logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“कलेक्टर खुद सुनेंगी आपकी समस्या! अब जिला के साथ तहसील स्तर पर भी होगी जनसुनवाई”

4 hrs ago
user_BS News Network
BS News Network
Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

“कलेक्टर खुद सुनेंगी आपकी समस्या! अब जिला के साथ तहसील स्तर पर भी होगी जनसुनवाई”

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • “कलेक्टर खुद सुनेंगी आपकी समस्या! अब जिला के साथ तहसील स्तर पर भी होगी जनसुनवाई”
    1
    “कलेक्टर खुद सुनेंगी आपकी समस्या! अब जिला 
के साथ तहसील स्तर पर भी होगी जनसुनवाई”
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिवनी -अंगार ने छीन ली सिर से छत, बताने को मोहताज हुआ परिवार ,मदद की लगाई गुहार, प्रशासन की फाइलों में कब तक दवेगी राहत।
    1
    सिवनी -अंगार ने छीन ली सिर से छत, बताने को मोहताज हुआ परिवार ,मदद की लगाई गुहार, प्रशासन की फाइलों में कब तक दवेगी राहत।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम* उगली/सिवनी - उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में सोमवार शाम एक हृदय विदारक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच गांव के दो बालक—अमित पंद्रे (8 वर्ष), पिता राकेश पंद्रे एवं संजीव अड़मे (8 वर्ष), पिता शिवचरण अड़मे—खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक बालक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। साथी को डूबता देख दूसरा बालक उसे बचाने के प्रयास में तालाब में कूद गया, लेकिन दोनों ही गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उगली थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पहले अमित पंद्रे का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे बालक संजीव अड़मे की देर रात तक तलाश जारी रही। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात उसका शव भी तालाब से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान से शव बरामद किए गए वहां पानी की गहराई लगभग 10 से 12 फीट थी। एएसआई सुमेरचंद उइके ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है। मंगलवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। उगली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    *तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम*
उगली/सिवनी - उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में सोमवार शाम एक हृदय विदारक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच गांव के दो बालक—अमित पंद्रे (8 वर्ष), पिता राकेश पंद्रे एवं संजीव अड़मे (8 वर्ष), पिता शिवचरण अड़मे—खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक बालक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। साथी को डूबता देख दूसरा बालक उसे बचाने के प्रयास में तालाब में कूद गया, लेकिन दोनों ही गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उगली थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पहले अमित पंद्रे का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे बालक संजीव अड़मे की देर रात तक तलाश जारी रही। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात उसका शव भी तालाब से बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस के अनुसार, जिस स्थान से शव बरामद किए गए वहां पानी की गहराई लगभग 10 से 12 फीट थी। एएसआई सुमेरचंद उइके ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है।
मंगलवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। उगली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by दधिवल मानव
    1
    Post by दधिवल मानव
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Lalbarra, Balaghat•
    15 hrs ago
  • कलेक्टर श्री नारायन ने की जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की समीक्षा अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश 136 संकटग्रस्त ग्रामों में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होने पर व्यक्त किया संतोष ============================================================ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग और मैदानी स्तर पर सघन निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया एवं छिंदवाड़ा और म.प्र. जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे। 136 ग्रामों में जल संकट का हुआ स्थाई समाधान - समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के ऐसे 136 ग्राम, जहाँ प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में जल संकट की स्थिति निर्मित होती थी, वहाँ जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। इन क्षेत्रों में अब नल-जल योजनाओं के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कर समस्या का स्थाई निराकरण कर दिया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री नारायन ने संतोष व्यक्त किया । उन्होंने निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित करें कि पेयजल आपूर्ति आगे भी सुचारू रहे। कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण कराने के निर्देश - कलेक्टर श्री नारायन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला स्तरीय पेयजल कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि पेयजल समस्या से संबंधित प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को पूरी गंभीरता से किया जाए और त्वरित संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, निराकरण के बाद शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उसकी संतुष्टि के संबंध में फीडबैक भी लिया जाए। फीडबैक से सुनिश्चित होगी 100% सफलता - बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने जोर दिया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल समस्या का समाधान किया जा रहा है, वहां से भी अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि समस्या का शत-प्रतिशत समाधान हुआ है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
