logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" सीहोर में आयोजित "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" के अंतर्गत सीहोर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ इस अवसर भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आलोक शर्मा जी, देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी, आष्टां विधयक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष सीहोर श्री नरेश मेवाडा, सीहोर जिले के प्रभारी श्री विकास वीरानी, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव , सीहोर विधायक श्री सुदेश राय सहित जिले के कर्मठ पार्टी पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे l इस अवसर पर प्रदेश में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अन्नदाता किसान और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे कार्यों की सराहना की l

9 hrs ago
user_Rajendra Gangwal
Rajendra Gangwal
Ashta, Sehore•
9 hrs ago

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" सीहोर में आयोजित "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" के अंतर्गत सीहोर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ इस अवसर भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आलोक शर्मा जी, देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी, आष्टां विधयक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष सीहोर श्री नरेश मेवाडा, सीहोर जिले के प्रभारी श्री विकास वीरानी, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव , सीहोर विधायक श्री सुदेश राय सहित जिले के कर्मठ पार्टी पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे l इस अवसर पर प्रदेश में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अन्नदाता किसान और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे कार्यों की सराहना की l

More news from Sehore and nearby areas
  • "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" सीहोर में आयोजित "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" के अंतर्गत सीहोर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ इस अवसर भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आलोक शर्मा जी, देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी, आष्टां विधयक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष सीहोर श्री नरेश मेवाडा, सीहोर जिले के प्रभारी श्री विकास वीरानी, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव , सीहोर विधायक श्री सुदेश राय सहित जिले के कर्मठ पार्टी पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे l इस अवसर पर प्रदेश में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अन्नदाता किसान और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे कार्यों की सराहना की l
    1
    "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026"  सीहोर में आयोजित
"पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" के अंतर्गत सीहोर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में 
उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ 
इस अवसर भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आलोक शर्मा जी, देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी, आष्टां विधयक श्री  गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष सीहोर श्री नरेश मेवाडा, सीहोर जिले के प्रभारी श्री विकास वीरानी, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव , सीहोर विधायक श्री सुदेश राय सहित जिले के कर्मठ पार्टी पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे l इस अवसर पर 
प्रदेश में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अन्नदाता किसान और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे कार्यों की सराहना की l
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    9 hrs ago
  • हिंदू हृदय सम्राट पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के परम शिष्य श्री रोहित जी महाराज 6 जून शनिवार को नगर में पधार रहे हैं। श्री रोहित जी महाराज, जो पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रत्येक कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ करते हैं, इसी क्रम में नगर में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन में भी भव्य सुंदरकांड करेंगे।
    1
    हिंदू हृदय सम्राट पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के परम शिष्य श्री रोहित जी महाराज 6 जून शनिवार को नगर में पधार रहे हैं। श्री रोहित जी महाराज, जो पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रत्येक कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ करते हैं, इसी क्रम में नगर में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन में भी भव्य सुंदरकांड करेंगे।
    user_MRDKbairagi
    MRDKbairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के कालापीपल में बढ़ती महंगाई, लगातार बिजली कटौती और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इन प्रमुख जन-मुद्दों पर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया, सवाल उठाया कि जनता आखिर कब तक ऐसी समस्याओं का सामना करती रहेगी।
