बदायूं के उसहैत क्षेत्र में खजुरा नगला, कटरा सआदतगंज, जाटी और खेड़ा जलालपुर पुख्ता मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तेजी से कराया जा रहा है। इस कार्य के जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। यह मार्ग कई महीनों से गड्ढों, टूट-फूट और जर्जर हालत में था। इससे आने-जाने वाले राहगीरों, वाहनों और स्थानीय यातायात को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने जनहित में इस समस्या का संज्ञान लिया और कुछ समय पूर्व निर्माण कार्य शुरू कराया। ठेकेदार सतेंद्र और मेठ जीशान खान ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी दिक्कतें होती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण श्रमिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मेठ जीशान खान स्वयं प्रतिदिन कार्यस्थल पर मौजूद रहकर गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और मजबूती सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि सीसी रोड लंबे समय तक टिकाऊ रहे। फिलहाल, इस सीसी रोड का 460 मीटर का हिस्सा बनाया जा रहा है, जो सबसे अधिक खराब स्थिति में था। आवश्यकतानुसार आगे भी इस मार्ग पर निर्माण कार्य कराया जा सकता है। इस निर्माण कार्य की देखरेख PWD के जेई प्रमोद कुमार कर रहे हैं। इस मार्ग से उसहैत, कटरा सआदतगंज, जटा, खेड़ा जलालपुर पुख्ता, अटेना गंगा घाट, कैम्पिल, फर्रुखाबाद, नगला शिंभू, लिलवां और खिरिया मधुकर सहित सैकड़ों गांवों के लोग यात्रा करते हैं। लोक निर्माण विभाग की इस पहल से अब इन सभी को यात्रा में सुविधा होगी और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान मेठ जीशान खान, ठेकेदार सतेंद्र, स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह, गुड्डू, अवधेश, कल्लू, भूप सिंह, राजेश और विजेंद्र सहित कई लोगों ने इस निर्माण कार्य की सराहना की।

- Post by Makhdoom Khan1
- खबर बदायूं से जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम परमू, पोस्ट नरसेना में हाल ही में बनी सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क हाथ लगाने मात्र से ही उखड़ रही है, जिससे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। सड़क निर्माण ग्राम प्रधान और सचिव नवनीत की देखरेख में कराया गया था। नाराज़ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराते हुए जांच और दोबारा निर्माण की मांग की है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सीसी रोड बनाने के विरोध में पूरन मिश्रा पुत्र हरिओम मिश्रा सतपाल पुत्र रोशन मिश्रा अभय मिश्रा पुत्र अवनीश मिश्रा उमर मोहम्मद गोपाल शर्मा हृदय शर्मा मुकेश शर्मा सतपाल पुत्र अंतराम बृजेश मिश्रा पुत्र नाथूलाल मनोज शर्मा सचिन मिश्रा पुत्र रामकृपाल मिश्रा विद्या राम पुत्र इतवारी लाल मौजूद रहे2
- बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में बीती शाम दो युवकों ने अपने घर की साफ सफाई करके वापस उझानी लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसकी बहू ने बचाने का प्रयास किया तब दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई जबकि उसकी बहू के गुम चोटे आई है। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार कराया है। गांव गड़ौरा निवासी बुजुर्ग महिला ब्रम्हादेवी पत्नी श्यामलाल अपनी बहू अमृता पत्नी आकाशदीप के साथ शनिवार की शाम अपने घर की साफ सफाई करने के बाद वापस उझानी स्थित किराए के मकान में लौट रही थी इसी दौरान गांव के रास्ते में गांव निवासी विनोद पुत्र रामवीर, प्रमोद पुत्र ग्रीशचंद्र ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां ने दोनों का विरोध किया तब धारदार हथियार से दोनों उसकी मां की पिटाई लगा दी जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान जब बहू अमृता अपनी सास को बचाने आई तब दोनों ने उसकी भी पिटाई लगा दी। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित महिला और उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू कराया। पीड़ित के बेटे आकाशदीप ने बताया कि दोनों युवकों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाब दोनों बना कर आए दिन मारपीट करते रहते है जिसके डर से उन्होंने गांव छोड़ कर उझानी में किराए पर रहना शुरू कर दिया है।2
- अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय अनन्या की स्कूल बस से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा सीट पर बैठी थी, तभी बस का फ्लोर अचानक टूट गया और वह नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है—सीटें फटी हुईं और फ्लोर कई जगह से टूटा हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।1
