logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलतानपुर में अवैध इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज: अधिकृत चिकित्सक की अनुपस्थिति में हो रहा था संचालन सुलतानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया है। चांदा कस्बे में स्थित इस केंद्र पर यह कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जे. सी. सरोज के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन चालू पाई गई, लेकिन केंद्र पर कोई अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं था। विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में ही मरीजों की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट तैयार कर उन्हें दी जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता और कानून का उल्लंघन माना है। डॉ. जे. सी. सरोज ने बताया कि बिना अधिकृत चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित करना गैरकानूनी है, जिसके चलते केंद्र को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान विभाग के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार राय भी मौजूद थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य निजी अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

2 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुलतानपुर में अवैध इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज: अधिकृत चिकित्सक की अनुपस्थिति में हो रहा था संचालन सुलतानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया है। चांदा कस्बे में स्थित इस केंद्र पर यह कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जे. सी. सरोज के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन चालू पाई गई, लेकिन केंद्र पर कोई अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं था। विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में ही मरीजों की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट तैयार कर उन्हें दी जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता और कानून का उल्लंघन माना है। डॉ. जे. सी. सरोज ने बताया कि बिना अधिकृत चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित करना गैरकानूनी है, जिसके चलते केंद्र को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान विभाग के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार राय भी मौजूद थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य निजी अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर: मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल सुल्तानपुर, 28 जुलाई 2026। जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 10:00 बजे सूचना मिली कि बरौसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रभान वर्मा (56 वर्ष) पुत्र राम उजागिर वर्मा, निवासी ग्राम खटवन, थाना गोसाईंगंज, सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बरौसा-बेलहरी मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान वर्मा और मोटरसाइकिल चालक मोनू यादव पुत्र सोनू, निवासी ग्राम असवान, थाना लंभुआ, दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू यादव का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
    1
    सुल्तानपुर: मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल
सुल्तानपुर, 28 जुलाई 2026। जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 10:00 बजे सूचना मिली कि बरौसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रभान वर्मा (56 वर्ष) पुत्र राम उजागिर वर्मा, निवासी ग्राम खटवन, थाना गोसाईंगंज, सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बरौसा-बेलहरी मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में चंद्रभान वर्मा और मोटरसाइकिल चालक मोनू यादव पुत्र सोनू, निवासी ग्राम असवान, थाना लंभुआ, दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू यादव का इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में मंगलवार दोपहर इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार तमरसेपुर निवासी रिजवाना बानो पत्नी रियासत खान इलाज के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंची थीं। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने पर उसकी फोटो मोबाइल फोन में ले ली गई। इसके बाद वह डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं और कुछ देर के लिए मोबाइल अपने पास रखकर दवा लेने चली गईं। दवा लेकर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल फोन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित करने को कही है।
    2
    सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय 
सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय 
चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में मंगलवार दोपहर इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार तमरसेपुर निवासी रिजवाना बानो पत्नी रियासत खान इलाज के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंची थीं। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने पर उसकी फोटो मोबाइल फोन में ले ली गई। इसके बाद वह डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं और कुछ देर के लिए मोबाइल अपने पास रखकर दवा लेने चली गईं।
दवा लेकर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल फोन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित करने को कही है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मिश्रौली चौराहे पर पीएम प्रणाम किसान संगोठी का कार्यक्रम हुआ संपन्न, सैकड़ो की संख्या में किसानों को किया गया जागरूक सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौली चौराहे पर बाबा बालमुकुंद मिश्रा उर्वरक केंद्र पर पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न किया गया, यह कार्यक्रम वरिष्ठ पारादीप फास्फेट प्रबंधक लिमिटेड लखनऊ के डीपी सिंह व मैनेजर पी पी एल के एके शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया यहां पर क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में सम्मानित किसानों ने प्रतिभाग लिया ,और अपनी उपस्थिति दर्ज की, कार्यक्रम के दौरान किसानों को रासायनिक खाद व जैविक खाद सहित नैनों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारियां दी गई, वहीं दूसरी तरफ खेत की मिट्टी की जांच के बारे में भी विधिक जानकारियां दी गई ...बाइट
    1
    मिश्रौली चौराहे पर पीएम प्रणाम किसान संगोठी का कार्यक्रम हुआ संपन्न, सैकड़ो की संख्या में किसानों को किया गया जागरूक
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौली चौराहे पर बाबा बालमुकुंद मिश्रा उर्वरक केंद्र पर पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न किया गया, यह कार्यक्रम वरिष्ठ पारादीप फास्फेट प्रबंधक लिमिटेड लखनऊ के डीपी सिंह व मैनेजर पी पी एल के एके शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया यहां पर क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में सम्मानित किसानों ने प्रतिभाग लिया ,और अपनी उपस्थिति दर्ज की, कार्यक्रम के दौरान किसानों को रासायनिक खाद व जैविक खाद सहित नैनों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारियां दी गई, वहीं दूसरी तरफ खेत की मिट्टी की जांच के बारे में भी विधिक जानकारियां दी गई ...बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • क्राइम पेट्रोल देख कर पत्नी ने रची स्लो प्वाइजन की साजिश पति के आरोप से बचा हड़कंप कानपुर के रावतपुर का मामला, पति ने चाय में कथित रूप से ज़हर मिलाने का लगाया आरोप, पत्नी ने भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज खबर: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाय में कथित रूप से स्लो पॉइजन मिलाकर खुद और अपने माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि परिवार की तबीयत लगातार बिगड़ने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनमें पत्नी कथित रूप से चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाती दिखाई दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पत्नी ने भी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    1
