logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाचवानी मॉडल स्कूल में विज्ञान कार्यशाला व मेले का भव्य आयोजन बनखेड़ी। स्थानीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय बाचवानी में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से “खगोल विज्ञान और जलवायु परिवर्तन” विषय पर किया गया, जो महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की स्मृति को समर्पित रहा। प्राचार्य हरगोविंद मालवीय के मार्गदर्शन व समन्वयक प्रज्ञा महलगमैया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ दीपक सोनी (विज्ञान लोकप्रियकरण एवं सामाजिक शोध संस्था, रायसेन) तथा आशीष पारे (मध्य प्रदेश विज्ञान सभा) ने खगोल विज्ञान, सौरमंडल, ग्रहण, पृथ्वी की गति व जलवायु परिवर्तन के वैज्ञानिक कारणों पर रोचक जानकारी दी। विद्यार्थियों को सूर्य-चंद्र ग्रहण, चंद्रकलाएँ, मौसम निर्माण, राशि चक्र और पृथ्वी की चाल जैसे विषय क्रियाशील मॉडलों व हैंड्स-ऑन गतिविधियों से सिखाए गए। विज्ञान मेले में वॉटर रॉकेट्री, सूर्य का सुरक्षित अवलोकन और विभिन्न प्रयोगों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाई। चित्रकला व विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

2 hrs ago
user_Sandeep Mehra
Sandeep Mehra
Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बाचवानी मॉडल स्कूल में विज्ञान कार्यशाला व मेले का भव्य आयोजन बनखेड़ी। स्थानीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय बाचवानी में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से “खगोल विज्ञान और जलवायु परिवर्तन” विषय पर किया गया, जो महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की स्मृति को समर्पित रहा। प्राचार्य हरगोविंद मालवीय के मार्गदर्शन व समन्वयक प्रज्ञा महलगमैया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ दीपक सोनी (विज्ञान लोकप्रियकरण एवं सामाजिक शोध संस्था, रायसेन) तथा आशीष पारे (मध्य प्रदेश विज्ञान सभा) ने खगोल विज्ञान, सौरमंडल, ग्रहण, पृथ्वी की गति व जलवायु परिवर्तन के वैज्ञानिक कारणों पर रोचक जानकारी दी। विद्यार्थियों को सूर्य-चंद्र ग्रहण, चंद्रकलाएँ, मौसम निर्माण, राशि चक्र और पृथ्वी की चाल जैसे विषय क्रियाशील मॉडलों व हैंड्स-ऑन गतिविधियों से सिखाए गए। विज्ञान मेले में वॉटर रॉकेट्री, सूर्य का सुरक्षित अवलोकन और विभिन्न प्रयोगों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाई। चित्रकला व विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बनखेड़ी थाने में दर्ज मामले में पिपरिया स्थित द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना रघुवंशी के न्यायालय ने आज शुक्रवार को 4 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी मोनू उर्फ मोहित को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 9एम/10 के तहत 7 वर्ष के कठोर कारावास और 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। घटना 25 अक्टूबर 2024 की है, जब बच्ची पड़ोसी के घर खेलने गई थी। घर लौटकर उसने मां को घटना बताई, जिसके बाद 28 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया गया। जांच के बाद चालान पेश हुआ और अभियोजन ने 13 गवाह पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया। मामले में विशेष लोक अभियोजक बाबूलाल काकोड़िया ने पैरवी की।
    1
    बनखेड़ी थाने में दर्ज मामले में पिपरिया स्थित द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना रघुवंशी के न्यायालय ने आज शुक्रवार को 4 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी मोनू उर्फ मोहित को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 9एम/10 के तहत 7 वर्ष के कठोर कारावास और 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
घटना 25 अक्टूबर 2024 की है, जब बच्ची पड़ोसी के घर खेलने गई थी। घर लौटकर उसने मां को घटना बताई, जिसके बाद 28 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया गया। जांच के बाद चालान पेश हुआ और अभियोजन ने 13 गवाह पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया। मामले में विशेष लोक अभियोजक बाबूलाल काकोड़िया ने पैरवी की।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Lakhan Singh
    1
    Post by Lakhan Singh
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer Narmadapuram, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • सोहागपुर पुलिस थाने में ग्राम एवं नगर रक्षा समितियों का गठन, बैठक आयोजित सोहागपुर थाना स्तर पर ग्राम रक्षा समिति एवं नगर रक्षा समिति का गठन किया गया। इस संबंध में थाना परिसर में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नवगठित समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी राहुल रायकवार ने सदस्यों को आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि समिति का उद्देश्य पुलिस के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें तथा अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस की मदद करें। समिति के प्रमुख कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग, गश्त, अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आपदा प्रबंधन में सहायता करना शामिल है। साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न त्यौहारों एवं पर्वों के दौरान भी समिति के सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया और उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
    1