    1
    मध्यप्रदेश के कालापीपल में बढ़ती महंगाई, लगातार बिजली कटौती और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इन प्रमुख जन-मुद्दों पर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया, सवाल उठाया कि जनता आखिर कब तक ऐसी समस्याओं का सामना करती रहेगी।
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों का पालन करते हुए, नगर परिषद कन्नौद ने जल गंगा अभियान के तहत गंगा दशहरा पर्व मनाया। सोमवार, 25 मई, 2026 को सुबह 11:30 बजे कन्नौद के हनुमान मंदिर तालाब मोहल्ला, वार्ड नंबर 12 में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय तालाब की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और नगर परिषद के कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में संतोष जाट (विधायक प्रतिनिधि), संदीप धुत उपाध्याय, पार्षद राधेश्याम खत्री, राजेश यादव (पार्षद प्रतिनिधि), गोपालसिंह राठौड़ (पार्षद प्रतिनिधि), संजय शर्मा (पार्षद प्रतिनिधि), अन्नू शर्मा (पार्षद प्रतिनिधि), राजेश चौहान (परिषद प्रतिनिधि), पार्षद शैलेश सल्लम और अन्य निकाय कर्मचारी शामिल थे।
    3
    मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों का पालन करते हुए, नगर परिषद कन्नौद ने जल गंगा अभियान के तहत गंगा दशहरा पर्व मनाया। सोमवार, 25 मई, 2026 को सुबह 11:30 बजे कन्नौद के हनुमान मंदिर तालाब मोहल्ला, वार्ड नंबर 12 में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय तालाब की साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और नगर परिषद के कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में संतोष जाट (विधायक प्रतिनिधि), संदीप धुत उपाध्याय, पार्षद राधेश्याम खत्री, राजेश यादव (पार्षद प्रतिनिधि), गोपालसिंह राठौड़ (पार्षद प्रतिनिधि), संजय शर्मा (पार्षद प्रतिनिधि), अन्नू शर्मा (पार्षद प्रतिनिधि), राजेश चौहान (परिषद प्रतिनिधि), पार्षद शैलेश सल्लम और अन्य निकाय कर्मचारी शामिल थे।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कालापीपल के खोकरा कला में कांग्रेस पार्टी ब्लॉक कमेटी ने एमपी वि.वि. कंपनी के कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग द्वारा जनता को थमाए जा रहे भारी भरकम बिलों के विरोध में था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और जूनियर इंजीनियर को एक ज्ञापन सौंपा।
    2
    कालापीपल के खोकरा कला में कांग्रेस पार्टी ब्लॉक कमेटी ने एमपी वि.वि. कंपनी के कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग द्वारा जनता को थमाए जा रहे भारी भरकम बिलों के विरोध में था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और जूनियर इंजीनियर को एक ज्ञापन सौंपा।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    14 hrs ago
  • गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर देवास में आयोजित "जल गंगा संवर्धन अभियान" के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जल की एक-एक बूंद का संरक्षण करने को हम सभी का दायित्व बताया। उन्होंने जल स्रोतों के प्राकृतिक बहाव में बाधा बनने वाले सभी छोटे-बड़े अतिक्रमणों को तुरंत हटाने की आवश्यकता पर जोर दिया, साथ ही मीठा तालाब पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अपने मुख्य आतिथ्य में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार जल बचत और प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है, और जल संकट से निपटने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5,000 से अधिक सरोवर बनाए गए हैं, जिनसे भूमिगत जल स्तर बढ़ेगा। देवास जिले में भी 570 तालाब और 95 अमृत सरोवर बनाए गए हैं, और अभियान के तहत यहां अच्छा कार्य हो रहा है। श्री सिलावट ने सभी से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का अनुरोध करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा नदियों को जोड़ने के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने "केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना", संशोधित पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना, और मेगा तापी रीचार्ज परियोजना जैसी योजनाओं के लाभ गिनाए, जिनसे सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और पीने का पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने गंगा दशहरा को जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने वाला पावन दिवस बताते हुए भविष्य में जल संकट से बचने के लिए वर्तमान में विशेष प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, विधायक प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद और नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा सामाजिक संगठनों व पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की। नगर निगम महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने देवास में तालाबों, कुओं और बावड़ियों की सफाई सहित नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला और नगर निगम क्षेत्र में "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें जनभागीदारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को जल शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने पानी बचाने, विवेकपूर्ण उपयोग करने, हर बूंद का संचयन करने, 'कैच द रेन' अभियान को बढ़ावा देने और जल को अनमोल संपदा मानकर उपयोग करने का संकल्प लिया। सभी ने अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी प्रेरित कर इस "जल आंदोलन" को "जन आंदोलन" बनाने का आह्वान किया।
