logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय अनन्या की स्कूल बस से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा सीट पर बैठी थी, तभी बस का फ्लोर अचानक टूट गया और वह नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है—सीटें फटी हुईं और फ्लोर कई जगह से टूटा हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।

6 hrs ago
user_Bhoodev Parsad
Bhoodev Parsad
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय अनन्या की स्कूल बस से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा सीट पर बैठी थी, तभी बस का फ्लोर अचानक टूट गया और वह नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है—सीटें फटी हुईं और फ्लोर कई जगह से टूटा हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में बीती शाम दो युवकों ने अपने घर की साफ सफाई करके वापस उझानी लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसकी बहू ने बचाने का प्रयास किया तब दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई जबकि उसकी बहू के गुम चोटे आई है। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार कराया है। गांव गड़ौरा निवासी बुजुर्ग महिला ब्रम्हादेवी पत्नी श्यामलाल अपनी बहू अमृता पत्नी आकाशदीप के साथ शनिवार की शाम अपने घर की साफ सफाई करने के बाद वापस उझानी स्थित किराए के मकान में लौट रही थी इसी दौरान गांव के रास्ते में गांव निवासी विनोद पुत्र रामवीर, प्रमोद पुत्र ग्रीशचंद्र ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां ने दोनों का विरोध किया तब धारदार हथियार से दोनों उसकी मां की पिटाई लगा दी जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान जब बहू अमृता अपनी सास को बचाने आई तब दोनों ने उसकी भी पिटाई लगा दी। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित महिला और उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू कराया। पीड़ित के बेटे आकाशदीप ने बताया कि दोनों युवकों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाब दोनों बना कर आए दिन मारपीट करते रहते है जिसके डर से उन्होंने गांव छोड़ कर उझानी में किराए पर रहना शुरू कर दिया है।
    2
    बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में बीती शाम दो युवकों ने अपने घर की साफ सफाई करके वापस उझानी लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसकी बहू ने बचाने का प्रयास किया तब दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई जबकि उसकी बहू के गुम चोटे आई है। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार कराया है। 
गांव गड़ौरा निवासी बुजुर्ग महिला ब्रम्हादेवी पत्नी श्यामलाल अपनी बहू अमृता पत्नी आकाशदीप के साथ शनिवार की शाम अपने घर की साफ सफाई करने के बाद वापस उझानी स्थित किराए के मकान में लौट रही थी इसी दौरान गांव के रास्ते में गांव निवासी विनोद पुत्र रामवीर, प्रमोद पुत्र ग्रीशचंद्र ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां ने दोनों का विरोध किया तब धारदार हथियार से दोनों उसकी मां की पिटाई लगा दी जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान जब बहू अमृता अपनी सास को बचाने आई तब दोनों ने उसकी भी पिटाई लगा दी। 
रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित महिला और उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू कराया। पीड़ित के बेटे आकाशदीप ने बताया कि दोनों युवकों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाब दोनों बना कर आए दिन मारपीट करते रहते है जिसके डर से उन्होंने गांव छोड़ कर उझानी में किराए पर रहना शुरू कर दिया है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय अनन्या की स्कूल बस से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा सीट पर बैठी थी, तभी बस का फ्लोर अचानक टूट गया और वह नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है—सीटें फटी हुईं और फ्लोर कई जगह से टूटा हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।
    1
    अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय अनन्या की स्कूल बस से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा सीट पर बैठी थी, तभी बस का फ्लोर अचानक टूट गया और वह नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बस की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है—सीटें फटी हुईं और फ्लोर कई जगह से टूटा हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उझानी(बदायूं)। नगर के राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण एमएलसी ने गणमान्य नागरिकों के साथ कराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने विभाग कार्यवाह जगमोहन, जिला प्रचारक भरत लाली, अमृतपाल सिंह अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन, कमलेश कुमार वार्ष्णेय के साथ स्कूल परिसर में बने बरामदा का लोकापण किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य उमाशंकर ने किया। े
    1
    उझानी(बदायूं)। नगर के राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण एमएलसी ने गणमान्य नागरिकों के साथ कराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। 
स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने विभाग कार्यवाह जगमोहन, जिला प्रचारक भरत लाली, अमृतपाल सिंह अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन, कमलेश कुमार वार्ष्णेय के साथ स्कूल परिसर में बने बरामदा का लोकापण किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य उमाशंकर ने किया।
े
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अजमेर से किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से मा० उप मुख्यमंत्री एवं मा० राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश वर्चुअल माध्यम (वीडियो टू-वे और ऑडियो वन-वे) से प्रतिभाग किया और प्रदेश में HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। जनपद बदायूं में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं रहे।
    1
    बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अजमेर से किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से मा० उप मुख्यमंत्री एवं मा० राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश वर्चुअल माध्यम (वीडियो टू-वे और ऑडियो वन-वे) से प्रतिभाग किया और प्रदेश में HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। जनपद बदायूं में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं रहे।
