जंगल में अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर जप्त डिंडौरी : 16 अप्रैल,2026 वनमण्डलाधिकारी सामान्य वन मण्डल श्री अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई श्री सुरेन्द्र सिंह जाटव तथा वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर की वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में वन अमले ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर जप्त किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात्रि गश्ती के दौरान वन अमले ने बीट कन्हारी के वन कक्ष क्रमांक 577 (रिजर्व फॉरेस्ट) क्षेत्र में प्रतिबंधित स्थान से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक मोटरसाइकिल को पकड़ा। मामले में ट्रैक्टर चालक श्री नान्हू सिंह मरावी निवासी रमतिला मवई एवं वाहन स्वामी मोहम्मद नजीर खान निवासी ग्राम सुशीपारा मवई के विरुद्ध मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज नियम तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत राजसात कार्यवाही का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में वन विभाग के श्री राजेन्द्र सिंह मार्को (कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल), श्री राजीव कुमार धुर्वे (कार्यवाहक वनपाल), श्री इन्द्रसिंह पट्टा, श्री महेन्द्र सिंह पाटले, श्री फागूलाल कनोजे, श्री अजय कुमार चौकसे, श्रीमती प्रेमवती मरावी (वनरक्षक), श्री मुन्ना लाल यादव (स्थाईकर्मी), श्री केशराम (सुरक्षा श्रमिक) एवं वाहन चालक श्री राकेश कुमार तेकाम का विशेष योगदान रहा।
जंगल में अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर जप्त डिंडौरी : 16 अप्रैल,2026 वनमण्डलाधिकारी सामान्य वन मण्डल श्री अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई श्री सुरेन्द्र सिंह जाटव तथा वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर की वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में वन अमले ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर जप्त किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात्रि गश्ती के दौरान वन अमले ने बीट कन्हारी के वन कक्ष क्रमांक 577 (रिजर्व फॉरेस्ट) क्षेत्र में प्रतिबंधित स्थान से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक मोटरसाइकिल को पकड़ा। मामले में ट्रैक्टर चालक श्री नान्हू सिंह मरावी निवासी रमतिला मवई एवं वाहन स्वामी मोहम्मद नजीर खान निवासी ग्राम सुशीपारा मवई के विरुद्ध मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज नियम तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत राजसात कार्यवाही का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में वन विभाग के श्री राजेन्द्र सिंह मार्को (कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल), श्री राजीव कुमार धुर्वे (कार्यवाहक वनपाल), श्री इन्द्रसिंह पट्टा, श्री महेन्द्र सिंह पाटले, श्री फागूलाल कनोजे, श्री अजय कुमार चौकसे, श्रीमती प्रेमवती मरावी (वनरक्षक), श्री मुन्ना लाल यादव (स्थाईकर्मी), श्री केशराम (सुरक्षा श्रमिक) एवं वाहन चालक श्री राकेश कुमार तेकाम का विशेष योगदान रहा।
- राजधानी लखनऊ में देर रात महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विधान भवन के सामने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर प्रदर्शन किया।1
- जंगल में अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर जप्त डिंडौरी : 16 अप्रैल,2026 वनमण्डलाधिकारी सामान्य वन मण्डल श्री अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई श्री सुरेन्द्र सिंह जाटव तथा वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर की वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में वन अमले ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर जप्त किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात्रि गश्ती के दौरान वन अमले ने बीट कन्हारी के वन कक्ष क्रमांक 577 (रिजर्व फॉरेस्ट) क्षेत्र में प्रतिबंधित स्थान से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक मोटरसाइकिल को पकड़ा। मामले में ट्रैक्टर चालक श्री नान्हू सिंह मरावी निवासी रमतिला मवई एवं वाहन स्वामी मोहम्मद नजीर खान निवासी ग्राम सुशीपारा मवई के विरुद्ध मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज नियम तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत राजसात कार्यवाही का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में वन विभाग के श्री राजेन्द्र सिंह मार्को (कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल), श्री राजीव कुमार धुर्वे (कार्यवाहक वनपाल), श्री इन्द्रसिंह पट्टा, श्री महेन्द्र सिंह पाटले, श्री फागूलाल कनोजे, श्री अजय कुमार चौकसे, श्रीमती प्रेमवती मरावी (वनरक्षक), श्री मुन्ना लाल यादव (स्थाईकर्मी), श्री केशराम (सुरक्षा श्रमिक) एवं वाहन चालक श्री राकेश कुमार तेकाम का विशेष योगदान रहा।1
