खुरपका - मुंहपका बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए किया जा रहा है टीकाकरण पीपलू। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरेडा में लगाए जा रहे रहे खुरपका - मुंहपका बीमारी के बचाव के लिए किया जा रहा है टीकाकरण । यह अभियान 16 मई तक चलाया जाएगा।सभी पशुओं को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। विभाग की ओर से हर छः माह में पशुओं को टीके लगाए जाते हैं। खुरपका-मुंहपका रोग एक अत्यधिक संक्रामक पशु रोग है। यह खुरों वाले पशुओं जैसे- गाय, भैंस, भेंड़, बकरी और सूअर में होता है। इससे पीड़ित पशुओं को तेज बुखार आता है। मुंह से लार बहती रहती है। मुंह और खुरों पर छाले और घाव बन जाते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर पशु की मौत हो जाती है।इस रोग से संक्रमित पशुओं के दूध उत्पादन में भी गिरावट आ जाती है। पशु चिकित्सक राधा किशन वर्मा ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं। अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाएं खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। सभी पशुपालक अपने पशुओं का समय पर टीका करवाएं।
खुरपका - मुंहपका बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए किया जा रहा है टीकाकरण पीपलू। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरेडा में लगाए जा रहे रहे खुरपका - मुंहपका बीमारी के बचाव के लिए किया जा रहा है टीकाकरण । यह अभियान 16 मई तक चलाया जाएगा।सभी पशुओं को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। विभाग की ओर से हर छः माह में पशुओं को टीके लगाए जाते हैं। खुरपका-मुंहपका रोग एक अत्यधिक संक्रामक पशु रोग है। यह खुरों वाले पशुओं जैसे- गाय, भैंस, भेंड़, बकरी और सूअर में होता है। इससे पीड़ित पशुओं को तेज बुखार आता है। मुंह से लार बहती रहती है। मुंह और खुरों पर छाले और घाव बन जाते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर पशु की मौत हो जाती है।इस रोग से संक्रमित पशुओं के दूध उत्पादन में भी गिरावट आ जाती है। पशु चिकित्सक राधा किशन वर्मा ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं। अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाएं खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। सभी पशुपालक अपने पशुओं का समय पर टीका करवाएं।
- टोंक जनाना अस्पताल बन रहा है बीमारियों का घर लाख कोशिशें के बाद नहीं सुधर रहे हालात अस्पताल में एक बेड पर चार-चार बच्चे ,फायर सिस्टम खत्म,ऑक्सीजन सप्लाई पूरी तरह से तरह से बंद। नर्सिंग स्टाफ की कमी ,गंदगी का साम्राज्य, और क्या-क्या लिखे आखिर इस जनाना अस्पताल की तारीफों में आप खुद देखिए पूरा वीडियो और कमेंट करके बताएं क्या टोंक के निवासी यह लापरवाही सहते रहेंगे?1
- Post by Chamunda dj tokrawas amitabh1
- उनियारा, उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी। 35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।4
- बदायूं में दो दिन में सुलझा अपहरण कांड, मासूम सकुशल बरामद,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates1
- *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क सहित ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ एवं मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां निर्बाध जल आपूर्ति, सभी प्याऊओं की मरम्मत करवाकर राहगीरों हेतु पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता ए.के. बुजैटिया को अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम 07462-222424, 9413383132 को 24 घण्टे सक्रिय रखने तथा सप्ताह में एक दिन निरीक्षण कर अधिक ट्रिपिंग वाले क्षेत्रों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर शहर सहित लटिया नाले के बहाव क्षेत्र में आने वाले बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों को अन्यत्र शिफ्ट कर मानसून के दौरान आमजन को निर्बाध बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को सभी चिकित्सा संस्थानों पर हीटवेव वार्ड स्थापित करने, एम्बुलेंसों में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं आवश्यक संसाधनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए निक्षय मित्र के रूप में सक्रिय योगदान देने की बात कहीं। उन्होंने उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन संबंधी सबसे अधिक लंबित परिवादों की ग्राम पंचायतों का चयन कर विशेष निगरानी कर शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी लाभार्थी की पेंशन बंद न हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान के तहत 25 अप्रैल को ग्राम व वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वार्ड व ग्राम पंचायतवार स्टेक होल्डर्स से समन्वय स्थापित कर 2047 की आवश्यकता अनुसार विकास की कार्ययोजनाएं तैयार की जाए। उन्होंने ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ के तहत सभी कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण, अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई संबंधी कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई, कन्ट्रोल रूम एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होने वाले मुद्दों पर सभी विभागीय अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करते हुए जन समस्याओं के तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर कोई भी परिवाद 30 दिनों से अधिक लंबित न रहे तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एमएलए/एमपी लेड योजना के तहत विगत वर्षो के कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधी सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता को नोटि जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया को दिए।1
- लालसोट उपखंड में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा बढ़ाया धर्मशाला के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर से विशाल कलश एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प- वर्षा कर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए रवाना हुई। वही शोभायात्रा में जमात के अखाड़ों बाजों द्वारा हेरत अंग्रेज कारनामे में दिखाए गए। शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज द्वारा परस्पर मिलवर्तन एवं एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।4
- लालसोट में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा लालसोट। भगवान श्री परशुराम जयंती पर सोमवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा परशुराम मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं महिलाओं की कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।2
- आज टोंक में गजब नजारा देखने को मिला जहां सवाई माधोपुर चौराहे पर एक शराबी ने आने जाने वाले गाड़ियों को रोक-रोकर डंडे की नोक पर किया परेशान ,लेकिन पुलिस ने दिखाया अपना काम और शराबी को किया दर बदर देखें पूरा वीडियो।1