Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोहरदगा जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई।
Altamas Rja
लोहरदगा जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by AAM JANATA1
- *महुआडांड़ में गंदगी फैलाने पर सख्ती: प्रशासन का सख्त नोटिस, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई* महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने स्वच्छता को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय से जारी नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि प्रखंड क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक, वन क्षेत्र, रैयती जमीन या सरकारी भूमि पर कचरा, गंदगी या मल-मूत्र फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।नोटिस के अनुसार, ग्राम कुलोकोला के ग्रामीणों द्वारा 5 मई 2026 को आयोजित जागरूकता रैली के माध्यम से प्रशासन को यह जानकारी दी गई थी कि महुआडांड़ चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार गंदगी फैलाई जा रही है। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि गांव में तरह-तरह की बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।प्रशासन ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या समूह सार्वजनिक या निजी जमीन पर गंदगी फैलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 133 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस आदेश की प्रति स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों को भेज दी गई है, ताकि इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा सके।1
- Post by Alex Shivansh1
- सदर थाना क्षेत्र के कोटाम पतगच्छा गांव निवासी भिखवा उरांव (60 वर्ष) की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार भिखवा उरांव अपने घर में टांगी (लकड़ी का औजार) की बेंत बनाने के लिए छज्जे पर रखे रंदा को उतार रहा था। इसी दौरान छिपे हुए सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद वह तत्काल अस्पताल जाने के बजाय गांव के एक भगत के पास झाड़-फूंक कराने चला गया। कुछ समय बाद घर लौटने पर उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना गुमला के एएसआई अरविंद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के किसी भी हादसे में झाड़ फूंक का सहारा ना ले और तत्काल चिकित्सा का परामर्श ले।1
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव काउंटिंग के बीच बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिला, पुलिस का हालत पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज करनी पड़ी।1
- Post by Sanjay kumar1
- *खबर का असर: बंद आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रशासन सख्त, BDO संतोष बैठा बोले—“कार्रवाई जारी है”* महुआडांड़ प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद मिलने की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। आरा हंस और चोरमुंडा सहित कई केंद्रों में लापरवाही उजागर होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) संतोष बैठा ने कड़ा रुख अपनाया है।BDO संतोष बैठा ने स्पष्ट कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषी सेविकाओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बिना सूचना केंद्र बंद रखना और समय पर संचालन नहीं करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रशासन द्वारा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों से जवाब-तलब किया जा रहा है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। BDO ने यह भी संकेत दिया कि यदि लापरवाही साबित होती है तो सेविकाओं पर निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि केवल कार्रवाई की घोषणा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुधार दिखना चाहिए1
- pulic se mar pit1
- बुढ़मू। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बहुमत वाली जीत की खुशी में रविवार को बुढ़मू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान रामदेव महतो, पनेश्वर महतो, प्रदीप साहू, जय साहू, बबलू साहू, शंकर साहू, अशोक साहू, नंदलाल साहू, रिंकू प्रसाद, राजू गोस्वामी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। पनेश्वर महतो ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में भाजपा को मजबूत जनसमर्थन दिलाया है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी।1