Shuru
Apke Nagar Ki App…
Janta ki awaz 647
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Bharathiar gaon barkatiha2
- Post by Janta ki awaz 6471
- NH 730 बहराइच बलरामपुर हाइवे पर विधि विरुद्ध जमाव कर मुख्य हाइवे को जाम करने वाले व सदोष अवरोध उत्पन्न करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार👇 थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा थाना इकौना पर पंजीकृत मु.अ.स. 79/2026 धारा 126(2),189(2) BNS मे नामजद अभियुक्ततो 1. राजेश उर्फ राजू पुत्र बच्छराज निवासी ग्राम महजिदिया दा0 भलुहिया दसौधी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , 2. अल्ताफ पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम इटौझा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , 3. जीवनलाल पुत्र हरि प्रसाद निवासी ग्राम टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 4. ननकू पुत्र हरि प्रसाद निवासी ग्राम टंडवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 5. अजीत यादव पुत्र ननके उर्फ अमेरिका यादव निवासी ग्राम मदारा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती ,6. चिरागी उर्फ जसवन्त पुत्र छेदी निवासी गण भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , 7. प्रदीप पुत्र आशाराम निवासी ग्राम भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 8. मुकेश पुत्र बड़कऊ निवासी आसधव दा0 भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , 9. राकेश पुत्र पुत्तीलाल निवासी आसधव दा0 भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 10.राजकुमार उर्फ राजा पुत्र राघवराम निवासी अंडुआ पुर दा0 भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्ततो को धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 के तहत चालान कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी का विवरण👇 थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत मोहनीपुर के पास बलरामपुर–बहराइच मार्ग (NH-730) स्थित शक्ति फ्यूल सेंटर (BPCL) पर डीजल एवं पेट्रोल लेने आये लगभग 50-60 उपभोक्ताओं द्वारा समय करीब 10:30 बजे पास की बल्ली-पटरा की दुकान से बल्ली लाकर मुख्य मार्ग पर रखकर रोड जाम कर दिया गया तथा यातायात बाधित किया गया। उक्त प्रकरण में थाना इकौना पर मु0अ0सं0 79/2026 पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 25.04.2026 को मुख्य मार्ग (NH-730) पर विधि विरुद्ध जमाव कर जाम लगाने एवं अवरोध उत्पन्न करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तारी टीम :👇 1. परमानन्द तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 2. उ0नि राजेश यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 3. उ0नि0 अफजल सलीम खां थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 4. उ0नि0 बालकिशुन आनन्द थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 5. उ0नि0 अवनीश यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 6. मु0आ0राम सिह यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 7. मु0आ0 दुर्गेश चौरसिया थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 8. आरक्षी शैलन्द्र कुमार थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 9. आरक्षी सोनू सिंह थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 10. आरक्षी मनोज यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस का हुआ आयोजन मौके पर जाकर करें विवादों का निपटारा-जिलाधिकारी शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का निस्तारण के उपरान्त फोन से कराया जाए अवगत-पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करें तथा फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार भी किया जाए। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों का राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाकर निपटारा करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाया जा सके।इस अवसर पर थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।1
- Post by Trovle Transport1
- जनपद श्रावस्ती पुलिस लाइन में *281 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों* की दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर *माननीय मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार लखनऊ प्रदीप गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, *पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी* के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आरटीसी श्रावस्ती में दिनांक 21.07.2025 से संचालित 09 माह के आधारभूत प्रशिक्षण के अंतर्गत कुल *300 पुरुष प्रशिक्षुओं* को प्रशिक्षण हेतु आवंटित किया गया था, जिनमें *जनपद बहराइच से 116, जनपद श्रावस्ती से 107 एवं जनपद देवरिया से 76 प्रशिक्षु* सम्मिलित थे। प्रशिक्षण के दौरान 299 प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण किया गया, जिनमें से विभिन्न कारणों से कुछ प्रशिक्षु अंतिम परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके। अंततः *281 प्रशिक्षु आरक्षी* पासिंग आउट परेड हेतु सफल घोषित हुए। समारोह का शुभारंभ परेड कमांडर द्वारा परेड को मैदान पर लाकर चार्ज ग्रहण करने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं माननीय मुख्य अतिथि का आगमन हुआ, जिनका विधिवत अभिवादन किया गया। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा भव्य सलामी ग्रहण की गई। संपूर्ण परेड का नेतृत्व *प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी सौरभ सिंह*, *द्वितीय कमांडर आलोक जायसवाल* एवं *तृतीय कमांडर किशन वर्मा* द्वारा किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व में परेड अत्यंत सुसंगठित, अनुशासित एवं आकर्षक ढंग से संपन्न हुई। रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं सुदृढ़ कदमताल का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। परेड के उपरांत समीक्षा क्रम में परेड सज्जा का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का संदेश (लखनऊ से सीधे प्रसारण के माध्यम से) उपस्थित सभी द्वारा देखा गया। