logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान के रायपुर मारवाड़ से भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान के रायपुर मारवाड़ से भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत समिति में तैनात सहायक अभियंता प्रदीप कुमार को ACB ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि काम कोई अवैध नहीं था… परिवादी अपने ही पेंडिंग बिल पास करवाने के लिए दर-दर भटक रहा था… और बदले में मांगे जा रहे थे 21 हजार रुपए! ACB ने जाल बिछाया… और जैसे ही 15 हजार रुपए का लेन-देन हुआ… वैसे ही भ्रष्टाचार का ये चेहरा बेनकाब हो गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… तलाशी में आरोपी के पास से 5 लाख 23 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। सवाल ये है — ये पैसा कहाँ से आया? कितने लोगों से वसूली की गई? और ये खेल कब से चल रहा था? और सबसे बड़ा खुलासा… इस खेल में एक और नाम सामने आया — मनीष मीणा! जो बिल पास करने के बदले लाखों रुपए की डील कर रहा था… लेकिन ACB की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। तो क्या ये सिर्फ एक अधिकारी का खेल था… या पूरा सिस्टम ही इस भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है? आज सवाल सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं है… सवाल है उस सिस्टम का… जहां जनता को अपने ही हक के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। क्या ऐसे ही चलेगा विकास? क्या ऐसे ही मिलेगा न्याय? फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है… लेकिन असली लड़ाई अब भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

7 hrs ago
user_Atma Ram Saini
Atma Ram Saini
Journalist Raipur, Pali•
7 hrs ago

राजस्थान के रायपुर मारवाड़ से भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान के रायपुर मारवाड़ से भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत समिति में तैनात सहायक अभियंता प्रदीप कुमार को ACB ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि काम कोई अवैध नहीं था… परिवादी अपने ही पेंडिंग बिल पास करवाने के लिए दर-दर भटक रहा था… और बदले में मांगे जा रहे थे 21 हजार रुपए! ACB ने जाल बिछाया… और जैसे ही 15 हजार रुपए का लेन-देन हुआ… वैसे ही भ्रष्टाचार का ये चेहरा बेनकाब हो गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… तलाशी में आरोपी के पास से 5 लाख 23 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। सवाल ये है — ये पैसा कहाँ से आया? कितने लोगों से वसूली की गई? और ये खेल कब से चल रहा था? और सबसे बड़ा खुलासा… इस खेल में एक और नाम सामने आया — मनीष मीणा! जो बिल पास करने के बदले लाखों रुपए की डील कर रहा था… लेकिन ACB की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। तो क्या ये सिर्फ एक अधिकारी का खेल था… या पूरा सिस्टम ही इस भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है? आज सवाल सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं है… सवाल है उस सिस्टम का… जहां जनता को अपने ही हक के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। क्या ऐसे ही चलेगा विकास? क्या ऐसे ही मिलेगा न्याय? फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है… लेकिन असली लड़ाई अब भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि आज दिनाक 18.03.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र शर्मा, जिले के सगरत वृत्तधिकारी/थानाधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, सदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जाच की जाए तथा पूर्व में चोरी के मामलो मे सलिप्त अपराधियो की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सवेदनशील क्षेत्रो में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान सघन किए जाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, वारंटों की तामीली, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा महिला एवं बाल अपराध से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश भी प्रदान किए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियो को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने एव जनसहयोग से अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन
ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि आज दिनाक 18.03.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र शर्मा, जिले के सगरत वृत्तधिकारी/थानाधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, सदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जाच की जाए तथा पूर्व में चोरी के मामलो मे सलिप्त अपराधियो की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सवेदनशील क्षेत्रो में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान सघन किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, वारंटों की तामीली, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा महिला एवं बाल अपराध से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियो को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने एव जनसहयोग से अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    30 min ago
  • राजस्थान के रायपुर मारवाड़ से भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत समिति में तैनात सहायक अभियंता प्रदीप कुमार को ACB ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि काम कोई अवैध नहीं था… परिवादी अपने ही पेंडिंग बिल पास करवाने के लिए दर-दर भटक रहा था… और बदले में मांगे जा रहे थे 21 हजार रुपए! ACB ने जाल बिछाया… और जैसे ही 15 हजार रुपए का लेन-देन हुआ… वैसे ही भ्रष्टाचार का ये चेहरा बेनकाब हो गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… तलाशी में आरोपी के पास से 5 लाख 23 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। सवाल ये है — ये पैसा कहाँ से आया? कितने लोगों से वसूली की गई? और ये खेल कब से चल रहा था? और सबसे बड़ा खुलासा… इस खेल में एक और नाम सामने आया — मनीष मीणा! जो बिल पास करने के बदले लाखों रुपए की डील कर रहा था… लेकिन ACB की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। तो क्या ये सिर्फ एक अधिकारी का खेल था… या पूरा सिस्टम ही इस भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है? आज सवाल सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं है… सवाल है उस सिस्टम का… जहां जनता को अपने ही हक के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। क्या ऐसे ही चलेगा विकास? क्या ऐसे ही मिलेगा न्याय? फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है… लेकिन असली लड़ाई अब भ्रष्टाचार के खिलाफ है।
    1
    राजस्थान के रायपुर मारवाड़ से भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पंचायत समिति में तैनात सहायक अभियंता प्रदीप कुमार को ACB ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
चौंकाने वाली बात ये है कि काम कोई अवैध नहीं था…
परिवादी अपने ही पेंडिंग बिल पास करवाने के लिए दर-दर भटक रहा था…
और बदले में मांगे जा रहे थे 21 हजार रुपए!