    user_Union 28 News
    Union 28 News
    Media company बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उझानी में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन उझानी (बदायूं)। आज दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को राजरानी सरस्वती शिशु मन्दिर उझानी में नवनिर्मित बरामदे का भव्य लोकार्पण समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जयपाल सिंह व्यस्त (एमएलसी) रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जगमोहन जी (विभाग कार्यवाह बदायूं), जिला प्रचारक भरत लाल जी, अमृत पाल सिंह (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं), विद्यालय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन एवं कमलेश कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण किया और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए इस निर्माण कार्य की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री उमाशंकर जी ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    उझानी में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन
उझानी (बदायूं)। आज दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को राजरानी सरस्वती शिशु मन्दिर उझानी में नवनिर्मित बरामदे का भव्य लोकार्पण समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जयपाल सिंह व्यस्त (एमएलसी) रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जगमोहन जी (विभाग कार्यवाह बदायूं), जिला प्रचारक भरत लाल जी, अमृत पाल सिंह (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं), विद्यालय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन एवं कमलेश कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण किया और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए इस निर्माण कार्य की उन्होंने सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री उमाशंकर जी ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Makhdoom Khan
    1
    Post by Makhdoom Khan
    user_Makhdoom Khan
    Makhdoom Khan
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिल्सी इस्लामनगर रोड पर हुआ भीषण एक्सीडेंट बदायूं : थाना क्षेत्र बिल्सी कस्बा में खैरी स्टैंड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की यह मामला बिल्सी इस्लामनगर रोड खैरी स्टैंड पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिसकी पहचान मोनू पुत्र प्रेमपाल बिल्सी मोहल्ला नंबर 01 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज उपचार के लिए भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने गंभीर हालत बताते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोनू की बहुत गंभीर हालत बताई जा रही है।
    2
    बिल्सी इस्लामनगर रोड पर हुआ भीषण एक्सीडेंट 
बदायूं : थाना क्षेत्र बिल्सी कस्बा में खैरी स्टैंड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी ।
टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की यह मामला बिल्सी इस्लामनगर रोड खैरी स्टैंड पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिसकी पहचान मोनू पुत्र प्रेमपाल बिल्सी मोहल्ला नंबर 01 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज उपचार के लिए भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने गंभीर हालत बताते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मोनू की बहुत गंभीर हालत बताई जा रही है।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं। जिले की दातागंज तहसील में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला अधिवक्ता के साथ अभ्रद व्यवहार तहसील के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने तहसीलदार से बात की मगर उनका वही रूख रहा जिस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि शनिवार को वह अपनी फाइल के संदर्भ में तहसीलदार से वार्ता करने गईं थी और इस दौरान उनका जूनियर अधिवक्ता भी साथ था। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि कार्यालय में तहसीलदार ने मेरे जूनियर के साथ अभ्रदता करनी शुरू कर दी जिस पर उन्होंने एतराज किया तो तहसीलदार उनके साथ भी अमर्यादित व्यवहार करने लगे। महिला अधिवक्ता ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी तहसील बार के अध्यक्ष और सचिव को दी जिस पर वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए और तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया मगर तहसीलदार ने अपनी अभ्रदता और गाली गलौच जारी रखी। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि इस तहसीलदार ने उनको धक्का देकर बाहर करने के साथ उनका गला भी पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के अमर्यादित व्यवहार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। तहसील बार के अध्यक्ष का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह कार्य बहिष्कार भी कर सकते हैं।
    1
    बदायूं। जिले की दातागंज तहसील में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला अधिवक्ता के साथ अभ्रद व्यवहार तहसील के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने तहसीलदार से बात की मगर उनका वही रूख रहा जिस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। 
महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पुलिस को  दी गई तहरीर में लिखा है कि शनिवार को वह अपनी फाइल के संदर्भ में तहसीलदार से वार्ता करने गईं थी और इस दौरान उनका जूनियर अधिवक्ता भी साथ था। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि कार्यालय में तहसीलदार ने मेरे जूनियर के साथ अभ्रदता करनी शुरू कर दी जिस पर उन्होंने एतराज किया तो तहसीलदार उनके साथ भी अमर्यादित व्यवहार करने लगे। महिला अधिवक्ता ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी तहसील बार के अध्यक्ष और सचिव को दी जिस पर वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए और तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया मगर तहसीलदार ने अपनी अभ्रदता और गाली गलौच जारी रखी। 
महिला अधिवक्ता का आरोप है कि इस तहसीलदार ने उनको धक्का देकर बाहर करने के साथ उनका गला भी पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के अमर्यादित व्यवहार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। तहसील बार के अध्यक्ष का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह कार्य बहिष्कार भी कर सकते हैं।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.