Shuru
Apke Nagar Ki App…
उदयपुर के लिए रेफर 14 वर्षीय बालक की रास्ते में हुई मौत, परिजनों ने रेलवे फाटक पर रोके रखने का लगाया आरोप नीमच जिला चिकित्सालय से उदयपुर के लिए रेफर किए गए 14 वर्षीय बालक की रास्ते में मौत हो गई। मृत बालक के परिजनों ने रेलवे फाटक पर रोके रखने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।
Mehboob mev
उदयपुर के लिए रेफर 14 वर्षीय बालक की रास्ते में हुई मौत, परिजनों ने रेलवे फाटक पर रोके रखने का लगाया आरोप नीमच जिला चिकित्सालय से उदयपुर के लिए रेफर किए गए 14 वर्षीय बालक की रास्ते में मौत हो गई। मृत बालक के परिजनों ने रेलवे फाटक पर रोके रखने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उदयपुर के लिए रेफर 14 वर्षीय बालक की रास्ते में हुई मौत, परिजनों ने रेलवे फाटक पर रोके रखने का लगाया आरोप नीमच जिला चिकित्सालय से उदयपुर के लिए रेफर किए गए 14 वर्षीय बालक की रास्ते में मौत हो गई। मृत बालक के परिजनों ने रेलवे फाटक पर रोके रखने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।1
- विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्व.रामसिंह चौहान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई; वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं आक्या के पूर्व सरपंच स्व.रामसिंह चौहान की अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके पैतृक गांव आक्या स्थित निवास से निकली। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग उमड़ पड़े। बैंड-बाजे और रामधुन के बीच निकली अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से दिवंगत रामसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा सुबह करीब 11:15 बजे आक्या स्थित निवास से शुरू हुई। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा श्मशान घाट पहुंची। यात्रा के आगे बैंड-बाजे और रामधुन चल रही थी| श्मशान घाट पर परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान से स्व.रामसिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम यात्रा में बड़ी सादड़ी विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक, निम्बाहेड़ा विधायक चंद्र कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व विधायक ललित ओसवाल, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान एवं पूर्व जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर भी अंतिम विदाई देने पहुंचे। इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया तथा भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांवलिया मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व.रामसिंह चौहान के निधन से आक्या सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के सम्मान और सामाजिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया।1
- रावतभाटा में विशेष स्वच्छता अभियान, सफाई और फॉगिंग पर विशेष जोर नगर पालिका रावतभाटा द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक वार्डवार निर्धारित क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूईया नागर ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों की सफाई के साथ फॉगिंग कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कचरा हटाने, गंदगी की सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सफाई टीमों को निर्धारित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर रावतभाटा के लिए नियमित सफाई के साथ विशेष स्वच्छता अभियान भी आवश्यक है। अभियान के दौरान चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सफाई कार्य करवाया जा रहा है तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान के लिए सफाई कर्मचारियों एवं नरेगा श्रमिकों की टीम के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर, टेंपो, फायर वाहन, रोड स्वीपिंग मशीन सहित आवश्यक स्वच्छता उपकरण एवं संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। आमजन का छोटा-सा प्रयास रावतभाटा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। अभियान के दौरान उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रहलाद जाट,भुवनेश नागर, कार्तिक तोमर, स्वच्छता निरीक्षक नरपत सिंह, जगदीश चंद्र, सफाई जमादार विजय परमार, सत्यनारायण बोयत सहित स्वच्छता मित्र सफाई कार्य में उपस्थित रहे।2