    3
    गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर देवास में आयोजित "जल गंगा संवर्धन अभियान" के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जल की एक-एक बूंद का संरक्षण करने को हम सभी का दायित्व बताया। उन्होंने जल स्रोतों के प्राकृतिक बहाव में बाधा बनने वाले सभी छोटे-बड़े अतिक्रमणों को तुरंत हटाने की आवश्यकता पर जोर दिया, साथ ही मीठा तालाब पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में अपने मुख्य आतिथ्य में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार जल बचत और प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है, और जल संकट से निपटने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5,000 से अधिक सरोवर बनाए गए हैं, जिनसे भूमिगत जल स्तर बढ़ेगा। देवास जिले में भी 570 तालाब और 95 अमृत सरोवर बनाए गए हैं, और अभियान के तहत यहां अच्छा कार्य हो रहा है। श्री सिलावट ने सभी से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का अनुरोध करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा नदियों को जोड़ने के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने "केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना", संशोधित पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना, और मेगा तापी रीचार्ज परियोजना जैसी योजनाओं के लाभ गिनाए, जिनसे सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और पीने का पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने गंगा दशहरा को जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने वाला पावन दिवस बताते हुए भविष्य में जल संकट से बचने के लिए वर्तमान में विशेष प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, विधायक प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद और नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा सामाजिक संगठनों व पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की। नगर निगम महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने देवास में तालाबों, कुओं और बावड़ियों की सफाई सहित नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला और नगर निगम क्षेत्र में "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें जनभागीदारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को जल शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने पानी बचाने, विवेकपूर्ण उपयोग करने, हर बूंद का संचयन करने, 'कैच द रेन' अभियान को बढ़ावा देने और जल को अनमोल संपदा मानकर उपयोग करने का संकल्प लिया। सभी ने अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी प्रेरित कर इस "जल आंदोलन" को "जन आंदोलन" बनाने का आह्वान किया।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देवास जिले के सतवास में रात के समय बार-बार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण अत्यधिक परेशान हैं। इस स्थिति के चलते किसान यूनियन टिकैत का गुस्सा फूट पड़ा है। यूनियन ने तहसीलदार और बिजली विभाग को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें इस समस्या के समाधान की मांग की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो किसान यूनियन आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होगी।
    1
    देवास जिले के सतवास में रात के समय बार-बार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण अत्यधिक परेशान हैं। इस स्थिति के चलते किसान यूनियन टिकैत का गुस्सा फूट पड़ा है। यूनियन ने तहसीलदार और बिजली विभाग को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें इस समस्या के समाधान की मांग की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो किसान यूनियन आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होगी।
    user_Rajput
    Rajput
    Voice of people खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के आष्टा में रीवा में दिगंबर जैन आर्यिका संघ के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में सोमवार को व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। “जब संत सुरक्षित नहीं रहेगा, तो समाज कैसे सुरक्षित रहेगा” जैसे सशक्त संदेशों के साथ एक विशाल मौन रैली निकाली गई, जिसमें जैन समाज के साथ-साथ अन्य सभी समाजों के हजारों महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से सहभागिता की। इस दौरान दिवंगत आर्यिका माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संत सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग उठाई गई। जैन धर्मावलंबियों और हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित यह मौन रैली पुरानी सब्जी मंडी चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची। रैली में शामिल समाजजन अपने हाथों में संत सुरक्षा, न्याय और अहिंसा से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लिए हुए थे, जिस पर “संतों की सुरक्षा देश की सुरक्षा”, “संत सुरक्षा नीति लागू करो” और “संत सुरक्षित नहीं तो समाज कैसे सुरक्षित रहेगा” जैसे नारे लिखे थे। पूरे मार्ग में अनुशासन, शांति और भावनात्मक वातावरण बना रहा। