ग्वालियर जिले के डबरा शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने स्कूटी सवार भाई-बहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतोष होटल के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद लोडिंग वाहन का चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को ई-रिक्शा के जरिए तुरंत डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान हरिपुर निवासी धर्मेंद्र रावत के 15 वर्षीय बेटे सुमित रावत और 12 वर्षीय बेटी शिवानी रावत के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही शिवानी रावत की मौत हो गई, जबकि सुमित का उपचार जारी है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है और स्थानीय लोगों ने आपातकालीन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से लोडिंग वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

- ग्वालियर जिले के डबरा शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने स्कूटी सवार भाई-बहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतोष होटल के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद लोडिंग वाहन का चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को ई-रिक्शा के जरिए तुरंत डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान हरिपुर निवासी धर्मेंद्र रावत के 15 वर्षीय बेटे सुमित रावत और 12 वर्षीय बेटी शिवानी रावत के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही शिवानी रावत की मौत हो गई, जबकि सुमित का उपचार जारी है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है और स्थानीय लोगों ने आपातकालीन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से लोडिंग वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।1
- दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान किए गए शक्ति प्रदर्शन से क्षेत्र का चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।1
- दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलक पाई बड़ेरा के सोनपुरा डेरा में सड़क की गंभीर समस्या अब एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गई है। यहाँ के ग्रामीणों ने साफ शब्दों में "रास्ता नहीं तो वोट नहीं" का नारा देते हुए आगामी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। सोनपुरा डेरा में एक प्राथमिक विद्यालय और एक हाई स्कूल संचालित है, लेकिन स्कूल तक पहुंचने का रास्ता आज भी कच्चा है। बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। तंग आकर करीब 150 मतदाताओं वाले इस डेरा के लोगों ने चेतावनी दी है कि जो प्रत्याशी सड़क बनवायेगा, उसी को वोट दिया जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि चुनाव से पहले सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा।1
- दतिया में कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।1
- दतिया उपचुनाव के बीच अवधेश नायक ने अपने भाजपा में जाने की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने इन चर्चाओं का पूरी तरह से खंडन किया है। अवधेश नायक ने दृढ़ता से कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं, कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रहेंगे। उनके इस बयान ने दल बदलने को लेकर उड़ रही तमाम अफवाहों और अटकलों को शांत कर दिया है।1
- मध्यप्रदेश की गूंगी-बहरी और मदहोश सत्ता के खिलाफ 'भोपाल चलो' का एलान किया गया है। आगामी 20 जुलाई 2026 को भोपाल में इस तानाशाही के विरोध में विधानसभा घेराव का आयोजन किया जाएगा। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य 13 प्रतिशत चयनित अभ्यर्थियों के होल्ड को अनहोल्ड कराना है। इसके अलावा, प्रदर्शनकारी ओबीसी वर्ग के 3 लाख रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, बिजली और पानी मुफ्त करने, संख्यानुपात आरक्षण जारी करने, मूलभूत अधिकार सुनिश्चित करने, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, कॉलेजियम सिस्टम को बंद करने और भ्रष्टाचार खत्म करने की आवाज उठाई गई है। इस दौरान निशाना साधते हुए कहा गया कि गृह मंत्री रहते हुए जिसने पिछड़े वर्ग, दलितों और आदिवासियों को रुलाया और पुलिस से डंडे मरवाए, आज वही खुद आंसू बहाकर रो रहा है।2
- दतिया जिले की डीपार थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले ₹10,000 के इनामी शातिर बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल द्वारा चलाए जा रहे गुंडा-बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के नेतृत्व में 13.07.26 को की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी बृजेश उर्फ बग्गे को कट्टे के साथ दबोचा। इस मामले की पृष्ठभूमि 22.04.26 की है, जब रात करीब 10 बजे सेवढ़ा मौ रोड पर पांचाली खदान के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी मनजीत रजक ने 23.04.26 को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल, आधार कार्ड और उसके साथी छोटू कुशवाह का मोबाइल व ₹3000 नगद वाला पर्स लूट लिया था। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 19/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) और 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी बृजेश उर्फ बग्गे ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी अंकित चौधरी यादव, अनिल मांझी और एक अपचारी बालक के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके पास से ₹1000 नगद जब्त किए हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में डीपार थाना प्रभारी उपनिरीक्षक यादवेन्द्र सिंह गुर्जर के साथ उपनिरीक्षक सियाराम गोड, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र, रामकेश बघेल, और आरक्षक निजाम खाँ, ईशुराज सिंह सोलंकी, अनुपेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र गिरी, प्रमोद गोयल, देवेंद्र गुर्जर, रविंद्र कुशवाह, साइबर आरक्षक वीरेंद्र और शुभम की मुख्य भूमिका रही।2