    क्राइम पेट्रोल देख कर पत्नी ने रची स्लो प्वाइजन की साजिश पति के आरोप से बचा हड़कंप
कानपुर के रावतपुर का मामला, पति ने चाय में कथित रूप से ज़हर मिलाने का लगाया आरोप, पत्नी ने भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज
खबर:
कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाय में कथित रूप से स्लो पॉइजन मिलाकर खुद और अपने माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का दावा है कि परिवार की तबीयत लगातार बिगड़ने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनमें पत्नी कथित रूप से चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाती दिखाई दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर पत्नी ने भी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लम्भुआ नगर पंचायत में कार्य में लापरवाही के कारण खर्च तो हो रहा है लेकिन मजबूती पर सवाल जिम्मेदार जिम्मेदारी से बिमुख हैं जाँच कर कार्यवाही हो
    1
    लम्भुआ नगर पंचायत में कार्य में लापरवाही के कारण खर्च तो हो रहा है लेकिन मजबूती पर सवाल जिम्मेदार जिम्मेदारी से बिमुख हैं जाँच कर कार्यवाही हो
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर में दो गो-तस्कर गिरफ्तार: एक अपराधी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 28/29 जुलाई की रात कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान, कादीपुर पुलिस टीम को गो-तस्करों के आने की सूचना मिली थी। देर रात करीब 03:10 बजे पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम पुत्र खलील (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अब्दुल सलाम और रियाज पुत्र खलील (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य अपराधी - आफाज पुत्र रियाज, अफजल पुत्र पप्पू और आजाद पुत्र फहीम - मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल अपराधी अब्दुल सलाम के पास से एक .12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार रियाज के कब्जे से एक बोरी में रखा लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठेहा मिला। इस संबंध में स्थानीय थाने पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000/- का पुरस्कार प्रदान किया है।
    1
    सुल्तानपुर में दो गो-तस्कर गिरफ्तार: एक अपराधी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
सुल्तानपुर पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 28/29 जुलाई की रात कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान, कादीपुर पुलिस टीम को गो-तस्करों के आने की सूचना मिली थी। देर रात करीब 03:10 बजे पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम पुत्र खलील (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अब्दुल सलाम और रियाज पुत्र खलील (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य अपराधी - आफाज पुत्र रियाज, अफजल पुत्र पप्पू और आजाद पुत्र फहीम - मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
घायल अपराधी अब्दुल सलाम के पास से एक .12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार रियाज के कब्जे से एक बोरी में रखा लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठेहा मिला।
इस संबंध में स्थानीय थाने पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000/- का पुरस्कार प्रदान किया है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुल्तानपुर: घरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर, 28 जुलाई। जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंड नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंडा भैरोपुर में सोमवार को एक महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान श्रीमती फूलकुमारी (40 वर्ष), पत्नी संजय हरिजन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सुल्तानपुर: घरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सुल्तानपुर, 28 जुलाई। जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंड नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंडा भैरोपुर में सोमवार को एक महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान श्रीमती फूलकुमारी (40 वर्ष), पत्नी संजय हरिजन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत चांदा, सुलतानपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चांदा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चांदा चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने की आवश्यकता और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। पुलिस ने दस्तावेजों की भी जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार, कांस्टेबल प्रभात सिंह यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र तथा कांस्टेबल अनुराग शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
    3
    चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत
चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत
चांदा, सुलतानपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चांदा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चांदा चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने की आवश्यकता और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। पुलिस ने दस्तावेजों की भी जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार, कांस्टेबल प्रभात सिंह यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र तथा कांस्टेबल अनुराग शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली। *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली।अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम निवासी थाना चांदा घायल हो गया,जबकि उसका साथी रियाज गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपित फरार हो गए।पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा,कारतूस,गोकशी के औजार और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। घायल को सीएचसी अखंडनगर में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    1
    *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*




अखंडनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली।
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
अखंडनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली।अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम निवासी थाना चांदा घायल हो गया,जबकि उसका साथी रियाज गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपित फरार हो गए।पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा,कारतूस,गोकशी के औजार और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। घायल को सीएचसी अखंडनगर में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    user_Prateek Mishra
    Prateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.