Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौड़गढ़ जिले के संगेसरा गांव स्थित एक स्कूल में डॉक्टर ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल नागजीराम जी जाट भी उपस्थित रहे।
सुनील कुमार खटीक
चित्तौड़गढ़ जिले के संगेसरा गांव स्थित एक स्कूल में डॉक्टर ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल नागजीराम जी जाट भी उपस्थित रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चित्तौड़गढ़ जिले के संगेसरा गांव स्थित एक स्कूल में डॉक्टर ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल नागजीराम जी जाट भी उपस्थित रहे।1
- चित्तौड़गढ़ जिले के चिकारड़ा में प्रस्तावित फोरलेन एवं बाईपास मार्ग को लेकर चल रहे विरोध और चर्चाओं के बीच गांव के समस्त ग्रामीण खुलकर सामने आ गए हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर स्पष्ट मांग की है कि राज्य एवं केंद्र सरकार के सक्षम अधिकारियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृत सर्वे के अनुसार ही फोरलेन व बाईपास का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही विकास कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान स्वीकृत सर्वे भविष्य की यातायात आवश्यकताओं, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें प्रस्तावित बाईपास को गांव की मुख्य आबादी से लगभग 600 से 700 मीटर दूर रखा गया है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन गांव के बाहर रहेगा और ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समाज विरोधी और स्वार्थी तत्व अपनी निजी जमीनों और व्यावसायिक हितों के अनुरूप मार्ग बदलवाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्वीकृत तकनीकी सर्वे को बदलकर बाईपास को आबादी के समीप लाया गया तो गांव के बीच दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से चार मुख्य मांगें रखी हैं—स्वीकृत तकनीकी सर्वे के अनुसार ही निर्माण हो, भ्रामक प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, किसी निजी दबाव के बिना जनहित व तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाए और फोरलेन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। यह ज्ञापन उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़, उपखंड अधिकारी डूंगला और PWD अधिकारियों को भी भेजा गया है। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भेरूलाल ने कहा कि आबादी से दूरी होने के कारण भविष्य में मार्ग सिक्स लेन होने पर भी किसी का मकान या दुकान नहीं टूटेगा, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल ने बताया कि गांव के बीच से रोड निकलने से वर्षों की मेहनत बेकार हो जाएगी और वर्तमान सर्वे आगामी वर्षों के हिसाब से बिल्कुल सही है।4
- उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र स्थित रायला में अपना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित युवा नेतृत्व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 गांवों के 30 युवाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आदर्श नेतृत्व और पंचायतीराज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कच्छेर, विकेला, रानी डूंगला, रायला, वैरीपुरा, पदमेला, लिम्बावास, कच्छेर की ढाणी, मांडकला, नेतातलाव, नांगलिया, धावडिया, हरकावास, भोपासागर, गोवला, फलेट, विलकावास व मजावडा गांवों से आए संभागियों के परिचय सत्र के साथ हुई। इसके बाद संस्था कार्यकर्ता नारायण मीणा ने सभी अतिथियों और संभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने उपस्थित युवाओं को आदर्श नेतृत्व की महत्ता एवं उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।1
- धरियावद-सिंहाड़ मोड़ स्थित सदगुरु कबीर आश्रम संस्कार सेवा केंद्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर्व के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सदगुरु कबीर साहेब की पूजा-अर्चना की गई और रात्रि में सतगुरु कबीर साहेब की गुरुवाणी के साथ भजन-कीर्तन तथा सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार को प्रातः आश्रम में कबीर पंथी महंत निर्भय दास महाराज के गादी दर्शन के लिए सैकड़ों की तादात में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहाँ भक्तों ने गुरु दक्षिणा भेंट कर गादी दर्शन किए और दर्शन लाभ प्राप्त किया। तत्पश्चात आश्रम में महाप्रसादी और संत समागम के साथ इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन हुआ।1
- मंदसौर की ग्राम पंचायत अफजलपुर में ग्रामीणों द्वारा दस लाख रुपये की लागत से निर्माण, सुंदरीकरण और वृक्षारोपण का भव्य आयोजन संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और बुनियादी निर्माण कार्यों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण का कार्य किया गया।1
- रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर सत्यम कुमार को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि रेलवे की फाइलें आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत का खेल खेला जा रहा था, जिसके खिलाफ सीबीआई ने जाल बिछाया। मामले के अनुसार, हावड़ा रेलवे स्टेशन पर एक मुलाकात तय की गई थी। बाहर से सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन स्टेशन पर सीबीआई की टीम पहले से ही मौजूद थी क्योंकि एजेंसी को इसकी गुप्त सूचना मिल चुकी थी। जैसे ही कंपनी के प्रतिनिधियों ने कथित तौर पर ₹4 लाख रुपये से भरा बैग सत्यम कुमार को सौंपा, सीबीआई की टीम ने मौके पर ही अफसर को दबोच लिया।1
- निंबाहेड़ा उपखंड के पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी जैन मंदिर परिसर में एक रसल वाइपर निकल आया। मंदिर परिसर में जहरीला सांप दिखने के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने मुस्तैदी से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने रसल वाइपर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर टायर फटने से एक कंटेनर ट्रक ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुर्घटना में कंटेनर ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह कंटेनर ट्रक चित्तौड़गढ़ की तरफ से आकर भटेवर होते हुए उदयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अचानक कंटेनर का आगे वाला टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद चालक की सूझबूझ से कंटेनर ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर रुक गया।1