धूमधाम से निकली अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा, भावुक मन से किया बप्पा को विदा सातलखेड़ी कस्बे में अनंत चतुर्दशी का महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शोभायात्रा को देखने और गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में कस्बेवासी उमड़े। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक मन से बप्पा को विदाई दी। सातलखेड़ी स्थित गंगाराम चौराहे पर गणेश मित्र मंडल की ओर से 121 लड्डुओं का भोग लगाकर विधिवत आरती की गई, जिसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई। डीजे की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में गणेश मित्र मंडल, न्यू गणपति क्लब, हाट चौक के महाराजा सहित घर-घर में विराजित गणेश प्रतिमाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा मंशापूर्ण बालाजी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई महादेवरा चौराहे तक पहुंची। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को सुकेत स्थित आहू नदी ले जाया गया, जहां आरती के बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का स्वागत किया। कमल सर्विस सेंटर की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई। आयोजन के सफल समापन पर गणेश मित्र मंडल की ओर से सभी कस्बेवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
धूमधाम से निकली अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा, भावुक मन से किया बप्पा को विदा सातलखेड़ी कस्बे में अनंत चतुर्दशी का महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शोभायात्रा को देखने और गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में कस्बेवासी उमड़े। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक मन से
बप्पा को विदाई दी। सातलखेड़ी स्थित गंगाराम चौराहे पर गणेश मित्र मंडल की ओर से 121 लड्डुओं का भोग लगाकर विधिवत आरती की गई, जिसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई। डीजे की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में गणेश मित्र मंडल, न्यू गणपति
क्लब, हाट चौक के महाराजा सहित घर-घर में विराजित गणेश प्रतिमाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा मंशापूर्ण बालाजी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई महादेवरा चौराहे तक पहुंची। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को सुकेत स्थित आहू नदी ले जाया गया, जहां आरती के बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया
गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का स्वागत किया। कमल सर्विस सेंटर की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई। आयोजन के सफल समापन पर गणेश मित्र मंडल की ओर से सभी कस्बेवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
- सुकेत नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद भी जीता भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों एक-एक वोट से विजयी सुकेत नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद भी जीता भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों एक-एक वोट से विजयी सुकेत नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास चौहान ने कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल इस्लाम को एक वोट से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही नगर पालिका में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने मतदान किया। मतदान में भाजपा को 13 वोट तथा कांग्रेस को 12 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार विकास चौहान ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर सुकेत नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने का गौरव हासिल किया। गौरतलब है कि इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा ने कांग्रेस के उमरदीन चौधरी को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद जीता था। लगातार दोनों प्रमुख पदों पर मिली जीत के साथ सुकेत नगर पालिका में भाजपा का पूर्ण कब्जा हो गया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस खेमे में परिणाम को लेकर मायूसी देखने को मिली।4
- 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार झालावाड़। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड झालावाड़ में कार्रवाई की गई। इस दौरान मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे पुखराज बिश्नोई (20) निवासी साहेब नगर, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर तथा जयराम बिश्नोई (36) निवासी गोदावास कला, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।1
