उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र स्थित रायला में अपना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित युवा नेतृत्व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 गांवों के 30 युवाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आदर्श नेतृत्व और पंचायतीराज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कच्छेर, विकेला, रानी डूंगला, रायला, वैरीपुरा, पदमेला, लिम्बावास, कच्छेर की ढाणी, मांडकला, नेतातलाव, नांगलिया, धावडिया, हरकावास, भोपासागर, गोवला, फलेट, विलकावास व मजावडा गांवों से आए संभागियों के परिचय सत्र के साथ हुई। इसके बाद संस्था कार्यकर्ता नारायण मीणा ने सभी अतिथियों और संभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने उपस्थित युवाओं को आदर्श नेतृत्व की महत्ता एवं उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र स्थित रायला में अपना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित युवा नेतृत्व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 गांवों के 30 युवाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आदर्श नेतृत्व और पंचायतीराज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कच्छेर, विकेला, रानी डूंगला, रायला, वैरीपुरा, पदमेला, लिम्बावास, कच्छेर की ढाणी, मांडकला, नेतातलाव, नांगलिया, धावडिया, हरकावास, भोपासागर, गोवला, फलेट, विलकावास व मजावडा गांवों से आए संभागियों के परिचय सत्र के साथ हुई। इसके बाद संस्था कार्यकर्ता नारायण मीणा ने सभी अतिथियों और संभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने उपस्थित युवाओं को आदर्श नेतृत्व की महत्ता एवं उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
- उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र स्थित रायला में अपना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित युवा नेतृत्व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 गांवों के 30 युवाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आदर्श नेतृत्व और पंचायतीराज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कच्छेर, विकेला, रानी डूंगला, रायला, वैरीपुरा, पदमेला, लिम्बावास, कच्छेर की ढाणी, मांडकला, नेतातलाव, नांगलिया, धावडिया, हरकावास, भोपासागर, गोवला, फलेट, विलकावास व मजावडा गांवों से आए संभागियों के परिचय सत्र के साथ हुई। इसके बाद संस्था कार्यकर्ता नारायण मीणा ने सभी अतिथियों और संभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने उपस्थित युवाओं को आदर्श नेतृत्व की महत्ता एवं उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।1
- चित्तौड़गढ़ जिले के संगेसरा गांव स्थित एक स्कूल में डॉक्टर ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल नागजीराम जी जाट भी उपस्थित रहे।1
- चित्तौड़गढ़ जिले के चिकारड़ा में प्रस्तावित फोरलेन एवं बाईपास मार्ग को लेकर चल रहे विरोध और चर्चाओं के बीच गांव के समस्त ग्रामीण खुलकर सामने आ गए हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर स्पष्ट मांग की है कि राज्य एवं केंद्र सरकार के सक्षम अधिकारियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृत सर्वे के अनुसार ही फोरलेन व बाईपास का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही विकास कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान स्वीकृत सर्वे भविष्य की यातायात आवश्यकताओं, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें प्रस्तावित बाईपास को गांव की मुख्य आबादी से लगभग 600 से 700 मीटर दूर रखा गया है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन गांव के बाहर रहेगा और ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समाज विरोधी और स्वार्थी तत्व अपनी निजी जमीनों और व्यावसायिक हितों के अनुरूप मार्ग बदलवाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्वीकृत तकनीकी सर्वे को बदलकर बाईपास को आबादी के समीप लाया गया तो गांव के बीच दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से चार मुख्य मांगें रखी हैं—स्वीकृत तकनीकी सर्वे के अनुसार ही निर्माण हो, भ्रामक प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, किसी निजी दबाव के बिना जनहित व तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाए और फोरलेन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। यह ज्ञापन उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़, उपखंड अधिकारी डूंगला और PWD अधिकारियों को भी भेजा गया है। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भेरूलाल ने कहा कि आबादी से दूरी होने के कारण भविष्य में मार्ग सिक्स लेन होने पर भी किसी का मकान या दुकान नहीं टूटेगा, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल ने बताया कि गांव के बीच से रोड निकलने से वर्षों की मेहनत बेकार हो जाएगी और वर्तमान सर्वे आगामी वर्षों के हिसाब से बिल्कुल सही है।4
- निंबाहेड़ा उपखंड के पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी जैन मंदिर परिसर में एक रसल वाइपर निकल आया। मंदिर परिसर में जहरीला सांप दिखने के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने मुस्तैदी से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने रसल वाइपर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।1
- दिल्ली में एक रीट छात्रा ने पुलिस प्रशासन पर तीखा ताना कसा है और उन्हें वोट की ताकत का अहसास कराया है।1
- राजसमंद जिले की श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी ट्रैवल्स बस से 140 पेटी अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को भी जब्त कर लिया है। नाथद्वारा थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही बस को रोककर जांच की, तो उसकी पिछली सीटों के नीचे बने विशेष बॉक्सों से बीयर की पेटियां बरामद हुईं। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार चालक और खलासी शराब के परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चारभुजा के रिछेड़ निवासी भेरूलाल और देवगढ़ के लाखागुड़ा निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी राजू के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस और साइबर सेल के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3