logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायतश्री की प्रेरणा और नगर पालिका प्रशासन के आह्वान पर रविवार को मुख्य प्रवेश मार्ग 120 फीट रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नाथद्वारा को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत शिवाश्रय होटल से शगुन होटल तक सड़क के किनारों और डिवाइडर से गाजर घास, खरपतवार और कचरे का निस्तारण किया गया। इसमें नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रीनाथजी मंदिर की नागरिक सुविधा एवं सहयोग समिति, प्राचीन जलाशय संरक्षण समिति, डॉ. बी. एल. जाट व उनकी टीम तथा स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का पहला अनुभव इसी प्रवेश मार्ग से होता है, इसलिए इसे स्वच्छ और आकर्षक बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारों व प्रवेश बिंदु पर श्रीनाथजी के सुंदर चित्र व कलाकृतियाँ बनाई जाएँगी और श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजना के तहत यहाँ डिवाइडर क्षेत्र में 'फूड हब' स्थापित करने की योजना स्वीकृत हो चुकी है। इसके तहत लगभग 54 दुकानदारों को दुकानें अलॉट की जाएँगी, जहाँ श्रीनाथजी का प्रसाद और लोकल फूड-आइटम्स मिल सकेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। नगर पालिका आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें, पालिका की कचरा गाड़ियों का उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।

11 hrs ago
user_Tarun Joshi, Rajsamand
Tarun Joshi, Rajsamand
राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
11 hrs ago

राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायतश्री की प्रेरणा और नगर पालिका प्रशासन के आह्वान पर रविवार को मुख्य प्रवेश मार्ग 120 फीट रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नाथद्वारा को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत शिवाश्रय होटल से शगुन होटल तक सड़क के किनारों और डिवाइडर से गाजर घास, खरपतवार

और कचरे का निस्तारण किया गया। इसमें नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रीनाथजी मंदिर की नागरिक सुविधा एवं सहयोग समिति, प्राचीन जलाशय संरक्षण समिति, डॉ. बी. एल. जाट व उनकी टीम तथा स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का पहला अनुभव इसी प्रवेश

मार्ग से होता है, इसलिए इसे स्वच्छ और आकर्षक बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारों व प्रवेश बिंदु पर श्रीनाथजी के सुंदर चित्र व कलाकृतियाँ बनाई जाएँगी और श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजना के तहत यहाँ डिवाइडर क्षेत्र में 'फूड हब' स्थापित करने की योजना स्वीकृत हो चुकी है।