- उन्नाव। जनपद के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी की घटना में महीनों बाद भी कोई ठोस प्रगति न होने पर पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता संध्या देवी ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य थाने से कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, 13-14 सितंबर 2025 की रात ग्राम देवगांव स्थित उनके घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। उस समय घर में केवल वह और उनकी पुत्री मौजूद थीं। चोर करीब 100 ग्राम सोना, 90 हजार रुपये नकद, चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन, एटीएम व आधार कार्ड समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना के बाद थाना कोतवाली सफीपुर में एफआईआर संख्या 0396/2025 दर्ज की गई, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में चोरी गए सामान का पूरा और सही विवरण दर्ज नहीं किया। इससे मामले की गंभीरता कम करके दिखाने की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने कई बार थाना प्रभारी और जांच अधिकारी से संपर्क किया, साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए, लेकिन पुलिस ने उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हैरानी की बात यह है कि इतने समय बाद भी न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही चोरी गया सामान बरामद हो सका है। मामले में कार्रवाई न होते देख पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को भी कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। इसके बाद उन्होंने IGRS पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी गुहार लगाई, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि जांच में लगातार देरी और उदासीनता से पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच सफीपुर पुलिस से हटाकर किसी अन्य थाने या निष्पक्ष एजेंसी को सौंपी जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पीड़िता की प्रमुख मांगें: निष्पक्ष जांच के लिए केस ट्रांसफर किया जाए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो चोरी गया सामान बरामद किया जाए लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि आखिर कब तक पीड़िता को न्याय मिल पाता है।2
- ब्लाक टोडरपुर की ग्राम पंचायत सहरुआ के ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार पर लगाए गंभीर आरोप,सीएम और डीएम से की शिकायत,गौसंरक्षण हेतु ग्राम निधि खाते से बनाई गई थी अस्थाई गौशाला को सेक्रेट्री ने क्रय जबरिया बंद, हरदोई ।ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा गौवंशों के चारे हेतु साजिश के तहत जानवरों की संख्या कम दर्शाकर गौशाला को बंद करने को अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाती रही।जिसके चलते चारा ओर दाना का भुगतान आंशिक रूप से ही दिया गया।आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपनी रिपोर्ट में कम मवेशी होने के कारण यह बंद होने योग्य है। उच्च अधिकारियों को भ्रमित करते हुए सचिव ने रातों रात गौशाला की तार कोटिंग तोड़कर गोवंश बाहर निकाल दिए गए। ग्रामीणों का आरोप है की ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार की रिश्तेदारी भी सहरुआ में है।वही ग्राम प्रधान राम भरोसे ने भी ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 20 हजार दीजिए तो वह गौशाला में भुगतान हो सकता है।गौशाला बंद होने का खामियाजा ग्रामीणों को भले ही न उठाना पड़े लेकिन ग्राम प्रधान जरूर उठाना पड़ सकता है।1
- Post by Sanjay Lal1
- लखनऊ के दुबग्गा इलाके के इज्जत नगर में बड़ा हादसा हो गया। नोबल पब्लिक स्कूल के पीछे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के नाम पर हमारे आदिवासी परिवारों की ज़मीन छीनी जा रही है। आज आंदोलन का 10वां दिन है—हमारे आदिवासी भाई-बहन जल-सत्याग्रह कर 'सांकेतिक फांसी' लगा रहे हैं, और सत्ता के नशे में चूर सरकार सो रही है।* *'बिरसा मुंडा के वंशजों को प्रताड़ित करती भाजपा'* *अंग्रेज़ी में एक कहावत है “Villains are not born—they are made.”* *आज मध्यप्रदेश की ज़मीनी हकीकत इसी ओर इशारा कर रही है।* *छतरपुर की एक आदिवासी महिला की आवाज़ पूरे प्रदेश की सच्चाई बता रही है,* *10–11 दिनों से महिलाएं अपने जंगल, ज़मीन और घर बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।* *एक तरफ “गौरव दिवस” और “नारी शक्ति वंदन” के नारे,* *दूसरी तरफ आदिवासी परिवारों को बेदखल किया जा रहा है।* *मैं लगातार कहता आया हूं, भाजपा सरकार आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है।* *उनकी समस्याएं, उनका डर, उनके बच्चों का भविष्य, इनसे सरकार को कोई सरोकार नहीं।* *मुख्यमंत्री “नक्सलमुक्त मध्यप्रदेश” की बात करते हैं, लेकिन क्या ऐसी ही नीतियों से हालात बिगड़ नहीं रहे?* *कांग्रेस पार्टी आदिवासी भाई-बहनों के साथ खड़ी है।* *सरकार से मांग है कि तुरंत संज्ञान ले, अधिकारियों को मौके पर भेजे और न्याय सुनिश्चित करे।*। - *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिह मार्को जी*1
- थाना_ठाकुरगंज के अंतर्गत प्रेरणास्थल चौकी क्षेत्र के वसंत कुंज में बेख़ौफ चोरों का आतंक जारी… देर रात बंद पड़े घर को बनाया निशाना लाखों रुपये के सामान पर किया हाथ साफ.. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार घर से बाहर गया हुआ था।आज वापस लौटकर जब उन्होंने घर का ताला खोला तो अंदर का नज़ारा देख हैरान रह गए घर में चोरी हो चुकी थी और कीमती सामान गायब मिला..1
- लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर जहां एक ओर आम जनता जाम के झाम में जूझती नजर आई, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार ही लापरवाही करते दिखे। वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस दरोगा सार्वजनिक जगह पर सिगरेट के कश लेते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके मातहत पान मसाला चबाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे चलती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।1