त्योहारी सीजन और निकाय चुनावों के मद्देनजर आबूरोड में पुलिस का फ्लैग मार्च। आबूरोड। आगामी त्योहारी सीजन एवं नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए मंगलवार को आबूरोड शहर एवं सदर पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई, पुलिस ने लोगों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने का भरोसा दिलाया, वहीं विभिन्न राजनीतिक एवं सामुदायिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आदर्श आचार संहिता की पालना करने की समझाइश दी गई, पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। रिपोर्टर -रितिक सरगरा, आबूरोड
त्योहारी सीजन और निकाय चुनावों के मद्देनजर आबूरोड में पुलिस का फ्लैग मार्च। आबूरोड। आगामी त्योहारी सीजन एवं नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए मंगलवार को आबूरोड शहर एवं सदर पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च
निकाला गया, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई, पुलिस
ने लोगों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने का भरोसा दिलाया, वहीं विभिन्न राजनीतिक एवं सामुदायिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आदर्श आचार संहिता की पालना करने की समझाइश दी गई, पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान
किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। रिपोर्टर -रितिक सरगरा, आबूरोड
- शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है - एडवोकेट हसीब अहमद। मुस्लिम समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियो का किया सम्मान। आबूरोड। मुस्लिम समाज मे जो शिक्षा का प्रतिशत बडा है वो खुशी की बात है। शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। आज मै देख रहा हु की सम्मान समारोह में बालको की तुलना मे बालिकाएं का प्रतिशत ज्यादा है जो बहुत खुशी की बात है उक्त उद्गार मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित विद्यार्थियी प्रतिभावान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी ने कहे। समारोह मे कक्षा 1 से लेकर 12 तक के 260 से ज्यादा विद्यार्थियो का सम्मान किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे इस्लामिया स्कूल, आबूरोड परिसर मे आयोजित 10 दिवसीय समारोह के तहत आज प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि व भामाशाह सिराज मंसुरी, भामाशाह सलीम भाई ठेकेदार, अशरफ भाई ठेकेदार, शकूर भाई ठेकेदार व मुस्लिम वक्फ कमेटी सदर हाजी सलीम खान का माला व शॉल पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समारोह के संयोजक अब्दुल रहमान, युनुस गौरी, सद्दाम हुसैन व शाहीद भाटी ने जानकारी देते हुए बताया की समारोह मे कक्षा 1 से 12 तक के 75 प्रतिशत अंक लाने वाले 260 विद्यार्थियो का शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं मे टॉप करने वाले विद्यार्थियो का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीआईटी महाविद्याालय की प्राचार्या डा. रूखसाना सेफी ने सभी सम्मानीत बच्चो को मुबारकबाद देते हुए कहा की अगर आपको आगे की पढाई मे किसी भी प्रकार की मद्द लेनी हो तो वो हमसे सम्पर्क करे, ताकि वो सही गाईडलाईन मिलने से अपने आगे का रास्ता चुन सके। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान से सभी सम्मानीत विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन लईक अहमद ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियो के साथ उनके अभिभावको सहित मुस्लिम समाज के बडी संख्या मे लोग मोजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था मुस्लिम वक्फ कमेटी, मुस्लिम यूथ कमेटी व मुस्लिम यूथ महिला कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्था संभाली।4
- झाड़ोल स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को BIS मानकों के प्रति किया जागरूक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल में 22 अगस्त को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर शाखा की ओर से संचालित मानक क्लब के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता जांचने तथा ISI मार्क देखकर ही सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य पदम प्रकाश जैन ने कहा कि मानक चिन्हों की जानकारी आमजन को ठगी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मानक क्लब प्रभारी राजीव धर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, कार्य एवं उद्देश्यों, निर्धारित मानक चिन्हों तथा BIS द्वारा बनाए गए विभिन्न मानकों की जानकारी दी। उन्होंने BIS Care एप के उपयोग के बारे में भी बताया और विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को मानक चिन्हों की पहचान के प्रति जागरूक करने की अपील की। प्रतियोगिता में भावना खराड़ी (कक्षा 11E) ने प्रथम, वंदना पारगी (11E) ने द्वितीय, रोशनी डोडियार (12D) ने तृतीय तथा राजू मेरावत (11D) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पोस्टर का मूल्यांकन बबीता खाथूरिया, जशोदा मेघवाल, ममता मेघवाल, स्वस्ति गोस्वामी, शमशाद परवीन, कुसुम पुरबिया एवं कुणाल मीणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय के उप प्राचार्य महावीर पुरबिया, पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा, शमशाद परवीन, सोहन लाल पटेल, मंजू मैडम, भगवती लाल मेघवाल सहित विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।1
- उदयपुर के डबोक airport पर गुंडाराज, taxi चालक ने बताया अपना दर्द1
