Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोजीपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 377 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार बरेली के भोजीपुरा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
News Network Bharatvarsh
भोजीपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 377 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार बरेली के भोजीपुरा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More news from मीरगंज and nearby areas
- भोजीपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 377 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार बरेली के भोजीपुरा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- असद नगर में नालियों की हालत गंभीर, गाड़ियों के फिसलने का खतरासंवाददाता: आयुष मिश असद नगर। असद नगर में नालियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैलने से फिसलन की समस्या बढ़ गई है। इससे बाइक और अन्य गाड़ियों से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर फिसलन के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नालियों का जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराया जाए, ताकि जलभराव और फिसलन की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।1
- बरेली में पुलिस और ANTF का बड़ा धमाका: 6 किलो से अधिक अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार। बरेली में पुलिस और ANTF का बड़ा धमाका: 6 किलो से अधिक अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार बरेली: थाना भमोरा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद अफीम की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। SP साउथ अंशिका वर्मा का बयान मामले की जानकारी देते हुए एसपी साउथ श्रीमती अंशिका वर्मा ने बताया कि नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ANTF और स्थानीय पुलिस लगातार इंटेलिजेंस इनपुट पर काम कर रही थी। इसी क्रम में भमोरा थाना क्षेत्र से अभियुक्त को रंगे हाथों दबोचा गया। "अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।" — अंशिका वर्मा, SP साउथ, बरेली मुख्य बिंदु: बरामदगी: 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम। कार्रवाई: थाना भमोरा पुलिस और ANTF बरेली की संयुक्त टीम। आगे की कार्रवाई: अभियुक्त को जेल भेजने के साथ-साथ सप्लाई चेन और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच शुरू।1
- ग्राम असदनगर में घरों के आसपास पेड़ों के कारण बढ़ी परेशानी संवाददाता रवि यादव ग्राम असदनगर में घरों के आसपास करीब पाँच मीटर के दायरे में लिपसिट (यूकेलिप्टस) के पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों के आसपास पशु-पक्षियों का भी आवागमन बना रहता है, जिसके कारण वहां कचरा और गंदगी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों के बेहद पास पेड़ होने और आसपास साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर साफ-सफाई और समस्या के उचित समाधान की मांग की है।1
- ग्राम असदनगर में घर के पास जमा कचरे एवं गंदगी से हो रही संवाददाता अंकुश यादव ग्राम असदनगर में हमारे घर के पास काफी समय से कचरा जमा हुआ है। कचरा पड़े रहने के कारण आसपास बहुत गंदगी एवं दुर्गंध हो रही है। इससे घर में रहने वाले लोगों तथा आसपास के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के कारण मक्खी-मच्छर भी बढ़ रहे हैं तथा बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया उक्त स्थान से कचरा जल्द से जल्द हटवाकर साफ-सफाई एवं नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने की कृपा करें।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत आयजकों *प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18.09.2026* *जनपद बरेली।* *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय के निर्देशन में श्री मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत आयजकों व अंजुमन के साथ गोष्ठी की गयी।* आज दिनांक 18.09.2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली एवं श्री आशुतोष शिवम, ASP/CO City-3rd द्वारा *आगामी जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत थाना बारादरी परिसर में जुलूस के आयोजकों एवं विभिन्न अंजुमनों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।* गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों से सभी आयोजकों एवं अंजुमनों को अवगत कराया गया। साथ ही *जुलूस को निर्धारित समय एवं निर्धारित रूट से ही निकालने तथा जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।* बैठक में *आयोजकों द्वारा भी सभी संबंधित अंजुमनों से अपील की गई कि जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार निकाला जाएगा।* पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी आयोजकों एवं अंजुमनों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।1
- नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #वायरल वीडियो: मेडिकल स्टोर पर हंगामे का मामला, महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप#1
- अफीम की बड़ी खेप... बाइक पर सवार तस्कर... और पुलिस की चेकिंग में खुल गया पूरा खेल। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और ANTF यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।1