logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भवनबीघा में पैक्स अध्यक्ष की मौत पर भाकपा माले की जांच कमिटी ने जताया हत्या का संदेह भवनबीघा में पैक्स अध्यक्ष की मौत पर भाकपा माले की जांच कमिटी ने जताया हत्या का संदेह गौरतलब है कि बरबीघा प्रखंड के भवनबीघा गांव में 17 अप्रैल को पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में भाकपा माले की जिला जांच कमिटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। कमिटी ने इस घटना को प्राकृतिक मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।रविवार कि सुबह 10 बजे भाकपा माले शेखपुरा जिला कमेटी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच दल—जिला सचिव विजय कुमार विजय, जिला कमेटी नेता रामकृपाल सिंह और मो. रिक्की खान—ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। टीम ने घटना के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत कर पूरी स्थिति को समझने का प्रयास किया। इसके बाद जांच कमिटी ने घटनास्थल का भी दौरा किया, जहां आसपास के किसानों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान कमिटी ने पाया कि जिस स्थान से शव बरामद हुआ, वह मृतक के घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक सुनसान खेत में था। शव मुख्य सड़क से लगभग 40-50 मीटर अंदर बांस के झुरमुट के बीच मिला। इन परिस्थितियों को देखते हुए कमिटी ने आशंका जताई कि हत्या के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंका गया है। कमिटी सदस्य रामकृपाल सिंह ने कहा कि यह घटना राज्य में बढ़ते अपराध का संकेत है। उन्होंने कहा कि जब एक प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य के साथ ऐसी घटना हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।जांच कमिटी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

12 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
12 hrs ago

भवनबीघा में पैक्स अध्यक्ष की मौत पर भाकपा माले की जांच कमिटी ने जताया हत्या का संदेह भवनबीघा में पैक्स अध्यक्ष की मौत पर भाकपा माले की जांच कमिटी ने जताया हत्या का संदेह गौरतलब है कि बरबीघा प्रखंड के भवनबीघा गांव में 17 अप्रैल को पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में भाकपा माले की जिला जांच कमिटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। कमिटी ने इस घटना को प्राकृतिक मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।रविवार कि सुबह 10 बजे भाकपा माले शेखपुरा जिला कमेटी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच दल—जिला सचिव विजय कुमार विजय, जिला कमेटी नेता रामकृपाल सिंह और मो. रिक्की खान—ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। टीम ने घटना के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत कर पूरी स्थिति को समझने का प्रयास किया। इसके बाद जांच कमिटी ने घटनास्थल का भी दौरा किया, जहां आसपास के किसानों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान कमिटी ने पाया कि जिस स्थान से शव बरामद हुआ, वह मृतक के घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक सुनसान खेत में था। शव मुख्य सड़क से लगभग 40-50 मीटर अंदर बांस के झुरमुट के बीच मिला। इन परिस्थितियों को देखते हुए कमिटी ने आशंका जताई कि हत्या के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंका गया है। कमिटी सदस्य रामकृपाल सिंह ने कहा कि यह घटना राज्य में बढ़ते अपराध का संकेत है। उन्होंने कहा कि जब एक प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य के साथ ऐसी घटना हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।जांच कमिटी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के चिंतामण चक गांव में रविवार की सुबह घर में काम करने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।घायल युवक की पहचान चिंतामण चक गांव निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार, करंट लगने से शरीर पर गहरा असर पड़ सकता है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है। फिलहाल सदर अस्पताल में युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।घटना के बाद गांव में लोगों ने बिजली कार्य के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के चिंतामण चक गांव में रविवार की सुबह घर में काम करने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।घायल युवक की पहचान चिंतामण चक गांव निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार, करंट लगने से शरीर पर गहरा असर पड़ सकता है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है। फिलहाल सदर अस्पताल में युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।घटना के बाद गांव में लोगों ने बिजली कार्य के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • आप सभी को #भगवान_विष्णु के छठे अवतार#भगवान_परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏 @sauravjbt
    2
    आप सभी को #भगवान_विष्णु के छठे अवतार#भगवान_परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Video Creator चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Bheem sahab ki kahani aur usse gujari bhi baat is video mein bataya Gaya dekhiae aur Sanjay aur share Karen jitna
    1
    Bheem sahab ki kahani aur usse gujari bhi baat is video mein bataya Gaya dekhiae aur Sanjay aur share Karen jitna
