logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहेड़ी में खड़े ट्रक में लगी भीषण आग बरेली जनपद के बहेड़ी बाईपास पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक खड़े ट्रक में भीषण आग लग गई

2 hrs ago
user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बहेड़ी में खड़े ट्रक में लगी भीषण आग बरेली जनपद के बहेड़ी बाईपास पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक खड़े ट्रक में भीषण आग लग गई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली जनपद के बहेड़ी बाईपास पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक खड़े ट्रक में भीषण आग लग गई
    1
    बरेली जनपद के बहेड़ी बाईपास पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक खड़े ट्रक में भीषण आग लग गई
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • UP mein ketli chalegi Chandrashekhar Bhai ki Jeet hogi
    3
    UP mein ketli chalegi Chandrashekhar Bhai ki Jeet hogi
    user_Sachin jatav
    Sachin jatav
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Baheri bareilly (Rurki )village road bilkul kharab h pirdhan bhi kaam nhi kra raha h
    1
    Baheri bareilly (Rurki )village road bilkul kharab h pirdhan bhi kaam nhi kra raha h
    user_Mohd nadeem
    Mohd nadeem
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 📰 📚 यूपी बोर्ड की अंग्रेज़ी परीक्षा संपन्न पिपलिया मिश्र/रामपुर: आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की अंग्रेज़ी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह इस सत्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक थी, जिसे लेकर छात्रों में विशेष उत्साह और हल्की घबराहट भी देखी गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन माहौल में आयोजित कराई गई। परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। छात्रों का कहना है कि प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम पर आधारित था। कई विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि इस बार परिणाम बेहतर रहेगा। अब सभी परीक्षार्थी अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। 📢 अधिक खबरों के लिए जुड़े रहें — “Rampur ki Taza Khabar Faizan ke sath” ✍️ रिपोर्ट: फैज़ान हुसैन
    1
    📰 📚 यूपी बोर्ड की अंग्रेज़ी परीक्षा संपन्न
पिपलिया मिश्र/रामपुर:
आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की अंग्रेज़ी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह इस सत्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक थी, जिसे लेकर छात्रों में विशेष उत्साह और हल्की घबराहट भी देखी गई।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन माहौल में आयोजित कराई गई। परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
छात्रों का कहना है कि प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम पर आधारित था। कई विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि इस बार परिणाम बेहतर रहेगा। अब सभी परीक्षार्थी अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं।
📢 अधिक खबरों के लिए जुड़े रहें —
“Rampur ki Taza Khabar Faizan ke sath”
✍️ रिपोर्ट: फैज़ान हुसैन
    user_Faizan Husain
    Faizan Husain
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर में रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदार नमाजियों से नगर क्षेत्र की मस्जिदें खचाखच भरी नज़र आई।इस दौरान उलेमाओं ने पाक महीने की फजीलत बयां करते हुए मुस्लमान पर रोजा नमाज को फ़र्ज़ बताया। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर नगर की हाजी जी वाली मस्जिद,सय्यदो वाली मस्जिद,जामा मस्जिद,इमाम साहब वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद,अमलताश वाली मस्जिद,नूरी मस्जिद,शन्नु खां आदि मस्जिदों में समयनुसार उलेमाओं द्वारा तकरीर बयां की गई।इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लाह ताआला ने इस मुक़द्दस महीने में ही कुरआन नाजिल किया।यह पाक महीना रहमत,बरकत और मगफिरत तीनों के लिए है,इसमें जितनी सच्चे मन से इबादत और कुरआन की तिलावत की जाए,उसका सवाब अल्लाह ताआला देता है,और आखिरत में भी अच्छा मुकाम हासिल होता है।उन्होंने कहा जो अल्लाह ने हम पर रोजा-नमाज फर्ज बताया उसे कज़ा न करें।और नेकी के रास्ते पर चलकर बुराईयों से बचें।इसके पश्चात कुतुबा पढ़ा गया और शांति पूर्ण नमाज अदा की गई।वहीं पहले जुमे को लेकर मस्जिदों के बाहर नगरपालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलवाकर चूना इत्यादि डलवाया गया था।और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह और एलआईयूआई उप निरीक्षक जीत सिंह बिष्ट आदि पुलिस दलबल के साथ जगह-जगह तैनात रहे।
    1
    बिलासपुर में रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदार नमाजियों से नगर क्षेत्र की मस्जिदें खचाखच भरी नज़र आई।इस दौरान उलेमाओं ने पाक महीने की फजीलत बयां करते हुए मुस्लमान पर रोजा नमाज को फ़र्ज़ बताया।
शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर नगर की हाजी जी वाली मस्जिद,सय्यदो वाली मस्जिद,जामा मस्जिद,इमाम साहब वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद,अमलताश वाली मस्जिद,नूरी मस्जिद,शन्नु खां आदि मस्जिदों में समयनुसार उलेमाओं द्वारा तकरीर बयां की गई।इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लाह ताआला ने इस मुक़द्दस महीने में ही कुरआन नाजिल किया।यह पाक महीना रहमत,बरकत और मगफिरत तीनों के लिए है,इसमें जितनी सच्चे मन से इबादत और कुरआन की तिलावत की जाए,उसका सवाब अल्लाह ताआला देता है,और आखिरत में भी अच्छा मुकाम हासिल होता है।उन्होंने कहा जो अल्लाह ने हम पर रोजा-नमाज फर्ज बताया उसे कज़ा न करें।और नेकी के रास्ते पर चलकर बुराईयों से बचें।इसके पश्चात कुतुबा पढ़ा गया और शांति पूर्ण नमाज अदा की गई।वहीं पहले जुमे को लेकर मस्जिदों के बाहर नगरपालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलवाकर चूना इत्यादि डलवाया गया था।