Shuru
Apke Nagar Ki App…
इमरजेंसी वार्ड में कुत्ता नौतन CHC की बदहाल व्यवस्था पर मंत्री सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
S9 Bihar
इमरजेंसी वार्ड में कुत्ता नौतन CHC की बदहाल व्यवस्था पर मंत्री सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
More news from Kushi Nagar and nearby areas
- जब इन्हे पता है मदरसे में इनकी बहन बेटियों के साथ क्या होता है फिर मदरसे में ही भेजेंगे कभी कभी तो लगता है इनका घर नहीं देह व्यापार का अड्डा हो newsofkushinagar1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- मझौलिया में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। शनिवार को मझौलिया बाजार स्थित व्यवसायी बिनोद प्रसाद जायसवाल के आवास पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। अष्टयाम मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति धुन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। राम-नाम की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। वहीं आचार्य पंडित मिथलेश तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। बैंजु मास्टर और तबला वादक की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आध्यात्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जायसवाल एंड पार्टी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा चलता रहा और श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर होते रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में आभा जायसवाल, नीरज कुमार जायसवाल, पंकज जायसवाल, विजय जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, अर्चना जायसवाल, सोनल जायसवाल, मनोज कुमार खरवार, गोलू श्रीवास्तव, मनोज खरवार, शिक्षक मुरारी प्रसाद, दिलीप चौधरी, बीरा दास, चोकट राम सहित कई लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा।1
- Post by Akash Kumar1
- कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों से जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर का अपील1
- मझौलिया में तीन दिवसीय यूडीआईडी शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों का बना पहचान पत्र मझौलिया। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने हेतु 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की और पात्र लाभुकों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के अंतिम दिन 165 दिव्यांगजनों का कार्ड बनाया गया, जबकि तीनों दिनों में कुल 455 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसके माध्यम से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रखंड के सभी पात्र दिव्यांगजनों को इस योजना से जोड़ा जाए। शिविर के सफल संचालन में डॉक्टरों की टीम, पंचायत कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, पंचायत सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही।1
- आज 14मार्च शनिवार दोपहर करीब 2:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख73हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1
- बेतिया सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सहमति से मामलों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू बेतिया से रिपोर्ट बेतिया। बेतिया के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। न्यायालय परिसर में सकारात्मक और न्यायिक माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष अनामिका टी, जिला पदाधिकारी तरुणजोत सिंह, सदर डीएसपी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद लोक अदालत की विभिन्न बेंचों पर मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई, जहां वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर आपसी सहमति से विवादों का निपटारा कराया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुलभ, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। यहां ऐसे मामलों की सुनवाई की जा रही है जिनका आपसी समझौते के आधार पर समाधान संभव है। इनमें बिजली बिल से जुड़े विवाद, बैंक ऋण से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद तथा अन्य सुलह योग्य प्रकरण शामिल हैं। लोक अदालत में पक्षकारों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचाते हुए कम समय और कम खर्च में न्याय दिलाने की कोशिश की जाती है। प्रधान जिला जज अनामिका टी ने अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत न्याय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम है, जहां आपसी सहमति से मामलों का समाधान कर लोगों को राहत दी जाती है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, बल्कि आम लोगों को भी त्वरित न्याय मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने विवादों को आपसी समझौते के माध्यम से समाप्त करें। लोक अदालत के आयोजन को लेकर न्यायालय परिसर में अलग-अलग बेंचों का गठन किया गया है, जहां न्यायिक पदाधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि बैठकर मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों को समझाइश देकर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि विवादों का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान हो सके। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के सदस्य, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे। लोक अदालत के दौरान लोगों में अपने पुराने मामलों के समाधान को लेकर उत्साह भी देखा गया। लोक अदालत के माध्यम से न्याय व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित उनके विवादों का समाधान आपसी सहमति से हो सकेगा और उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।1
- बलुआ में नवयुवक संघ कमिटी ने किया दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश नौतन। प्रखंड के बलुआ गांव में पवित्र रमजान माह के अवसर पर नवयुवक संघ कमिटी की ओर से शुक्रवार के देर साम करीब 6:00 बजे दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी मोहब्बत, भाईचारा व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्द और आपसी सद्भाव से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की के लिए अल्लाह तआला से दुआ मांगी। इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। नवयुवक संघ कमिटी के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमिटी के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।1