    सोहागपुर पुलिस थाने में ग्राम एवं नगर रक्षा समितियों का गठन, बैठक आयोजित
सोहागपुर थाना स्तर पर ग्राम रक्षा समिति एवं नगर रक्षा समिति का गठन किया गया। इस संबंध में थाना परिसर में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नवगठित समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी राहुल रायकवार ने सदस्यों को आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि समिति का उद्देश्य पुलिस के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें तथा अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस की मदद करें।
समिति के प्रमुख कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग, गश्त, अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आपदा प्रबंधन में सहायता करना शामिल है। साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न त्यौहारों एवं पर्वों के दौरान भी समिति के सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया और उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में 7 अप्रैल की रात हुए व्यापारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को पहले डकैती का रूप दिया जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित ने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर ही पति की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। वारदात की रात महिला ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिसके बाद आरोपी अंदर घुसे और सो रहे देव कृष्ण पुरोहित पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे मामले को लूट और डकैती जैसा दिखाने की कोशिश की गई। जांच के दौरान पुलिस को महिला के बयान संदिग्ध लगे, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी सुरेंद्र अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। हैशटैग: #धार_हत्याकांड #मध्यप्रदेश_क्राइम #पत्नी_ही_कातिल #क्राइम_न्यूज #पुलिस_खुलासा #लव_अफेयर_क्राइम #MPNews #BreakingNews #CrimeStory #IndiaNews
    3
    मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में 7 अप्रैल की रात हुए व्यापारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को पहले डकैती का रूप दिया जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित ने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर ही पति की हत्या की योजना बनाई थी।
पुलिस के अनुसार, पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। वारदात की रात महिला ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिसके बाद आरोपी अंदर घुसे और सो रहे देव कृष्ण पुरोहित पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे मामले को लूट और डकैती जैसा दिखाने की कोशिश की गई।
जांच के दौरान पुलिस को महिला के बयान संदिग्ध लगे, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी सुरेंद्र अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
हैशटैग:
#धार_हत्याकांड #मध्यप्रदेश_क्राइम #पत्नी_ही_कातिल #क्राइम_न्यूज #पुलिस_खुलासा #लव_अफेयर_क्राइम #MPNews #BreakingNews #CrimeStory #IndiaNews
    user_Divya Chaturvedi
    Divya Chaturvedi
    कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Vineet maheshwari
    1
    Post by Vineet maheshwari
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    58 min ago
  • रायसेन वालों, क्या आपके यहाँ सरकार चल रही है या शराब माफियाओं का खुला राज? क्योंकि बाड़ी और अमरावद में आबकारी नीति 2026-27 के नाम पर जो 'लूट की खुली छूट' चल रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि पूरा का पूरा सिस्टम ही ठेकेदारों की जेब में गिरवी रखा है! बाड़ी की शराब दुकान आबकारी विभाग नहीं, बल्कि 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों के भरोसे चल रही है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। गरीब और मजदूर जो 75 रुपये का सफेद क्वार्टर लेने जाता है, उसकी जेब से सरेआम 100 रुपये निकाले जा रहे हैं, यानी हर क्वार्टर पर सीधे 25 रुपये की दिन-दहाड़े डकैती! युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने का इनका खतरनाक मास्टरप्लान देखिए; नई पीढ़ी को लत लगाने के लिए बीयर कैन एमआरपी पर दिए जा रहे हैं, लेकिन जो आदी हो चुके हैं उनसे बीयर की बोतल पर 60 रुपये तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। हर दिन 3 से 4 लाख रुपये की अवैध और दो नंबर की शराब बिना किसी रिकॉर्ड के गांवों में खपाई जा रही है। बरेली, बाड़ी और अमरावद के ठेकेदारों की इस वर्चस्व की जंग में अब ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफियाओं के बीच किसी भी दिन भयानक 'गैंगवार' हो सकता है, लेकिन आबकारी विभाग ने तो जैसे कानों में रुई और आंखों पर पट्टी बांध रखी है। इसलिए आज 'केके' पूछ रहा है सिस्टम से ये 5 तीखे सवाल: पहला- क्या सरकार अपनी ही आबकारी नीति पर पूरी तरह से नियंत्रण खो चुकी है? दूसरा- 75 का क्वार्टर 100 में बिकने पर आबकारी विभाग ओवररेटिंग के खिलाफ मौन क्यों है? तीसरा- गांवों में जो रोज लाखों की अवैध शराब पहुंचाई जा रही है, उसमें किस-किस साहब का कमीशन सेट है? चौथा- 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों को सरकारी दुकान चलाने का ठेका किस नियम के तहत सौंप दिया गया? और पांचवा, सबसे कड़क सवाल- जब गांवों में इन ठेकेदारों का गैंगवार होगा और लट्ठ चलेंगे, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा... ये बिकाऊ सिस्टम या बेलगाम शराब माफिया?