और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह और एलआईयूआई उप निरीक्षक जीत सिंह बिष्ट आदि पुलिस दलबल के साथ जगह-जगह तैनात रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    पत्रकार बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शक्तिफार्म/उधम सिंह नगर। उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण विकास खंड रुद्रपुर के दानपुर ग्राम की निवासी श्रीमती गीता कम्बोज हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रहीं गीता कम्बोज के लिए सीमित पारिवारिक आय और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच घर चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदलने का निर्णय लिया। समूह में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने ग्राम संगठन और क्लस्टर स्तर तक अपनी भूमिका निभाई। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। परियोजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण, 30 हजार रुपये की अनुदान राशि तथा 20 हजार रुपये स्वयं का अंश लगाकर एक रेस्टोरेंट शुरू करने में सहयोग मिला। आज उनका छोटा सा रेस्टोरेंट एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित हो चुका है। गीता कम्बोज प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। श्रीमती गीता की सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार की उन योजनाओं का भी प्रमाण है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज गीता जैसी अनेक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
    3
    शक्तिफार्म/उधम सिंह नगर।
उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री 
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण विकास खंड रुद्रपुर के दानपुर ग्राम की निवासी श्रीमती गीता कम्बोज हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।
एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रहीं गीता कम्बोज के लिए सीमित पारिवारिक आय और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच घर चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदलने का निर्णय लिया। समूह में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने ग्राम संगठन और क्लस्टर स्तर तक अपनी भूमिका निभाई।
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। परियोजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण, 30 हजार रुपये की अनुदान राशि तथा 20 हजार रुपये स्वयं का अंश लगाकर एक रेस्टोरेंट शुरू करने में सहयोग मिला।
आज उनका छोटा सा रेस्टोरेंट एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित हो चुका है। गीता कम्बोज प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
श्रीमती गीता की सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार की उन योजनाओं का भी प्रमाण है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज गीता जैसी अनेक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
    user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • चन्द्रनगर मे पिंजरे में कैद हुआ बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। हजारा थाना क्षेत्र के गांव चन्द्रनगर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक बाघ ने गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। शिकार के बाद बाघ गन्ने के खेत के पास ही डेरा जमाए रहा। बाघ की मौजूदगी से भयभीत ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच लापरवाही को लेकर नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने देर शाम पिंजरा लगाया। प्रयास रंग लाई और बाघ पिंजरे में कैद हो गया। बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की चहलकदमी लोगों के लिए दहशत बनी थी और बाघ पकड़े के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
    1
    चन्द्रनगर मे पिंजरे में कैद हुआ बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।
हजारा थाना क्षेत्र के गांव चन्द्रनगर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक बाघ ने गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। शिकार के बाद बाघ गन्ने के खेत के पास ही डेरा जमाए रहा। बाघ की मौजूदगी से भयभीत ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच लापरवाही को लेकर नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने देर शाम पिंजरा लगाया। प्रयास रंग लाई और बाघ पिंजरे में कैद हो गया। बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की चहलकदमी लोगों के लिए दहशत बनी थी और बाघ पकड़े के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • डूडा गाँव मे पेड़ से लटका मिला दिव्यांग युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस। पीलीभीत घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डूडा में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 30 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव घर के अंदर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान हरीशचंद्र पुत्र ख्यालीराम के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीशचंद्र दिव्यांग था और घर में अकेला रहता था। उसके दो भाई और भी है जो ईंट भट्टे पर काम करने गए हुए थे। सुबहा जब हरीशचंद्र का शव पेड़ पर झूलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।
    1
    डूडा गाँव मे पेड़ से लटका मिला दिव्यांग युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस।
पीलीभीत घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डूडा में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 30 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव घर के अंदर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान हरीशचंद्र पुत्र ख्यालीराम के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीशचंद्र दिव्यांग था और घर में अकेला रहता था। उसके दो भाई और भी है जो ईंट भट्टे पर काम करने गए हुए थे। सुबहा जब हरीशचंद्र का शव पेड़ पर झूलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.