इसके तहत लगभग 54 दुकानदारों को दुकानें अलॉट की जाएँगी, जहाँ श्रीनाथजी का प्रसाद और लोकल फूड-आइटम्स मिल सकेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। नगर पालिका आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें, पालिका की कचरा गाड़ियों का उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र स्थित रायला में अपना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित युवा नेतृत्व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 गांवों के 30 युवाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आदर्श नेतृत्व और पंचायतीराज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कच्छेर, विकेला, रानी डूंगला, रायला, वैरीपुरा, पदमेला, लिम्बावास, कच्छेर की ढाणी, मांडकला, नेतातलाव, नांगलिया, धावडिया, हरकावास, भोपासागर, गोवला, फलेट, विलकावास व मजावडा गांवों से आए संभागियों के परिचय सत्र के साथ हुई। इसके बाद संस्था कार्यकर्ता नारायण मीणा ने सभी अतिथियों और संभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने उपस्थित युवाओं को आदर्श नेतृत्व की महत्ता एवं उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    1
    उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र स्थित रायला में अपना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित युवा नेतृत्व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 गांवों के 30 युवाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आदर्श नेतृत्व और पंचायतीराज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कच्छेर, विकेला, रानी डूंगला, रायला, वैरीपुरा, पदमेला, लिम्बावास, कच्छेर की ढाणी, मांडकला, नेतातलाव, नांगलिया, धावडिया, हरकावास, भोपासागर, गोवला, फलेट, विलकावास व मजावडा गांवों से आए संभागियों के परिचय सत्र के साथ हुई। इसके बाद संस्था कार्यकर्ता नारायण मीणा ने सभी अतिथियों और संभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने उपस्थित युवाओं को आदर्श नेतृत्व की महत्ता एवं उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तस्वीर साफ होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जयपुर से आ रही खबर के मुताबिक, प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव का परिदृश्य स्पष्ट होते ही कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सीधे ज़मीन पर उतरने जा रही है।
    1
    राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तस्वीर साफ होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जयपुर से आ रही खबर के मुताबिक, प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव का परिदृश्य स्पष्ट होते ही कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सीधे ज़मीन पर उतरने जा रही है।
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • निंबाहेड़ा उपखंड के पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी जैन मंदिर परिसर में एक रसल वाइपर निकल आया। मंदिर परिसर में जहरीला सांप दिखने के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने मुस्तैदी से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने रसल वाइपर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
    1
    निंबाहेड़ा उपखंड के पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी जैन मंदिर परिसर में एक रसल वाइपर निकल आया। मंदिर परिसर में जहरीला सांप दिखने के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने मुस्तैदी से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने रसल वाइपर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के संगेसरा गांव स्थित एक स्कूल में डॉक्टर ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल नागजीराम जी जाट भी उपस्थित रहे।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के संगेसरा गांव स्थित एक स्कूल में डॉक्टर ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल नागजीराम जी जाट भी उपस्थित रहे।
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायतश्री की प्रेरणा और नगर पालिका प्रशासन के आह्वान पर रविवार को मुख्य प्रवेश मार्ग 120 फीट रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नाथद्वारा को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत शिवाश्रय होटल से शगुन होटल तक सड़क के किनारों और डिवाइडर से गाजर घास, खरपतवार और कचरे का निस्तारण किया गया। इसमें नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रीनाथजी मंदिर की नागरिक सुविधा एवं सहयोग समिति, प्राचीन जलाशय संरक्षण समिति, डॉ. बी. एल. जाट व उनकी टीम तथा स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का पहला अनुभव इसी प्रवेश मार्ग से होता है, इसलिए इसे स्वच्छ और आकर्षक बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारों व प्रवेश बिंदु पर श्रीनाथजी के सुंदर चित्र व कलाकृतियाँ बनाई जाएँगी और श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजना के तहत यहाँ डिवाइडर क्षेत्र में 'फूड हब' स्थापित करने की योजना स्वीकृत हो चुकी है। इसके तहत लगभग 54 दुकानदारों को दुकानें अलॉट की जाएँगी, जहाँ श्रीनाथजी का प्रसाद और लोकल फूड-आइटम्स मिल सकेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। नगर पालिका आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें, पालिका की कचरा गाड़ियों का उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।
    4
    राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायतश्री की प्रेरणा और नगर पालिका प्रशासन के आह्वान पर रविवार को मुख्य प्रवेश मार्ग 120 फीट रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नाथद्वारा को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत शिवाश्रय होटल से शगुन होटल तक सड़क के किनारों और डिवाइडर से गाजर घास, खरपतवार और कचरे का निस्तारण किया गया। इसमें नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रीनाथजी मंदिर की नागरिक सुविधा एवं सहयोग समिति, प्राचीन जलाशय संरक्षण समिति, डॉ. बी. एल. जाट व उनकी टीम तथा स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का पहला अनुभव इसी प्रवेश मार्ग से होता है, इसलिए इसे स्वच्छ और आकर्षक बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारों व प्रवेश बिंदु पर श्रीनाथजी के सुंदर चित्र व कलाकृतियाँ बनाई जाएँगी और श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजना के तहत यहाँ डिवाइडर क्षेत्र में 'फूड हब' स्थापित करने की योजना स्वीकृत हो चुकी है। इसके तहत लगभग 54 दुकानदारों को दुकानें अलॉट की जाएँगी, जहाँ श्रीनाथजी का प्रसाद और लोकल फूड-आइटम्स मिल सकेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

नगर पालिका आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें, पालिका की कचरा गाड़ियों का उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजसमंद जिले की श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी ट्रैवल्स बस से 140 पेटी अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को भी जब्त कर लिया है। नाथद्वारा थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही बस को रोककर जांच की, तो उसकी पिछली सीटों के नीचे बने विशेष बॉक्सों से बीयर की पेटियां बरामद हुईं। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार चालक और खलासी शराब के परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चारभुजा के रिछेड़ निवासी भेरूलाल और देवगढ़ के लाखागुड़ा निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी राजू के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस और साइबर सेल के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    3
    राजसमंद जिले की श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी ट्रैवल्स बस से 140 पेटी अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को भी जब्त कर लिया है। नाथद्वारा थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही बस को रोककर जांच की, तो उसकी पिछली सीटों के नीचे बने विशेष बॉक्सों से बीयर की पेटियां बरामद हुईं।

थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार चालक और खलासी शराब के परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चारभुजा के रिछेड़ निवासी भेरूलाल और देवगढ़ के लाखागुड़ा निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी राजू के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस और साइबर सेल के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.