    1
    रायसेन वालों, क्या आपके यहाँ सरकार चल रही है या शराब माफियाओं का खुला राज? क्योंकि बाड़ी और अमरावद में आबकारी नीति 2026-27 के नाम पर जो 'लूट की खुली छूट' चल रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि पूरा का पूरा सिस्टम ही ठेकेदारों की जेब में गिरवी रखा है! बाड़ी की शराब दुकान आबकारी विभाग नहीं, बल्कि 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों के भरोसे चल रही है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। गरीब और मजदूर जो 75 रुपये का सफेद क्वार्टर लेने जाता है, उसकी जेब से सरेआम 100 रुपये निकाले जा रहे हैं, यानी हर क्वार्टर पर सीधे 25 रुपये की दिन-दहाड़े डकैती! युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने का इनका खतरनाक मास्टरप्लान देखिए; नई पीढ़ी को लत लगाने के लिए बीयर कैन एमआरपी पर दिए जा रहे हैं, लेकिन जो आदी हो चुके हैं उनसे बीयर की बोतल पर 60 रुपये तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। हर दिन 3 से 4 लाख रुपये की अवैध और दो नंबर की शराब बिना किसी रिकॉर्ड के गांवों में खपाई जा रही है। बरेली, बाड़ी और अमरावद के ठेकेदारों की इस वर्चस्व की जंग में अब ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफियाओं के बीच किसी भी दिन भयानक 'गैंगवार' हो सकता है, लेकिन आबकारी विभाग ने तो जैसे कानों में रुई और आंखों पर पट्टी बांध रखी है। इसलिए आज 'केके' पूछ रहा है सिस्टम से ये 5 तीखे सवाल: पहला- क्या सरकार अपनी ही आबकारी नीति पर पूरी तरह से नियंत्रण खो चुकी है? दूसरा- 75 का क्वार्टर 100 में बिकने पर आबकारी विभाग ओवररेटिंग के खिलाफ मौन क्यों है? तीसरा- गांवों में जो रोज लाखों की अवैध शराब पहुंचाई जा रही है, उसमें किस-किस साहब का कमीशन सेट है? चौथा- 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों को सरकारी दुकान चलाने का ठेका किस नियम के तहत सौंप दिया गया? और पांचवा, सबसे कड़क सवाल- जब गांवों में इन ठेकेदारों का गैंगवार होगा और लट्ठ चलेंगे, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा... ये बिकाऊ सिस्टम या बेलगाम शराब माफिया?
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बनखेड़ी। स्थानीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय बाचवानी में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से “खगोल विज्ञान और जलवायु परिवर्तन” विषय पर किया गया, जो महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की स्मृति को समर्पित रहा। प्राचार्य हरगोविंद मालवीय के मार्गदर्शन व समन्वयक प्रज्ञा महलगमैया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ दीपक सोनी (विज्ञान लोकप्रियकरण एवं सामाजिक शोध संस्था, रायसेन) तथा आशीष पारे (मध्य प्रदेश विज्ञान सभा) ने खगोल विज्ञान, सौरमंडल, ग्रहण, पृथ्वी की गति व जलवायु परिवर्तन के वैज्ञानिक कारणों पर रोचक जानकारी दी। विद्यार्थियों को सूर्य-चंद्र ग्रहण, चंद्रकलाएँ, मौसम निर्माण, राशि चक्र और पृथ्वी की चाल जैसे विषय क्रियाशील मॉडलों व हैंड्स-ऑन गतिविधियों से सिखाए गए। विज्ञान मेले में वॉटर रॉकेट्री, सूर्य का सुरक्षित अवलोकन और विभिन्न प्रयोगों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाई। चित्रकला व विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
    1
    बनखेड़ी। स्थानीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय बाचवानी में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से “खगोल विज्ञान और जलवायु परिवर्तन” विषय पर किया गया, जो महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की स्मृति को समर्पित रहा।
प्राचार्य हरगोविंद मालवीय के मार्गदर्शन व समन्वयक प्रज्ञा महलगमैया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ दीपक सोनी (विज्ञान लोकप्रियकरण एवं सामाजिक शोध संस्था, रायसेन) तथा आशीष पारे (मध्य प्रदेश विज्ञान सभा) ने खगोल विज्ञान, सौरमंडल, ग्रहण, पृथ्वी की गति व जलवायु परिवर्तन के वैज्ञानिक कारणों पर रोचक जानकारी दी।
विद्यार्थियों को सूर्य-चंद्र ग्रहण, चंद्रकलाएँ, मौसम निर्माण, राशि चक्र और पृथ्वी की चाल जैसे विषय क्रियाशील मॉडलों व हैंड्स-ऑन गतिविधियों से सिखाए गए। विज्ञान मेले में वॉटर रॉकेट्री, सूर्य का सुरक्षित अवलोकन और विभिन्न प्रयोगों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाई।
चित्रकला व विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.