ACB ने जाल बिछाया… और जैसे ही 15 हजार रुपए का लेन-देन हुआ…
वैसे ही भ्रष्टाचार का ये चेहरा बेनकाब हो गया।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…
तलाशी में आरोपी के पास से 5 लाख 23 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।
सवाल ये है — ये पैसा कहाँ से आया?
कितने लोगों से वसूली की गई?
और ये खेल कब से चल रहा था?
और सबसे बड़ा खुलासा…
इस खेल में एक और नाम सामने आया — मनीष मीणा!
जो बिल पास करने के बदले लाखों रुपए की डील कर रहा था…
लेकिन ACB की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।
तो क्या ये सिर्फ एक अधिकारी का खेल था…
या पूरा सिस्टम ही इस भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है?
आज सवाल सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं है…
सवाल है उस सिस्टम का…
जहां जनता को अपने ही हक के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।
क्या ऐसे ही चलेगा विकास?
क्या ऐसे ही मिलेगा न्याय?
फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है…
लेकिन असली लड़ाई अब भ्रष्टाचार के खिलाफ है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    7 hrs ago
  • बर गांव में शीतला सप्तमी पर भव्य डांडिया गैर सम्पन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन मंगलवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार बर ग्राम में शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य डांडिया गैर का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में आसपास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गैर दलों और नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। गैर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेश-भूषा में आकर्षक स्वांग रचते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बर थाना अधिकारी पन्नालाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनकी मौजूदगी में पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गैर समिति के अध्यक्ष रतन लाल बागड़ी ने बताया कि आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं आकर्षक वेशभूषा धारण करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों ने समिति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    1
    बर गांव में शीतला सप्तमी पर भव्य डांडिया गैर सम्पन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन
मंगलवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार
बर ग्राम में शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य डांडिया गैर का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में आसपास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गैर दलों और नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।
गैर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेश-भूषा में आकर्षक स्वांग रचते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बर थाना अधिकारी पन्नालाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनकी मौजूदगी में पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
गैर समिति के अध्यक्ष रतन लाल बागड़ी ने बताया कि आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं आकर्षक वेशभूषा धारण करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों ने समिति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Bhagirath Dhaka Dhaka
    1
    Post by Bhagirath Dhaka Dhaka
    user_Bhagirath Dhaka Dhaka
    Bhagirath Dhaka Dhaka
    Ratangarh, Churu•
    13 hrs ago
  • 🟥 ताज़ा खबर | राजू ब्लॉक 🆔 AVA/RJ/BAR/260221/01 राजू ब्लॉक क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार चालक रॉन्ग साइड से गाड़ी निकालते हुए नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जल्दबाज़ी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से सड़क पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह गलत दिशा में वाहन चलाना दूसरों की जान को जोखिम में डाल सकता है। 👉 लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचें। ⚠️ चेतावनी (राजू ब्लॉक): हादसा नहीं हुआ, लेकिन ऐसी लापरवाही जारी रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 📢 सुरक्षित चलें, सतर्क रहें। #RajuBlock #LocalNews #RoadSafety #BreakingNews #Alert #DriveSafe
    1
    🟥 ताज़ा खबर | राजू ब्लॉक
🆔 AVA/RJ/BAR/260221/01
राजू ब्लॉक क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार चालक रॉन्ग साइड से गाड़ी निकालते हुए नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जल्दबाज़ी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से सड़क पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह गलत दिशा में वाहन चलाना दूसरों की जान को जोखिम में डाल सकता है।
👉 लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचें।
⚠️ चेतावनी (राजू ब्लॉक):
हादसा नहीं हुआ, लेकिन ऐसी लापरवाही जारी रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
📢 सुरक्षित चलें, सतर्क रहें।
#RajuBlock #LocalNews #RoadSafety #BreakingNews #Alert #DriveSafe
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल
हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
रायपुर मारवाड़ ।  बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
"बर थाना पुलिस रही मुस्तैद..
कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
"समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान"
हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
"महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद"
कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा।
"डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित"
कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर,  राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • मारवाड़ जंक्शन सिरियारी गांव में शीतला माता का मेला भरा। दिनभर में श्रद्धालु मेले देखने पहुंचे। शीतला माताजी के दर्शन किए। माता को भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिरों में एकत्रित होकर माताजी की कथा सुनी और मंगल गीत गाते हुए शीतला माता मेला स्थल पहुंचकर माता के दर्शन किए।मेले में सुबह से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग मेले में पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह करीब 2 बजे बाद मेले में बड़ी संख्या में लोग की भीड़ एकत्रित हुई। ।मेले में माताजी के दर्शन करने के बाद लोगों ने मेले का आनंद उठाया। चकरी झूलों पर बैठे और जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे।मेला समिति की ओर से मेले में गैर महोत्सव का आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने गैर डांस देखा।
    1
    मारवाड़ जंक्शन
सिरियारी गांव में  शीतला माता का मेला भरा। दिनभर में  श्रद्धालु मेले देखने पहुंचे। शीतला  माताजी के दर्शन किए। माता को भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिरों में एकत्रित होकर माताजी की कथा सुनी और मंगल गीत गाते हुए शीतला माता मेला स्थल पहुंचकर माता के दर्शन किए।मेले में सुबह से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग मेले में पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह करीब 2 बजे बाद मेले में बड़ी संख्या में लोग की भीड़ एकत्रित हुई।  ।मेले में माताजी के दर्शन करने के बाद लोगों ने मेले का आनंद उठाया। चकरी झूलों पर बैठे और जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे।मेला समिति की ओर से मेले में गैर महोत्सव का आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने गैर डांस देखा।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ब्यावर जिले के लालपुरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ओमान में हुए दर्दनाक ड्रोन हमले में लालपुरा निवासी पप्पू काठात की मौत हो गई। अब उनका शव एयर एंबुलेंस के जरिए भारत लाया गया, जिसके बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से परिजनों को सुपुर्द कर प्रशासनिक निगरानी में पैतृक गांव लालपुरा पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि 13 मार्च को ओमान के मस्कट के समीप सोहार शहर के अल-अवाही इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ड्रोन हमले में पप्पू काठात की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय लगातार शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए थे, जो आखिरकार सफल रहे। शव के गांव पहुंचने से पहले रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई, तहसीलदार नरेन्द्र बापोरिया, नायब तहसीलदार रमेश वर्मा, गिरदावर बाबूलाल मीणा और पटवारी धर्मेंद्र चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी लालपुरा पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जैसे ही पप्पू काठात का शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतक के घर के बाहर एकत्र रहे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पप्पू काठात पिछले पांच वर्षों से ओमान में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे लालपुरा गांव में शोक की लहर है। मंगलवार को ग्रामीणों ने दुकानों को बंद रखा और कामकाज भी नहीं किया। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
    1
    ब्यावर जिले के लालपुरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
ओमान में हुए दर्दनाक ड्रोन हमले में लालपुरा निवासी पप्पू काठात की मौत हो गई। अब उनका शव एयर एंबुलेंस के जरिए भारत लाया गया, जिसके बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से परिजनों को सुपुर्द कर प्रशासनिक निगरानी में पैतृक गांव लालपुरा पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि 13 मार्च को ओमान के मस्कट के समीप सोहार शहर के अल-अवाही इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ड्रोन हमले में पप्पू काठात की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय लगातार शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए थे, जो आखिरकार सफल रहे।
शव के गांव पहुंचने से पहले रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई, तहसीलदार नरेन्द्र बापोरिया, नायब तहसीलदार रमेश वर्मा, गिरदावर बाबूलाल मीणा और पटवारी धर्मेंद्र चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी लालपुरा पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जैसे ही पप्पू काठात का शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतक के घर के बाहर एकत्र रहे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पप्पू काठात पिछले पांच वर्षों से ओमान में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे लालपुरा गांव में शोक की लहर है। मंगलवार को ग्रामीणों ने दुकानों को बंद रखा और कामकाज भी नहीं किया।
फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.