प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को भी दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप घायल करछना। थाना अंतर्गत धरवारा टोंस नदी के पुल पर शुक्रवार की रात लोहनपुर निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, लोहनपुर करछना निवासी विनय सिंह (28) पुत्र राजबहादुर सिंह अपने साथी भरत पांडेय और भानू सिंह के साथ कोहड़ार से अपने घर लोहनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोहड़ार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल विनय के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे इलाज के लिए करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल भरत पांडेय और भानू सिंह का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तो वहीं ऑटो सवार कुछ लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक विनय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं मंगलवार को जब विनय का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा तो कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।देर शाम को करछना के मनैया घाट पर मृतक विनय सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। करछना पुलिस के द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा समय रहते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं प्रयागराज आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की है 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा समय रहते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं प्रयागराज। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम शामिल कराएं और मताधिकार के प्रयोग से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसलिए जनपद के सभी पात्र नागरिक मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।1
- प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मकान के बढ़े हुए गृहकर को ठीक करने के बदले शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पहले आरोपों की जांच की और फिर कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को 14 सदस्यों वाली एंटी करप्शन टीम ने फाफामऊ स्थित नगर निगम जोन-7 कार्यालय में छापा मारा। दोपहर करीब 1 बजकर 16 मिनट पर टीम ने राजस्व निरीक्षक राधा देवी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद आरोपी राधा देवी के खिलाफ फाफामऊ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।1
- कृषि विज्ञान केन्द्र महगांव में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक चायल पूजा पाल ने मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया कौशाम्बी: कृषि विज्ञान केंद्र परिसर, महगांव, में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत आयोजित "मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता” कार्यक्रम का शुभारंभ कर सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों-भाइयों को सम्बोधित कर मिलेट्स यानी श्रीअन्न के पोषणीय महत्व, स्वास्थ्यवर्धक गुणों एवं दैनिक आहार में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक किया। मिलेट्स को प्रोत्साहन देकर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में डबल इंजन वाली भाजपा अनवरत प्रयासरत है।इस अवसर पर बहनों-भाइयों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।1
- सरकारी गाड़ी में निजी आदमी, संगम में कथित वसूली का खेल! वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल प्रयागराज संगम नगरी में आस्था के नाम पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच परेड मैदान / संगम क्षेत्र से सामने आया एक वायरल वीडियो अब परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।वीडियो में एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दे रही है, जिस पर साफ तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और आगे नंबर प्लेट पर UP 32 FG 3603 नंबर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाहन यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को आवंटित है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि इसी सरकारी वाहन में बैठा एक।निजी व्यक्ति पिंडदान करने आए श्रद्धालुओं से कथित तौर पर पैसे वसूल रहा है। वीडियो में गाड़ी के अंदर पीली शर्ट पहने एक व्यक्ति बैठा दिख रहा है, जबकि बाहर कुछ लोग गाड़ी की खिड़की पर खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।मामला सही है या वीडियो का दूसरा पक्ष है, यह जांच का विषय है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं - - अगर वाहन सरकारी नहीं है तो उस पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ क्यों लिखा है? - अगर सरकारी है तो उसमें निजी व्यक्ति किस हैसियत और किसके आदेश से बैठा था? - क्या विभाग ने उसे कोई लिखित अनुमति दी थी? वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, उसे अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।संगम क्षेत्र कोई सामान्य इलाका नहीं, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां सरकारी वाहन के सामने अगर कथित वसूली होती है तो यह सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल है।अब जरूरत है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो - सरकारी वाहन की GPS लोकेशन, ड्यूटी रजिस्टर, लॉगबुक, मौके पर तैनात कर्मचारियों की मौजूदगी और वाहन में बैठे व्यक्ति की अधिकृत भूमिका की जांच की जाए।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब निगाहें सक्षम अधिकारियों पर टिकी हैं। शुरू ऐप इस समाचार और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता क्योंकि यह जाँच का विषय है1
- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता” कार्यक्रम का किया शुभारंभ किया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक चायल/कौशांबी....भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पूजा पाल ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर, महगांव, जनपद कौशाम्बी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत आयोजित "मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक पूजा पाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर मिलेट्स यानी श्रीअन्न के पोषणीय महत्व, स्वास्थ्यवर्धक गुणों एवं दैनिक आहार में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को प्रोत्साहन देकर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में डबल इंजन वाली भाजपा अनवरत प्रयासरत है। गौरतलब हो कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण मिलेट्स रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। उच्च फाइबर सामग्री पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और मल त्याग को आसान बनाती है।यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे मोटापे और वजन को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।इसमें मौजूद पोषक तत्व और फाइबर रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों के जोखिम को घटाते हैं।1