कावड़ियों से कथित अवैध वसूली पर बवाल, चक्का जाम पैसा वापस मिलने के बाद शांत हुआ विरोध, ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सतना। धार्मिक यात्रा पर निकले कावड़ियों से सतना ट्रैफिक पुलिस द्वारा कथित रूप से पैसे की मांग किए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कथित वसूली से नाराज कावड़ियों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और चक्का जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कावड़ियों का आरोप है कि उनसे पैसे की मांग की गई थी। इसको लेकर मौके पर आक्रोश की स्थिति बन गई और श्रद्धालुओं ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और यातायात भी प्रभावित होने लगा। बताया जा रहा है कि मामला बढ़ने के बाद संबंधित राशि कावड़ियों को वापस कर दी गई। पैसा वापस मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और कावड़िए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। कावड़ियों ने कहा कि वे धार्मिक यात्रा पर निकले हैं और श्रद्धालुओं से इस तरह पैसे की मांग किया जाना उचित नहीं है। वहीं, घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से कथित वसूली को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। इसलिए लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है।

- 🚨 NH-731A पर बड़ा खतरा! हादसे को दावत दे रहा सड़क का गड्ढा 🚨 NH-731A पर बड़ा खतरा! हादसे को दावत दे रहा सड़क का गड्ढा चित्रकूट। कर्वी–पहाड़ी–राजापुर NH-731A पर पहाड़ी कस्बे में बस स्टैंड से थोड़ी दूरी आगे सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। तेज रफ्तार वाहनों और लगातार आवागमन वाले इस मार्ग पर गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराकर सड़क को सुरक्षित कराना चाहिए। NH-731A पर चित्रकूट क्षेत्र में सड़क विकास एवं चौड़ीकरण की योजनाएं भी प्रस्तावित हैं, ऐसे में मौजूदा सड़क की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सवाल—क्या जिम्मेदार अधिकारी हादसा होने के बाद जागेंगे?2
- गैवीनाथ धाम आंदोलन LIVE अपडेट 🚩 | धरना प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी खबर | बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #गैवीनाथधामआंदोलन #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak1
- सुनवानी 🚩 हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सुनवानी , हनुमानगढ़ी से जटाशंकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा हजारों भक्तों ने पैदल थामी कांवड़, जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत1
- 75 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्रों ने बढ़ाया उत्साह। 75 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्रों ने बढ़ाया उत्साह बांदा। बबेरू कस्बे में देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की मौजूदगी में निकली यह यात्रा मां मढ़ी दाई मैरिज हाल से शुरू होकर मेन चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क तक पहुंची। यात्रा में 75 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत क्षेत्र के लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बच्चा सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुधीर कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा, राजा दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- भारत की स्पेस इंडस्ट्री में बड़ी उपलब्धि 🚀 | नया रॉकेट इंजन हुआ पेश | Private Space Sector का बड़ा कदम | India Space News 2026 भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। अगस्त 2026 में Astrobase Space Technologies ने 800 kN Full-Flow Staged Combustion तकनीक वाला EVEREST रॉकेट इंजन पेश किया। कंपनी के अनुसार इसे भविष्य के reusable medium-lift launch vehicles और उन्नत orbital missions के लिए विकसित किया गया है। यह भारत में निजी रॉकेट तकनीक के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- लोकेशन रीवा। ₹50 हजार की रिश्वत लेते PWD चीफ इंजीनियर ट्रैप, लोकायुक्त ने घर से दबोचा। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने PWD के प्रभारी चीफ इंजीनियर कैलाश कुमार लक्ष्य को ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सतना की टेस्टिंग लैब को काम जारी रखने और सैंपलिंग का काम दिलाने के एवज में इंजीनियर ने हर महीने ₹1 लाख की रिश्वत मांगी थी। मंगलवार को शिकायतकर्ता जैसे ही ₹50 हजार लेकर इंजीनियर के घर पहुंचा, पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने आरोपी इंजीनियर और उसके सहयोगी धर्मवीर भारती को दबोच लिया। मामला PWD के निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच करने वाली सतना की टेस्टिंग लैब से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, प्रभारी चीफ इंजीनियर कैलाश कुमार लक्ष्य ने लैब का टेस्टिंग काम रोक दिया था। काम दोबारा जारी रखने के एवज में लैब मैनेजर से कथित तौर पर ₹1 लाख प्रतिमाह की मांग की गई। परेशान मैनेजर ने मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद मंगलवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने इंजीनियर के घर पर ₹50 हजार की रकम दी, लोकायुक्त टीम ने तत्काल दबिश देकर कैलाश कुमार लक्ष्य और उनके सहयोगी धर्मवीर भारती को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच में यह भी खंगाला जा रहा है कि रिश्वत का यह खेल कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।1
- गैवीनाथ धाम आंदोलन LIVE अपडेट 🚩 | धरना प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी खबर | बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #गैवीनाथधामआंदोलन #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak1
- 108 मीटर तिरंगे के साथ पन्ना में गूंजा देशभक्ति का संदेश एबीवीपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा,प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिला समर्थन, शहर में दिखा राष्ट्रप्रेम का माहौल1
- *कटकी गांव की बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो धरने की चेतावनी* *समाचार:* *रीवा:* जनपद पंचायत सिरमौर सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकी के मुख्य मार्ग से पुरानी नहर मार्ग तक लगभग 2 किलोमीटर कच्ची सड़क के जर्जर होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क की बदहाली को लेकर आज भारतीय सर्व सेवा संगठन युवा इकाई अध्यक्ष *शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व* में कटकी गांव के महिला-पुरुषों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से लगभग 250-300 परिवारों का प्रतिदिन आवागमन होता है। बारिश के कारण सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है और बीमार लोगों को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा पा रहा है। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी पेयजल एवं सड़क की समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से मांग की है कि उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जाए। अन्यथा 4-5 दिनों के बाद जनपद पंचायत सिरमौर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।1