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • मोकामा में एक नाबालिग बच्ची माता-पिता की डांट-फटकार से परेशान होकर घर से निकल गई और महिला विकास मंच से जुड़ी समाजसेवी वीणा मानवी के पास पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीणा मानवी ने तुरंत मोकामा थाना को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों को समझाया गया कि बच्चों के साथ अत्यधिक सख्ती के बजाय संवाद और समझ जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    मोकामा में एक नाबालिग बच्ची माता-पिता की डांट-फटकार से परेशान होकर घर से निकल गई और महिला विकास मंच से जुड़ी समाजसेवी वीणा मानवी के पास पहुंच गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वीणा मानवी ने तुरंत मोकामा थाना को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस दौरान परिजनों को समझाया गया कि बच्चों के साथ अत्यधिक सख्ती के बजाय संवाद और समझ जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना में आयोजित वार्षिक आम सभा के लिए नया बाजार करके हाई स्कूल मैदान से दिव्यांगजन रवाना। लखीसराय। केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर से रविवार को लखीसराय जिला पीडब्ल्यू संघ (दिव्यांगजन) जिला इकाई के बैनर तले दिव्यांगजन पटना स्थित वार्षिक आम सभा में भाग लेने के लिए बस से रविवार की पूर्वाहन 8:30 पर रवाना हुए। इस अवसर पर दिव्यांगजन एवं पटेल सेवा संस्थान के अभिषेक पटेल द्वारा सामूहिक रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। बताया गया कि इस महत्वपूर्ण आम सभा में राज्य के कुल 38 जिलों से दिव्यांगजन भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिव्यांगजन अपनी समस्याओं, अधिकारों एवं विभिन्न मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल हो सके। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह की बैठकें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनकी आवाज को मजबूत मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
    1
    पटना में आयोजित वार्षिक आम सभा के लिए नया बाजार करके हाई स्कूल मैदान से दिव्यांगजन रवाना।
लखीसराय। केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर से रविवार को लखीसराय जिला पीडब्ल्यू संघ (दिव्यांगजन) जिला इकाई के बैनर तले दिव्यांगजन पटना स्थित वार्षिक आम सभा में भाग लेने के लिए बस से रविवार की पूर्वाहन 8:30 पर रवाना हुए। इस अवसर पर दिव्यांगजन एवं पटेल सेवा संस्थान के अभिषेक पटेल द्वारा सामूहिक रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया।
बताया गया कि इस महत्वपूर्ण आम सभा में राज्य के कुल 38 जिलों से दिव्यांगजन भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिव्यांगजन अपनी समस्याओं, अधिकारों एवं विभिन्न मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल हो सके।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह की बैठकें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनकी आवाज को मजबूत मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by VN News Bihar
    1
    Post by VN News Bihar
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    34 min ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के सदर बाजार स्थित छोटी पोखर के निकट लगे बिजली बॉक्स में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली बॉक्स से पहले चिंगारी निकलनी शुरू हुई, जिसके बाद देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थान की ओर हट गए।लगभग आधे घंटे तक बॉक्स में लगा बिजली का तार जलता रहा। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जर्जर ट्रांसफॉर्मर की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के सदर बाजार स्थित छोटी पोखर के निकट लगे बिजली बॉक्स में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली बॉक्स से पहले चिंगारी निकलनी शुरू हुई, जिसके बाद देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थान की ओर हट गए।लगभग आधे घंटे तक बॉक्स में लगा बिजली का तार जलता रहा। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जर्जर ट्रांसफॉर्मर की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by VN News Bihar
    1
    Post by VN News Bihar
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    1 hr ago
  • टाउन हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह, फिर भी शिक्षकों की पीड़ा बरकरार, एंकर, बिहारशरीफ से इस वक्त की एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है, जहां शहर के टाउन हॉल में रविवार को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 500 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सरकारी और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों के लगभग एक हजार शिक्षक इस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ भेदभाव, उपेक्षा और शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो समाज के भविष्य का निर्माण करते हैं, वही आज सम्मान और पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षक न्यूनतम वेतन पर काम कर रहे हैं, जबकि सरकारी शिक्षकों को पदोन्नति में देरी और अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ रहा है। वहीं, शिक्षाविद् डॉ. अशोक गगन ने कहा कि शिक्षक ही समाज के असली शिल्पकार हैं और बिहार का विकास उनके प्रयासों पर आधारित है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और शिक्षकों के योगदान को सराहा गया।
    1
    टाउन हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह, फिर भी शिक्षकों की पीड़ा बरकरार,
एंकर, बिहारशरीफ से इस वक्त की एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है, जहां शहर के टाउन हॉल में रविवार को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में करीब 500 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सरकारी और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों के लगभग एक हजार शिक्षक इस समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ भेदभाव, उपेक्षा और शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो समाज के भविष्य का निर्माण करते हैं, वही आज सम्मान और पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षक न्यूनतम वेतन पर काम कर रहे हैं, जबकि सरकारी शिक्षकों को पदोन्नति में देरी और अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ रहा है।
वहीं, शिक्षाविद् डॉ. अशोक गगन ने कहा कि शिक्षक ही समाज के असली शिल्पकार हैं और बिहार का विकास उनके प्रयासों पर आधारित है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और शिक्षकों के योगदान को सराहा गया।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.