- भेष बदलकर मंदिर पहुंचे मंत्री एस. रमेश, VIP दर्शन के नाम पर रिश्वतखोरी का किया खुलासा तिरुचेंदूर: तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) मंत्री एस. रमेश ने मंदिरों में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर लगाम कसने के लिए अनोखा कदम उठाया। मंत्री आम श्रद्धालु के वेश में तिरुचेंदूर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पहुंचे और VIP दर्शन के नाम पर कथित रूप से पैसे मांगने की व्यवस्था का खुद जायजा लिया। बताया गया कि मंत्री ने मास्क लगाकर सामान्य श्रद्धालु की तरह मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद व्यक्ति से कथित तौर पर VIP/त्वरित दर्शन के लिए ₹1,000 प्रति व्यक्ति की मांग की गई। चार लोगों के लिए करीब ₹4,000 का भुगतान डिजिटल माध्यम से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद मंत्री ने पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में एक पुजारी समेत मंदिर से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई। मंत्री के इस औचक निरीक्षण को मंदिरों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। घटना के बाद मंदिर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की अवैध वसूली रोकने के निर्देश दिए गए। मंत्री एस. रमेश का यह कदम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने खुद आम श्रद्धालु बनकर व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखने की कोशिश की। सरकार का संदेश साफ है कि धार्मिक स्थलों पर दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कथित अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- जालौर शहर के जोशी सर्कल पर टैक्सी चालकों ने टूटी हुई सड़क को लेकर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया टैक्सी चालक भगवान राम ने बताया कि बारिश आने के बाद सड़क टूट गई थी जिसको कंक्रीट से ठीक किया गया था लेकिन अब कंक्रीट के पत्थर वाहनों के आवागमन के समय उछलकर टैक्सी स्टैंड पर वाहनों पर लग रहे हैं जिस कारण वाहनों को नुकसान भी हो रहा है आपको बता दे की तिलक द्वार से बारिश के मौसम में तेज बार तेज बारिश के दौरान तेज वेग से पानी बहता है जिस कारण यह सड़क टूट गई थी लेकिन आज दिन तक इसे ठीक नहीं किया गया है4
- डूंगरपुर में नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका : प्रजापत समाज का कांग्रेस में सामूहिक विलय भाजपा की 35 वर्षों की नाकामियों और 7 बोर्ड के कुशासन से नाराज समाज के दर्जनों सदस्यों ने थामा हाथ का साथ; शहर के विकास को नई दिशा देने का लिया संकल्प संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की दहलीज पर खड़े डूंगरपुर शहर की राजनीति में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब नगर के प्रजापत समाज ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने एक साथ कांग्रेस की रीति-नीति में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती प्रसाद पंड्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का दुपट्टा ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने नव-आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रजापत समाज का यह साथ डूंगरपुर के विकास को नई ऊंचाई और नई दिशा प्रदान करेगा। - 35 साल के 7 बोर्ड की नाकामियों से उपजा जनाक्रोश सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रजापत समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पर उपेक्षा का सीधा आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि डूंगरपुर शहर में पिछले 35 वर्षों के दौरान भाजपा के लगातार 7 बोर्ड रहे, लेकिन विकास के नाम पर केवल वादे और दावे ही किए गए। 35 वर्षों के इस लंबे कार्यकाल में शहर की मूलभूत समस्याओं सड़क, पेयजल, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के 7 बोर्ड के इस साढ़े तीन दशक लंबे कुशासन ने डूंगरपुर को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया है। समाज के पारंपरिक हुनर और नगर निर्माण में उनके योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर समाज ने नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कांग्रेस का समर्थन करने का ठोस निर्णय लिया। - कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रजापत समाज के सदस्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत, कारूलाल प्रजापत, देवीलाल, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, दिलीप, वीर, रूपेश, दिनेश एवं जयंतीलाल राजू सहित वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 13 से प्रजापत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- उदयपुर के झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान1
- कांडला हाईवे पर हादसों का कहर: 48 घंटे में 6 हादसे, 4 मौत और 3 घायल कांडला हाईवे पर मंडार क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे गुजरात बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट के पास एक पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई मोहनलाल सहित मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोडाराम (35) पुत्र कालाराम देवासी निवासी भैरूगढ़ (रेवदर) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मंडार अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। होटल पर करता था काम, अविवाहित था युवक मोडाराम मंडार क्षेत्र में एक होटल पर काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। युवक अविवाहित था और परिवार में उसका एक भाई है, जो पशु चराने का काम करता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 48 घंटे में 6 हादसे, 4 की मौत कांडला हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर बढ़ते जोखिम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में हाईवे पर 6 हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के चलते हाईवे हादसों का पर्याय बनता जा रहा है।1