    1
    कलेक्टर श्री नारायन ने की जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की समीक्षा
अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश
136 संकटग्रस्त ग्रामों में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होने पर व्यक्त किया संतोष
============================================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग और मैदानी स्तर पर सघन निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया एवं छिंदवाड़ा और म.प्र. जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
136 ग्रामों में जल संकट का हुआ स्थाई समाधान - समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के ऐसे 136 ग्राम, जहाँ प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में जल संकट की स्थिति निर्मित होती थी, वहाँ जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। इन क्षेत्रों में अब नल-जल योजनाओं के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कर समस्या का स्थाई निराकरण कर दिया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री नारायन ने संतोष व्यक्त किया । उन्होंने निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित करें कि पेयजल आपूर्ति आगे भी सुचारू रहे।
कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण कराने के निर्देश - कलेक्टर श्री नारायन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला स्तरीय पेयजल कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि पेयजल समस्या से संबंधित प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को पूरी गंभीरता से किया जाए और त्वरित संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, निराकरण के बाद शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उसकी संतुष्टि के संबंध में फीडबैक भी लिया जाए।
फीडबैक से सुनिश्चित होगी 100% सफलता - बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने जोर दिया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल समस्या का समाधान किया जा रहा है, वहां से भी अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि समस्या का शत-प्रतिशत समाधान हुआ है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • वारासिवनी। वारासिवनी कटंगी मार्ग पर स्थित टोडया नाले के पास एक टवेरा चालक ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल राजकुमार पिता मेघराज पिंजानी उम्र 55 वर्ष वॉर्ड 7 वारासिवनी निवासी है। उनकी रामपायली में किराना दुकान है। घटना के बाद टवेरा चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। वहीं घायल राजकुमार पिंजानी को 108 एंबुलेंस से शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उचित उपचार के लिए परिजनों द्वारा गोंदिया ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि टवेरा वाहन बारातियों से भरी हुई थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच करते हुए टवेरा वाहन का पता लगा रही हैं।
    1
    वारासिवनी। वारासिवनी कटंगी मार्ग पर स्थित टोडया नाले के पास एक टवेरा चालक ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल राजकुमार पिता मेघराज पिंजानी उम्र 55 वर्ष वॉर्ड 7 वारासिवनी निवासी है। उनकी रामपायली में किराना दुकान है। घटना के बाद टवेरा चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। वहीं घायल राजकुमार पिंजानी को 108 एंबुलेंस से शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उचित उपचार के लिए परिजनों द्वारा गोंदिया ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि टवेरा वाहन बारातियों से भरी हुई थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच करते हुए टवेरा वाहन का पता लगा रही हैं।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आइये दोस्तो पर्यावरण को बचाने आगे बढ़कर इस जीवन दायिनी अभियान से जुड़िए,,, तन मन धन से सहयोग करें,,अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाए और उन्हें जीवन जीने योग साफ जल ,,वायु,,,और शुद्ध आहार एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करें,,प्रकृति बचाएं अपनी पीढ़ियों को बचाएं
    1
    आइये दोस्तो पर्यावरण को बचाने आगे बढ़कर इस जीवन दायिनी अभियान से जुड़िए,,, तन मन धन से सहयोग करें,,अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाए और उन्हें जीवन जीने योग साफ जल ,,वायु,,,और शुद्ध आहार एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करें,,प्रकृति बचाएं अपनी पीढ़ियों को बचाएं
    user_Anand uikey
    Anand uikey
    Graphic designer छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सिवनी मंडी में हाहाकार! घंटों इंतजार के बाद भी नहीं लगी बोली, भड़के किसान
    1
    सिवनी मंडी में हाहाकार! घंटों इंतजार के बाद भी नहीं लगी बोली, भड़के किसान
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.