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना गया, जिसमें नवप्रशिक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। तत्पश्चात माननीय मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधन दिया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आरक्षियों को अनुशासन, संयम एवं कर्तव्यपरायणता के साथ राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने हेतु प्रेरित किया, वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को भविष्य के दायित्वों के प्रति सजग, संवेदनशील एवं समर्पित रहने का आह्वान किया। समारोह के अंतर्गत *उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया*, जिसमें— *आंतरिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु वैभव श्रीवास्तव, शुभम पटेल, अभिनंदन पाण्डेय, रणधीर मौर्य, गौरव यादव, ऋषभ कुमार मौर्य, गणेश शुक्ल एवं श्रवण कुमार* को सम्मानित किया गया। *बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विपिन कुमार, सौरभ पाण्डेय, देवमणि यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अक्षय ओझा, आकाश राय, सौरभ सिंह, अमन सिंह एवं सचिन यादव* को पुरस्कृत किया गया। *समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन (ओवरऑल टॉपर) में— रवि कन्नौजिया (800 में 699 अंक), अमित यादव (600 में 495 अंक) एवं अभिषेक श्रीवास्तव (1500 में 1258 अंक)* को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकगण *मुख्य आरक्षी नसीम, आरक्षी राहुल कुमार एवं उपनिरीक्षक फिरतू यादव* को भी सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ जनसेवा करने की शपथ दिलाई गई। शपथ उपरांत टोलियों का अनुशासित एवं गरिमापूर्ण प्रस्थान हुआ। कार्यक्रम में *सांसद श्रावस्ती रामशिरोमणि वर्मा*, *विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा*, *जिला अध्यक्ष भाजपा मिश्री लाल वर्मा*, *अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा*, *अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम*, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, समस्त प्रशिक्षकगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित *अभिभावकगण* अपने पुत्रों की इस उपलब्धि को देखकर भावुक एवं गौरवान्वित नजर आए तथा पूरे परिसर में उत्साह, गर्व एवं हर्ष का वातावरण व्याप्त रहा। अंत में माननीय मुख्य अतिथि के प्रस्थान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।4
- सिद्धार्थनगर में “हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं” नियम सख्ती से लागू बाइक चालकों द्वारा बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस देर रात पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर ईंधन के दुरुपयोग और संभावित तस्करी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी के तहत हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।अधिकारियों के मुताबिक ऐसी गतिविधियां न केवल अवैध हैं, बल्कि आम जनता के लिए ईंधन उपलब्धता और कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन रही हैं।जारी निर्देशों के अनुसार बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया चालकों को पेट्रोल/डीजल नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल पंपों पर ड्राइविंग लाइसेंस की रैंडम जांच होगी। नियम उल्लंघन पर पुलिस चालान की कार्रवाई कर सकती है। ईंधन दुरुपयोग और तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।1
- Post by Janta ki awaz 6471
- थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थानाध्यक्ष आशीष कुमार थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती व पुलिस टीम के द्वारा थाना गिलौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/26 धारा 65(1),351(3) BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभि0 जकी अहमद पुत्र नीबर अली निवासी ग्राम दर्जीपुरवा दा0 तिलकपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। दिनांक 23.04.2026 को वादी निवासी कस्बा गिलौला, जनपद श्रावस्ती द्वारा अपनी नाबालिग भतीजी के संबंध में कोचिंग संचालक जकी अहमद पुत्र नीबर अली निवासी ग्राम दर्जीपुरवा, तिलकपुर, थाना गिलौला के विरुद्ध बहला-फुसलाकर अश्लील वार्ता करने तथा दुष्कर्म करने के संबंध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था। उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष/विवेचक उ0नि0 आशीष कुमार मय पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण, चेकिंग व वांछित अभियुक्त की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि संबंधित अभियुक्त नवनिर्मित गिलौला बाईपास के रास्ते भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर अभियुक्त ने अपना नाम जकी अहमद पुत्र नीबर अली निवासी दर्जीपुरवा तिलकपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रायड मोबाइल फोन एवं कुल ₹520/- नगद बरामद हुए। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर वह गिरफ्तारी से बचने हेतु भागने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता👇 1.जकी अहमद पुत्र नीबर अली निवासी ग्राम दर्जीपुरवा दा0 तिलकपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती। गिरफ्तार करने वाली टीम👇 1. थानाध्यक्ष/विवेचक श्री आशीष कुमार थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती । 2. उ0नि0 श्री पंकज कुमार गुप्ता 3. उ0नि0 श्री मंदीप यादव 4. आरक्षी प्रवीण यादव1