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों रीवा में जंगल मार्ग से पदविहार कर रहे दिगंबर जैन आर्यिका संघ पर तेज गति से कार चढ़ा देने की घटना में आर्यिका श्री श्रुतमति जी एवं आर्यिका श्री उपशममति जी का निधन हो गया था, जबकि कई अन्य आर्यिकाएं और श्रावक घायल हुए थे। तहसील कार्यालय पहुंचकर भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन एसडीओ नितिन कुमार टाले को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ अध्यक्ष पवन सुराणा ने किया, जिन्होंने रीवा की घटना को अत्यंत दुखद और समाज को झकझोर देने वाला बताया। ज्ञापन में इस घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा देशभर में विहाररत जैन संत-साध्वियों की सुरक्षा के लिए विशेष 'संत सुरक्षा नीति' लागू करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, समाजजनों ने 'संत सुरक्षा प्रोटोकॉल' लागू करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस समन्वय बढ़ाने और प्रशासनिक स्तर पर 'Sant Security Coordination Cell' गठित करने की भी मांग उठाई। यह ज्ञापन सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण “भूरु” मुकाती सहित कई समाजजनों और महिलाओं - शकुंतला छाजेड़, श्रद्धा गंगवाल, ज्योति पोरवाल, संगीता सेठी, ममता गंगवाल, अंजू जैन, रंजना जैन और डॉ. मीना विनीत सिंगी द्वारा सौंपा गया। मौन रैली के दौरान महिलाओं ने भी संत समाज की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की, यह कहते हुए कि संत समाज भारतीय संस्कृति, अहिंसा और आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है, और उनके साथ हुई ऐसी घटना ने पूरे देश के श्रद्धालुओं को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। इस रैली में पूर्व नपाध्यक्ष द्वय कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी और नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल थे। घटना के विरोध में देशभर में जैन समाज द्वारा मौन रैलियां एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    3
    मध्यप्रदेश के आष्टा में रीवा में दिगंबर जैन आर्यिका संघ के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में सोमवार को व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। “जब संत सुरक्षित नहीं रहेगा, तो समाज कैसे सुरक्षित रहेगा” जैसे सशक्त संदेशों के साथ एक विशाल मौन रैली निकाली गई, जिसमें जैन समाज के साथ-साथ अन्य सभी समाजों के हजारों महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से सहभागिता की। इस दौरान दिवंगत आर्यिका माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संत सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग उठाई गई।

जैन धर्मावलंबियों और हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित यह मौन रैली पुरानी सब्जी मंडी चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची। रैली में शामिल समाजजन अपने हाथों में संत सुरक्षा, न्याय और अहिंसा से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लिए हुए थे, जिस पर “संतों की सुरक्षा देश की सुरक्षा”, “संत सुरक्षा नीति लागू करो” और “संत सुरक्षित नहीं तो समाज कैसे सुरक्षित रहेगा” जैसे नारे लिखे थे। पूरे मार्ग में अनुशासन, शांति और भावनात्मक वातावरण बना रहा। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों रीवा में जंगल मार्ग से पदविहार कर रहे दिगंबर जैन आर्यिका संघ पर तेज गति से कार चढ़ा देने की घटना में आर्यिका श्री श्रुतमति जी एवं आर्यिका श्री उपशममति जी का निधन हो गया था, जबकि कई अन्य आर्यिकाएं और श्रावक घायल हुए थे।

तहसील कार्यालय पहुंचकर भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन एसडीओ नितिन कुमार टाले को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ अध्यक्ष पवन सुराणा ने किया, जिन्होंने रीवा की घटना को अत्यंत दुखद और समाज को झकझोर देने वाला बताया। ज्ञापन में इस घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा देशभर में विहाररत जैन संत-साध्वियों की सुरक्षा के लिए विशेष 'संत सुरक्षा नीति' लागू करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, समाजजनों ने 'संत सुरक्षा प्रोटोकॉल' लागू करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस समन्वय बढ़ाने और प्रशासनिक स्तर पर 'Sant Security Coordination Cell' गठित करने की भी मांग उठाई। यह ज्ञापन सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण “भूरु” मुकाती सहित कई समाजजनों और महिलाओं - शकुंतला छाजेड़, श्रद्धा गंगवाल, ज्योति पोरवाल, संगीता सेठी, ममता गंगवाल, अंजू जैन, रंजना जैन और डॉ. मीना विनीत सिंगी द्वारा सौंपा गया।

मौन रैली के दौरान महिलाओं ने भी संत समाज की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की, यह कहते हुए कि संत समाज भारतीय संस्कृति, अहिंसा और आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है, और उनके साथ हुई ऐसी घटना ने पूरे देश के श्रद्धालुओं को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। इस रैली में पूर्व नपाध्यक्ष द्वय कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी और नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल थे। घटना के विरोध में देशभर में जैन समाज द्वारा मौन रैलियां एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.