जगतपुर ब्लॉक सभागार में “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव संपन्न जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र जगतपुर के ब्लॉक सभागार में “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चों का समुचित विकास ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह ने भी बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर एआरपी अजय यादव, शिक्षक संजय सिंह, रुपेश पाल, अमित सिंह, राजकुमार, आशुतोष मौर्य, अनूप कुमार मौर्य सहित कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- रायबरेली के ऊँचाहार नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में मारपीट और पथराव तक पहुँच गई। विवाद का मुख्य कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक की कार्यवाही चल रही थी तभी विकास कार्यों और प्रस्तावों को लेकर सदस्यों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर एक बीडीसी (BDC) सदस्य को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। पुलिस की कार्रवाई हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस के दखल के बाद मामला शांत कराया गया, हालांकि तनाव अभी भी बरकरार है। पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र के खिलाफ लिखित तहरीर देने की बात कही है।ब्लॉक परिसर में सरेआम गाली-गलौज और मारपीट।बीडीसी सदस्य का आरोप प्रमुख पुत्र ने रिवाल्वर तानकर डराया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बैठक स्थगित। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by Devendra Kumar2
- Post by Raja Ji1
- रायबरेली जिले के जगतपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाने के अंदर बड़ी संख्या में लोग पुलिस हिरासत से एक व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति को थाने में पीटा जा रहा था और उसे फर्जी तरीके से आर्म्स एक्ट में फंसाने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जगतपुर पुलिस बाजार से एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने के एक कमरे में बंद करके मारपीट कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और कई स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और उस व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान थाने के अंदर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उस व्यक्ति को फर्जी तरीके से पिस्टल दिखाकर आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। वहीं इस पूरे मामले पर जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला दो सगी बहनों गीता देवी और गायत्री के बीच के विवाद से जुड़ा है। गायत्री के पति समर बहादुर ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक उत्तेजित हो गया। उसी समय उसकी मां और एक अन्य महिला थाने पहुंच गईं और पुलिस पर जबरन पकड़ने का आरोप लगाने लगीं। थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1