राजसमंद जिले की श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी ट्रैवल्स बस से 140 पेटी अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को भी जब्त कर लिया है। नाथद्वारा थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही बस को रोककर जांच की, तो उसकी पिछली सीटों के नीचे बने विशेष बॉक्सों से बीयर की पेटियां बरामद हुईं। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार चालक और खलासी शराब के परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चारभुजा के रिछेड़ निवासी भेरूलाल और देवगढ़ के लाखागुड़ा निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी राजू के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस और साइबर सेल के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजसमंद जिले की श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी ट्रैवल्स बस से 140 पेटी अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को भी जब्त कर लिया है। नाथद्वारा थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के
दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही बस को रोककर जांच की, तो उसकी पिछली सीटों के नीचे बने विशेष बॉक्सों से बीयर की पेटियां बरामद हुईं। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार चालक और खलासी शराब के परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर
आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चारभुजा के रिछेड़ निवासी भेरूलाल और देवगढ़ के लाखागुड़ा निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी राजू के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस और साइबर सेल के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र स्थित रायला में अपना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित युवा नेतृत्व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 गांवों के 30 युवाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आदर्श नेतृत्व और पंचायतीराज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कच्छेर, विकेला, रानी डूंगला, रायला, वैरीपुरा, पदमेला, लिम्बावास, कच्छेर की ढाणी, मांडकला, नेतातलाव, नांगलिया, धावडिया, हरकावास, भोपासागर, गोवला, फलेट, विलकावास व मजावडा गांवों से आए संभागियों के परिचय सत्र के साथ हुई। इसके बाद संस्था कार्यकर्ता नारायण मीणा ने सभी अतिथियों और संभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने उपस्थित युवाओं को आदर्श नेतृत्व की महत्ता एवं उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।1
- राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तस्वीर साफ होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जयपुर से आ रही खबर के मुताबिक, प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव का परिदृश्य स्पष्ट होते ही कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सीधे ज़मीन पर उतरने जा रही है।1
- पाली जिले के बाली स्थित सिंदरली में श्रीमती जग्गी बाई उदाराम जी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन समारोह की सफलता पर बधाई दी गई है। ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (जिला पाली) के पदाधिकारी हनवतसिंह चौहान ने आयोजन समिति, पूज्य संत-महात्माओं, भामाशाह परिवार, अतिथियों और ग्रामवासियों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हनवतसिंह चौहान ने भामाशाह परिवार के योगदान को समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और इस विद्यालय के निर्माण से ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विद्यालय भविष्य में ज्ञान, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त केंद्र बनकर हजारों विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा प्रदान करेगा।4
- निंबाहेड़ा उपखंड के पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी जैन मंदिर परिसर में एक रसल वाइपर निकल आया। मंदिर परिसर में जहरीला सांप दिखने के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने मुस्तैदी से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने रसल वाइपर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।1
- राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायतश्री की प्रेरणा और नगर पालिका प्रशासन के आह्वान पर रविवार को मुख्य प्रवेश मार्ग 120 फीट रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नाथद्वारा को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत शिवाश्रय होटल से शगुन होटल तक सड़क के किनारों और डिवाइडर से गाजर घास, खरपतवार और कचरे का निस्तारण किया गया। इसमें नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रीनाथजी मंदिर की नागरिक सुविधा एवं सहयोग समिति, प्राचीन जलाशय संरक्षण समिति, डॉ. बी. एल. जाट व उनकी टीम तथा स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का पहला अनुभव इसी प्रवेश मार्ग से होता है, इसलिए इसे स्वच्छ और आकर्षक बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारों व प्रवेश बिंदु पर श्रीनाथजी के सुंदर चित्र व कलाकृतियाँ बनाई जाएँगी और श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजना के तहत यहाँ डिवाइडर क्षेत्र में 'फूड हब' स्थापित करने की योजना स्वीकृत हो चुकी है। इसके तहत लगभग 54 दुकानदारों को दुकानें अलॉट की जाएँगी, जहाँ श्रीनाथजी का प्रसाद और लोकल फूड-आइटम्स मिल सकेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। नगर पालिका आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें, पालिका की कचरा गाड़ियों का उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।4
- राजसमंद जिले की श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी ट्रैवल्स बस से 140 पेटी अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को भी जब्त कर लिया है। नाथद्वारा थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही बस को रोककर जांच की, तो उसकी पिछली सीटों के नीचे बने विशेष बॉक्सों से बीयर की पेटियां बरामद हुईं। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार चालक और खलासी शराब के परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चारभुजा के रिछेड़ निवासी भेरूलाल और देवगढ़ के लाखागुड़ा निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी राजू के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस और साइबर सेल के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3