Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी अध्यक्ष दीपके ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है।"
गजेन्द्र कुमार सिंह
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी अध्यक्ष दीपके ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है।"
More news from Varanasi and nearby areas
- वाराणसी कमिश्नरेट के गोमती जोन अंतर्गत जंसा थाने पर पुलिस उपायुक्त महोदया के निर्देशन और थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पंजीकृत सभी हिस्ट्रीशीटरों की परेड आयोजित की गई। इस दौरान थाने पर पहुंचे समस्त हिस्ट्रीशीटरों की उपस्थिति दर्ज कर उनका सत्यापन किया गया और उनके वर्तमान निवास, व्यवसाय तथा गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस प्रशासन ने सभी को भविष्य में आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। परेड के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध या आपराधिक कार्यों में शामिल नहीं होंगे। उन्हें ईमानदारी और मेहनत से अपने वैध व्यवसाय पर ध्यान देकर समाज में सम्मानजनक जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी, सत्यापन, परेड और काउंसलिंग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।1
- जौनपुर में एक डांसर के हाथ में लाइसेंसी असलहा होने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने दिल्ली लोकसभा सदन में एक अजूबा शायरी के साथ देश को संदेश दिया है। लोकसभा सदन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन एक अनोखी शायरी के माध्यम से सामने आया, जिसे शुरू ऐप न्यूज़ पर देखा जा सकता है।1
- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर विस्तार के लिए 7 सितंबर 2021 को तोड़े गए मकानों के मालिक 6 साल बीत जाने के बाद भी न्याय की आस में भटक रहे हैं। अहिराना, रामकोट निवासी राजन यादव, संतोष यादव और राम आधार यादव सहित अन्य प्रभावित परिवारों ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री कृष्ण मोहन महाराज को प्रार्थना-पत्र सौंपकर अपने लंबित मुआवजे के तत्काल भुगतान की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए बिना किसी विरोध के अपना मकान खाली कर दिया था, लेकिन आज तक उन्हें न भूमि मिली और न ही मुआवजा। मुआवजा न मिलने के कारण ये परिवार भारी किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। राजन यादव के परिवार में बीमार वृद्ध माता और तीन अविवाहित बहनें हैं, जिनकी स्थायी छत न होने के कारण शादी नहीं हो पा रही है। संतोष यादव की दो बेटियां और राम आधार यादव के बेटा-बेटी भी विवाह योग्य हैं। बेघर होने की पीड़ा और आर्थिक तंगी ने इन परिवारों को गहरे मानसिक और सामाजिक संकट में धकेल दिया है। प्रार्थना-पत्र सौंपते समय महंत संत दास उर्फ राजेश सिंह मानव ने कहा कि एक तरफ ट्रस्ट सरकारी और नजूल की जमीनें भारी दामों पर खरीद रहा है, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर के लिए घर गंवाने वाले निशक्त परिवारों को मुआवजा और जमीन देने में आनाकानी कर रहा है। पीड़ितों ने स्पष्ट किया कि वे कोई विरोध नहीं कर रहे, बल्कि अपने वैधानिक हक की मांग कर रहे हैं ताकि सम्मान से अपना घर बनाकर बेटियों का विवाह कर सकें। उन्होंने ट्रस्ट से 2021 से लंबित अपने प्रकरण की व्यक्तिगत समीक्षा कर तत्काल निस्तारण करने की गुहार लगाई है।3
- उत्तर प्रदेश के पिंडरा स्थित सावित्री लान में आयोजित अपना दल (कमेरवादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिराथू विधायक व पार्टी की शीर्ष नेता पल्लवी पटेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों के बीच संगठन की नीतियों और विचारों को पहुंचाएं, सरकार विरोधी कार्यों को उजागर करें तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पल्लवी पटेल ने बड़ा ऐलान किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (कमेरवादी) 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें वाराणसी जिले की पिंडरा, रोहनिया और सेवापुरी सीटें भी शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में शामिल होना या न होना समय बताएगा, लेकिन वे विपक्ष की राजनीति करेंगे और जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे। उन्होंने बताया कि तैयारियों के मद्देनजर प्रथम चरण में 26 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रजनीश पटेल ने की तथा संचालन श्रीप्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिवा पाटिल को अपना दल (कमेरवादी) युवा मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रत्याशी राजेश पटेल, देवराज पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पटेल, गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, पंकज सेठ, सुरजीत पटेल, शमशेर पटेल, हरिनारायण पटेल, प्रभु पटेल, रामलाल पटेल, राधेश्याम, उर्मिला विश्वकर्मा, अनीता पटेल, सुरजीत सिंह, श्यामजी यादव और राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- गाजीपुर से मिर्जापुर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी की अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना प्रेमी की प्रेमिका के सामने ही घटी, जहां अधिवक्ताओं ने उसे पीटा। कचहरी में हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1