- #रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। #रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- कम कमीशन भारी खर्च महिला PDS का संकट दीदियों की सरकार से न्याय की गुहार नीमच। मध्य प्रदेश में राशन दुकानें संभालने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ आज बेहद परेशान हैं। क्या आप जानते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी जनता तक राशन पहुँचाने वाली इन महिलाओं की माँगें क्या हैं। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा राशन दुकानें संचालित करने वाली महिलाओं के लिए ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता का वादा किया गया था। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि कमीशन बेहद कम और अनियमित होने के कारण इन महिलाओं को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। महिला स्वयं सहायता समूह महासंघ' की सरकार से स्पष्ट माँगें हैं कि कमीशन राशि में सम्मानजनक वृद्धि की जाए और इसका भुगतान हर महीने समय पर हो। साथ ही दुकान संचालन के खर्चों जैसे, किराया, बिजली, इंटरनेट और हमाली के लिए कम से कम ₹8,500 प्रति माह अलग से दिए जाएँ और POS मशीन चलाने के लिए मुफ़्त इंटरनेट या वाई- फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इन महिलाओं का साफ़ कहना है कि वे डरेंगी नहीं और अपनी आर्थिक आज़ादी और सम्मान के लिए आवाज़ उठाती रहेंगी। सरकार को इनकी उचित माँगों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।1
- NEWS:-रतनजोत के बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, 4 की हालत गंभीर; बादाम समझकर खा गए थे जहरीले बीज मनासा। क्षेत्र के चंदा मोती दतौली गांव में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। घर के पास खेल रहे एक ही परिवार के 8 बच्चों की रतनजोत (जेट्रोफा) के जहरीले बीज खाने से अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने इन बीजों को बादाम समझकर खा लिया था। बीज खाते ही बच्चों को लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। घटना के बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को मनासा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद शाम करीब 6 बजे सभी को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। भर्ती कराए गए बच्चों की उम्र 2 वर्ष से 12 वर्ष के बीच है। इनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीआईसीयू (PICU) में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य बच्चों की हालत सामान्य होने पर उन्हें जनरल वार्ड में रखकर इलाज दिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में भर्ती रोशनी की माता सीताबाई और परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे सभी बच्चे घर के पास खेत किनारे खेल रहे थे। वहीं पर रतनजोत का पेड़ लगा हुआ था। बच्चों ने पेड़ पर लगे बीज देखे और उन्हें बादाम समझकर खा लिया। कुछ बच्चों ने 4 से 5 बीज खा लिए तो कुछ ने 1-2 बीज खाए थे। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गए। बीमार बच्चों के परिजन ने बताया कि हमारे गांव दातोली के एक ही परिवार के 7-8 बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। वहां रतनजोत का पेड़ लगा था, जिसके बीज बच्चों ने बादाम समझकर खा लिए। उल्टी-दस्त होने पर पहले मनासा और फिर नीमच जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। डॉ. योगेश धाकड़ (शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय नीमच) ने बताया कि जिला अस्पताल में दातोली गांव से रतनजोत (जेट्रोफा) के बीज खाने से बीमार हुए बच्चे आए हैं, जिनकी उम्र 2 से 12 वर्ष के बीच है। रतनजोत में पॉइजनिंग (विषैले तत्व) होती है, जिससे पेट में इंफेक्शन, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) जैसी समस्या हो जाती है। 4 बच्चों को अधिक डिहाइड्रेशन होने से पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनके वाइटल्स स्टेबल (स्थिर) हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे विषैले पेड़-पौधों को बच्चों की पहुँच से दूर रखना चाहिए या उन्हें उखाड़ देना चाहिए।"4
- केबल चोरी गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गई केबल बरामद कोटा ग्रामीण की बपावरकलां पुलिस ने केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया: पुलिस ने भारत सुमन और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर चोरी की गई केबल भी बरामद कर ली:1
- NEWS:-पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, युवा किसान की मौके पर मौत मनासा। जिले के जीरन थाना क्षेत्र में पालसोड़ा और भंवरासा के बीच मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 35 वर्षीय किसान दिलीप पिता मोहनलाल जाट, निवासी फतेह नगर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिलीप बाइक से कृषि उपज मंडी में फसल बेचने जा रहे थे। उनके पिता पहले ही मंडी पहुंच चुके थे। पालसोड़ा-भंवरासा के बीच दिलीप मोबाइल पर बात करने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रुके थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 15 से 20 फीट हवा में उछलकर खाई में जा गिरी और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए। हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर जीरन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है। हादसे की खबर से मृतक के पैतृक गांव फतेह नगर सहित जाट समाज में शोक की लहर है। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक के फरार होने से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश भी देखा गया।1