- कालीसिंध पुलिया से कूदे युवक की जान बची करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया पनवाड़ समदखेड़ी स्थित कालीसिंध नदी की पुलिया से शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक अचानक करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोटा की एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। युवक की पहचान उम्मेदपुरा निवासी टिंकू मेहता (33) पुत्र चंद्रमोहन मेहता के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम में कमांडर हेमराज के नेतृत्व में दीपक, धर्मवीर और अनोप सिंह शामिल थे। टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन, तहसीलदार तथा पुलिस को सुपुर्द किया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे एम्बुलेंस की सहायता से पनवाड़ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया। टीम के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया1
- रावतभाटा । ।खबर जो आंखें खोल दे। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, वन्य जीव क्षेत्र, रावतभाटा कोटा मार्ग, करीब 17 किलोमीटर का है कोलीपुरा जंगल क्षेत्र सुर्खियों में, सड़क किनारे बैठा दिखा लेपर्ड, दुर्लभ नजारा, सुबह 7:30 बजे धूप सेकते आया नजर, राहगीरों की फूली सांस, वयस्क पैंथर की उम्र लगभग ढाई से 3 साल बताई जा रही, मौसम में बदलाव और वन्य जीव का सड़क पर विचरण आगे दिखाएगा कई और नजारे, आशीष जैन अधिशासी अभियंता राणा प्रताप सागर बांध ने किया व्यस्क पैंथर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद, खुद ने माना की दुर्लभ था वो नजारा जब व्यस्क पैंथर को सड़क किनारे दीवार पर बैठा देखा, मन हुआ प्रफुल्लित,लगा जैसे हम किसी अन्य क्षेत्र में आ गए जुड़े रहिए इंडिया न्यूज़ राजस्थान के साथ, सवादंदाता मनीष सुखवाल की रिपोर्ट। रावतभाटा । ।खबर जो आंखें खोल दे। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, वन्य जीव क्षेत्र, रावतभाटा कोटा मार्ग, करीब 17 किलोमीटर का है कोलीपुरा जंगल क्षेत्र सुर्खियों में, सड़क किनारे बैठा दिखा लेपर्ड, दुर्लभ नजारा, सुबह 7:30 बजे धूप सेकते आया नजर, राहगीरों की फूली सांस, वयस्क पैंथर की उम्र लगभग ढाई से 3 साल बताई जा रही, मौसम में बदलाव और वन्य जीव का सड़क पर विचरण आगे दिखाएगा कई और नजारे, आशीष जैन अधिशासी अभियंता राणा प्रताप सागर बांध ने किया व्यस्क पैंथर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद, खुद ने माना की दुर्लभ था वो नजारा जब व्यस्क पैंथर को सड़क किनारे दीवार पर बैठा देखा, मन हुआ प्रफुल्लित,लगा जैसे हम किसी अन्य क्षेत्र में आ गए जुड़े रहिए इंडिया न्यूज़ राजस्थान के साथ, सवादंदाता मनीष सुखवाल की रिपोर्ट।1
- नशे के सौदागर का जाल मंदसौर में फैला नहीं धड पकड़ कर रही है पुलिस हवा में लूट रही है वाही वाही अपना मुंह मियां मिट्ठू बनने का प्रयास कर रहा है प्रशासन शराब डोड़े तक ही सीमित1
- *गांधी सागर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अनंत चौदस का पर्व.... _*मंदसौर के गांधी सागर में दस दिवसीय गणेशोत्सव के बाद घर-घर विराजित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। भक्तों ने बप्पा को 56 भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की और नम आंखों से विदाई दी*_1
- पापी रा मुख से ऐसे ही भजनो के लिए जुड़े रहे1
- गांडीव डिवीजन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में 27 सितंबर को मैराथन दौड़ का आगाज 27 सितंबर को पहली गांडीव मैराथन दौड़ कोटा मे गांडीव डिवीजन की 50वीं वर्षगांठ के आयोजनों के तहत 27 सितंबर को पहली बार गांडीव मैराथन का आयोजन किया गया । यह मैराथन सेना क्षेत्र में आयोजित हुई , जिसमें हाड़ौती सहित आसपास के क्षेत्रों के धावक ने हिस्सा लिया मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ रखी गई. इंटरनेशनल धावक शक्ति सिंह हाड़ा ने बताया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए गए थे उस के तहत हाड़ौती क्षेत्र से 1500 से अधिक धावकों ने मैराथन दौड़ में शामिल हुए. पहली बार सेना के क्षेत्र में शहर के लोगों के लिए इस तरह की मैराथन आयोजित की गईं । आयोजन के जरिए सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को भी बढ़ावा मिला । साथ ही युवाओं और महिलाए बुजर्ग जन और खेलप्रेमियों को सेना के साथ जुड़कर दौड़ में हिस्सा लेने का अवसर मिला... कोटा गांडिव मैराथन-1.0 में दौड़ा कोटा, 1500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा गांडिव डिवीजन के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित मैराथन ने दिया फिटनेस, अनुशासन और सैन्य-नागरिक एकजुटता का संदेश मैराथन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से धैर्य, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजन ने सैन्य बलों और नागरिकों के बीच मजबूत होते संबंधों तथा सैन्य-नागरिक समन्वय को भी रेखांकित किया। कोटा गांडिव मैराथन के माध्यम से सशस्त्र बलों के फिटनेस, सौहार्द और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया। कोटा मिलिट्री स्टेशन की ओर से बताया गया कि सैन्य-नागरिक संबंधों को मजबूत करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।4