Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nanpara Bharathiar gaon barkatiha
Arif Beg
Nanpara Bharathiar gaon barkatiha
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Bharathiar gaon barkatiha2
- Post by Janta ki awaz 6471
- जनपद श्रावस्ती पुलिस लाइन में *281 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों* की दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर *माननीय मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार लखनऊ प्रदीप गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, *पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी* के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आरटीसी श्रावस्ती में दिनांक 21.07.2025 से संचालित 09 माह के आधारभूत प्रशिक्षण के अंतर्गत कुल *300 पुरुष प्रशिक्षुओं* को प्रशिक्षण हेतु आवंटित किया गया था, जिनमें *जनपद बहराइच से 116, जनपद श्रावस्ती से 107 एवं जनपद देवरिया से 76 प्रशिक्षु* सम्मिलित थे। प्रशिक्षण के दौरान 299 प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण किया गया, जिनमें से विभिन्न कारणों से कुछ प्रशिक्षु अंतिम परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके। अंततः *281 प्रशिक्षु आरक्षी* पासिंग आउट परेड हेतु सफल घोषित हुए। समारोह का शुभारंभ परेड कमांडर द्वारा परेड को मैदान पर लाकर चार्ज ग्रहण करने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं माननीय मुख्य अतिथि का आगमन हुआ, जिनका विधिवत अभिवादन किया गया। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा भव्य सलामी ग्रहण की गई। संपूर्ण परेड का नेतृत्व *प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी सौरभ सिंह*, *द्वितीय कमांडर आलोक जायसवाल* एवं *तृतीय कमांडर किशन वर्मा* द्वारा किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व में परेड अत्यंत सुसंगठित, अनुशासित एवं आकर्षक ढंग से संपन्न हुई। रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं सुदृढ़ कदमताल का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। परेड के उपरांत समीक्षा क्रम में परेड सज्जा का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का संदेश (लखनऊ से सीधे प्रसारण के माध्यम से) उपस्थित सभी द्वारा देखा गया। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना गया, जिसमें नवप्रशिक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। तत्पश्चात माननीय मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधन दिया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आरक्षियों को अनुशासन, संयम एवं कर्तव्यपरायणता के साथ राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने हेतु प्रेरित किया, वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को भविष्य के दायित्वों के प्रति सजग, संवेदनशील एवं समर्पित रहने का आह्वान किया। समारोह के अंतर्गत *उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया*, जिसमें— *आंतरिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु वैभव श्रीवास्तव, शुभम पटेल, अभिनंदन पाण्डेय, रणधीर मौर्य, गौरव यादव, ऋषभ कुमार मौर्य, गणेश शुक्ल एवं श्रवण कुमार* को सम्मानित किया गया। *बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विपिन कुमार, सौरभ पाण्डेय, देवमणि यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अक्षय ओझा, आकाश राय, सौरभ सिंह, अमन सिंह एवं सचिन यादव* को पुरस्कृत किया गया। *समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन (ओवरऑल टॉपर) में— रवि कन्नौजिया (800 में 699 अंक), अमित यादव (600 में 495 अंक) एवं अभिषेक श्रीवास्तव (1500 में 1258 अंक)* को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकगण *मुख्य आरक्षी नसीम, आरक्षी राहुल कुमार एवं उपनिरीक्षक फिरतू यादव* को भी सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ जनसेवा करने की शपथ दिलाई गई। शपथ उपरांत टोलियों का अनुशासित एवं गरिमापूर्ण प्रस्थान हुआ। कार्यक्रम में *सांसद श्रावस्ती रामशिरोमणि वर्मा*, *विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा*, *जिला अध्यक्ष भाजपा मिश्री लाल वर्मा*, *अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा*, *अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम*, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, समस्त प्रशिक्षकगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित *अभिभावकगण* अपने पुत्रों की इस उपलब्धि को देखकर भावुक एवं गौरवान्वित नजर आए तथा पूरे परिसर में उत्साह, गर्व एवं हर्ष का वातावरण व्याप्त रहा। अंत में माननीय मुख्य अतिथि के प्रस्थान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।4
- आज ग्राम शुकुलपुर पोस्ट करमदी देवरिया अलावल में बहुत ही तेज प् गर्मी पड़ रही है लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया इस समय तापमान 43 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस1
- जीवन की कुछ जरूरी बाते1
- गोण्डा । नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेहली गांव में अवैध मिट्टी खनन का खेल बेखौफ जारी है। ग्रामीणों की शिकायत पर जब राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो खनन माफिया प्रशासन को चुनौती देते हुए भाग खड़े हुए। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि इलाके में अवैध खनन का कारोबार कितनी मजबूती से जड़ें जमा चुका है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रेहली गांव में दिनदहाड़े अवैध रूप से मिट्टी खनन कर उसकी बिक्री की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लेखपाल कृष्णा कुमारी से की। शिकायत मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचीं, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और रैपर मशीन से तेजी से खनन जारी था। जैसे ही लेखपाल ने मौके का वीडियो बनाना शुरू किया, खनन में लगे लोग हड़कंप में आ गए और मशीनों व वाहनों को लेकर फरार हो गए। सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र में लंबे समय से यह अवैध खनन संगठित तरीके से किया जा रहा है। रात के साथ-साथ दिन में भी खुलेआम खनन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग या तो अनजान बने हुए हैं या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं। लेखपाल कृष्णा कुमारी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर खनन की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ऐसे आश्वासन पहले भी दिए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता। मौत के बाद भी नहीं टूटी माफिया की हिम्मत सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीते मंगलवार को हरिहरपुर गांव के चकपान में अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन सख्ती दिखाएगा, लेकिन हालात जस के तस हैं। इससे साफ है कि माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं। किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार? लगातार हो रही घटनाओं ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं— क्या स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है यह खेल? क्यों नहीं हो रही माफियाओं की पहचान और गिरफ्तारी? मौत के बाद भी क्यों नहीं जाग रहे जिम्मेदार? ग्रामीणों का कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है, कुछ दिन दिखावे की कार्रवाई होती है, फिर वही खेल शुरू हो जाता है। अब देखना यह होगा कि इस बार प्रशासन सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित रहता है या फिर अवैध खनन पर सच में कोई ठोस और कड़ी कार्रवाई होती है। फिलहाल, रेहली और आसपास के इलाकों में खनन माफियाओं का खौफ और प्रशासन की निष्क्रियता दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।2
- सिद्धार्थनगर में “हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं” नियम सख्ती से लागू बाइक चालकों द्वारा बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस देर रात पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर ईंधन के दुरुपयोग और संभावित तस्करी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी के तहत हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।अधिकारियों के मुताबिक ऐसी गतिविधियां न केवल अवैध हैं, बल्कि आम जनता के लिए ईंधन उपलब्धता और कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन रही हैं।जारी निर्देशों के अनुसार बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया चालकों को पेट्रोल/डीजल नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल पंपों पर ड्राइविंग लाइसेंस की रैंडम जांच होगी। नियम उल्लंघन पर पुलिस चालान की कार्रवाई कर सकती है। ईंधन दुरुपयोग और तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।1
- Post by Janta ki awaz 6471
- Gonda jila godar Shah Purva ka road hai is road ko koi Pradhan Dhyan nahin dete aap log se jitna ho sake aage share Karen1