logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेएसएलपीएस सखी मंडल के दीदियों ने हस्तनिर्मित राखियां तैयार की* * *रानेश्वर/निज संवाददाता।* झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और बाजार से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत शादीपुर गांव की महादेव सखी मंडल की दीदियों द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर आकर्षक और पूरी तरह हस्तनिर्मित राखियां तैयार की जा रही हैं। महादेव सखी मंडल की अनुषा चक्रवर्ती, मंदाकिनी चक्रवर्ती, दीपाली गोस्वामी एवं शीला चक्रवर्ती अपने हुनर से विभिन्न प्रकार की सुंदर राखियां तैयार कर रही हैं। इन राखियों की खासियत यह है कि सभी राखियां पूरी तरह हाथ से बनाई जा रही हैं। राखियों को बनाने में मौली, कॉटन धागा, जूट फैब्रिक, स्टोन, धान, कौड़ी, फैब्रिक ग्लू, सजावटी धागा, लेस और प्लास्टिक मोती सहित अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय कला और महिलाओं की रचनात्मकता से तैयार ये राखियां लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं। इन हस्तनिर्मित राखियों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार में बिक्री की जिम्मेदारी समाज लाहा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रानीश्वर द्वारा संभाली जा रही है। कंपनी इन उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने और ग्रामीण महिलाओं के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग कर रही है। राखियों की बिक्री के लिए रघुनाथपुर में स्टॉल लगाया गया है, जहां 10 और 20 रुपये की कीमत पर विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित राखियां उपलब्ध हैं। स्टॉल पर पहुंच रहे खरीददार इन राखियों में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इन्हें तैयार करने वाली महिला समूह की दीदियों के हुनर एवं प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। इसके साथ ही राजकीय श्रावणी मेला 2026, बासुकीनाथधाम में जेएसएलपीएस के स्टॉल पर भी इन हस्तनिर्मित राखियों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है। जेएसएलपीएस की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार और आय के बेहतर अवसरों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से महादेव सखी मंडल की दीदियां न केवल अपनी कला को बाजार तक पहुंचा रही हैं, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बन रही हैं।

18 hrs ago
user_मो० साबिर अंसारी
मो० साबिर अंसारी
रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
18 hrs ago
d4bb9a0a-36f1-4736-85b5-a685dbe5310c

जेएसएलपीएस सखी मंडल के दीदियों ने हस्तनिर्मित राखियां तैयार की* * *रानेश्वर/निज संवाददाता।* झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और बाजार से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत शादीपुर गांव की महादेव सखी मंडल की दीदियों द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर आकर्षक और पूरी तरह हस्तनिर्मित राखियां तैयार की जा रही हैं। महादेव सखी मंडल की अनुषा चक्रवर्ती, मंदाकिनी चक्रवर्ती, दीपाली गोस्वामी एवं शीला चक्रवर्ती अपने हुनर से विभिन्न प्रकार की सुंदर राखियां तैयार कर रही हैं। इन राखियों की खासियत यह है कि सभी राखियां पूरी तरह हाथ से बनाई जा रही हैं। राखियों को बनाने में मौली, कॉटन धागा, जूट फैब्रिक, स्टोन, धान, कौड़ी, फैब्रिक ग्लू, सजावटी धागा, लेस और प्लास्टिक मोती सहित अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय कला और महिलाओं की रचनात्मकता से तैयार ये राखियां लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं। इन हस्तनिर्मित राखियों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार में बिक्री की जिम्मेदारी समाज लाहा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रानीश्वर द्वारा संभाली जा रही है। कंपनी इन उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने और ग्रामीण महिलाओं के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग कर रही है। राखियों की बिक्री के लिए रघुनाथपुर में स्टॉल लगाया गया है, जहां 10 और 20 रुपये की कीमत पर विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित राखियां उपलब्ध हैं। स्टॉल पर पहुंच रहे खरीददार इन राखियों में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इन्हें तैयार करने वाली महिला समूह की दीदियों के हुनर एवं प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। इसके साथ ही राजकीय श्रावणी मेला 2026, बासुकीनाथधाम में जेएसएलपीएस के स्टॉल पर भी इन हस्तनिर्मित राखियों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है। जेएसएलपीएस की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार और आय के बेहतर अवसरों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से महादेव सखी मंडल की दीदियां न केवल अपनी कला को बाजार तक पहुंचा रही हैं, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बन रही हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • एडभान्स टेक्नोलॉजी के तहत इस पथ का निर्माण किया जा रहा है क्या रघुनाथपूर बारमसिया पथ पर चल रहा है यह कार्य
    1
    एडभान्स टेक्नोलॉजी के तहत इस पथ का निर्माण किया जा रहा है क्या
रघुनाथपूर बारमसिया पथ पर चल रहा है यह कार्य
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    18 hrs ago
  • rasta600mitar bahut खरब है gara sirampur pan jhanakpur po satpahri par jarmundi जिला Dumka Jharkhand
    1
    rasta600mitar bahut खरब है 
gara sirampur pan jhanakpur po satpahri par jarmundi जिला Dumka Jharkhand
    user_Nasim Ansari
    Nasim Ansari
    जरमुंडी, दुमका, झारखंड•
    13 hrs ago
  • प्रसूता की मौत पर बवाल, सरिता नर्सिंग होम में हंगामा; ताला लगाकर फरार हुआ अस्पताल प्रबंधन। मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    1
    प्रसूता की मौत पर बवाल, सरिता नर्सिंग होम में हंगामा; ताला लगाकर फरार हुआ अस्पताल प्रबंधन।
मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी।
परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स ​
    1
    पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स
                               ​
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    4 hrs ago
  • सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    6
    सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप
गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके।
निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला गहराया,यात्रायों ने प्रसाशन से इन् माफियों पर लगाम लगाने का मंगा किया है।
    1
    महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली 
महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली  का मामला गहराया,यात्रायों ने प्रसाशन से इन् माफियों पर लगाम लगाने का मंगा किया है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    20 hrs ago
  • रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    1
    रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई
रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.