- उझानी(बदायूं)। नगर के राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण एमएलसी ने गणमान्य नागरिकों के साथ कराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने विभाग कार्यवाह जगमोहन, जिला प्रचारक भरत लाली, अमृतपाल सिंह अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन, कमलेश कुमार वार्ष्णेय के साथ स्कूल परिसर में बने बरामदा का लोकापण किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य उमाशंकर ने किया। े1
- भुता ब्लॉक कुआं डांडा परिसर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह। भुता। ब्लॉक परिसर भुता कुआंडांडा में शनिवार को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गांव-गांव से प्रधान, पंचायत सहायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, मिठाइयां बांटीं तथा चादर भेंट कर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्री सुखपाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री राज नारायण सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष श्री बुधपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विश्राम सिंह, लेखाकार मनीष कुमार, लेखा सहायक श्री मुकुल कुमार एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री पंकज सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी, प्रधान रामकिशन गंगवार एवं प्रधान संजीव सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।2
- बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अजमेर से किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से मा० उप मुख्यमंत्री एवं मा० राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश वर्चुअल माध्यम (वीडियो टू-वे और ऑडियो वन-वे) से प्रतिभाग किया और प्रदेश में HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। जनपद बदायूं में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं रहे।1
- बदायूं जिले की नगर पंचायत उसहैत के बाजारों में शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने के चलते रोजदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां फल, मिठाइयां, सेवइयां और मेवों की खूब बिक्री हो रही है।बाजारों में तरबूज, खजूर, सेब, केला, पपीता, अनार, खरबूजा और अनन्नास जैसे फलों की मांग है। इनके अलावा मिठाइयां, सेवइयां, कचरी, ब्रेड, फेन, बिस्कुट और मेवों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। फल विक्रेता नदीम अली ने बताया कि खजूर, पपीता और केले की बिक्री इस बार सबसे अधिक है। एक अन्य फल विक्रेता आमिर ने जानकारी दी कि तरबूज, सेब, अंगूर और खरबूजा महंगा होने के कारण इनकी बिक्री कुछ कम है, जबकि खजूर, संतरा, केला और पपीता खूब बिक रहे हैं। इसी क्रम में, शाही जामा मस्जिद में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी अदा की गई। इसमें हजारों की संख्या में नमाजियों ने शांतिपूर्ण ढंग से हिस्सा लिया। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती असगर अली बरेलवी ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों से रोजे रखने और इबादत करने का आह्वान किया। इमाम ने ईद की नमाज से पहले जरूरतमंदों को फितरा देने की अपील भी की, साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि फितरा केवल वास्तविक हकदारों को ही दिया जाए। नमाजियों ने एक-दूसरे को रमजान के दूसरे जुमे की मुबारकबाद दी और अल्लाह की इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगी, साथ ही देश में अमन-चैन की दुआएं कीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब हसन, सभासद जाकिर मंसूरी, हसरत हुसैन, आले हसन, मुजीब खान, अली जान मास्टर, जीशान, सय्यद आसिम अली, सलमान खान (सीएससी केंद्र), साकिब अली, मोज्जम खान, साबिर मंसूरी, डॉ. शौकत, छम्मन खान, आजम खान, पूर्व सभासद माशिर, अनवार, पूर्व सभासद फरमान खान, तालिब इलेक्ट्रॉनिक, इमरान, इकबालुद्दीन,सय्यद शाहिद अली, सय्यद परवेज खान,आमिर रजा, परवेज, नफ़लुद्दीन, डॉ. फखरे आलम, बबलू किराना स्टोर, पप्पू किराना स्टोर, नसीम मुल्लाजी, गुड्डन किराना, मखदूम जनसेवा केंद्र प्रभारी और सबलू सहित कई प्रमुख लोगों ने नमाज अदा करने के बाद रोजा इफ्तारी के लिए फलों, सेवइयां, कचरी और मेवाओं की खरीदारी की।1