Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
Tulla tulsi
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by A news 881
- *दिनदहाड़े ज्वेलर्स लूट: नकाबपोश महिला ने बंदूक के बल पर उड़ाए सोने के जेवर, मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जारी किया बयान!*1
- अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला द्वारा नकली तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूट का त्रिनेत्र की मदत से पुलिस खुलासे की ओर, प्रेमी प्रेमिका का दांव पड़ा उल्टा,एक कहावत हो रही चरितार्थ साजन चले ससुराल सजनी चली मायके,आरोपी प्रेमी प्रेमिका के पुलिस हिरासत में होने की खबर है,घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने किया बरामद,एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटना पर दी जानकारी।1
- दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्के वाली लुटेरी महिला का दुस्साहस, पहले ग्राहक बनकर देखा फिर अचानक 26 ग्राम सोना लेकर हुई फरार। अयोध्या। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बुर्के वाली महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पहले जेवर देखी फिर जेवर लेकर दिनदहाड़े हुई फरार। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों का आवागमन चल रहा था। इसी बीच चेहरा ढके एक महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और तमंचा निकालकर दुकानदार को आतंकित कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने काउंटर में रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार व चेन समेट लिए और तेजी से मौके से फरार हो गई। पूरी घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्के वाली लुटेरी महिला का दुस्साहस, पहले ग्राहक बनकर देखा फिर अचानक 26 ग्राम सोना लेकर हुई फरार। अयोध्या। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बुर्के वाली महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पहले जेवर देखी फिर जेवर लेकर दिनदहाड़े हुई फरार। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों का आवागमन चल रहा था। इसी बीच चेहरा ढके एक महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और तमंचा निकालकर दुकानदार को आतंकित कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने काउंटर में रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार व चेन समेट लिए और तेजी से मौके से फरार हो गई। पूरी घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- अयोध्या श्री हनुमान जी महाराज जी जन्म उत्सव पर विशाल भंडारा रायबरेली बाईपास पुल के नीचे किया जा रहा है अयोध्या पब्लिक सेवा संसथान के तत्वाधान मे किया जा रहा है संस्था के अध्यक्ष श्री राहुल श्रीवास्तव के संयोजन से3
- लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं ? अयोध्या पिछले कुछ समय से हम लगातार देख और सुन रहे हैं कि कई अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। कहीं लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं ऐसे लोग इलाज कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम जनता को यह पता ही नहीं होता कि कौन सा अस्पताल सही है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य है। इसी वजह से लोग अनजाने में गलत जगह इलाज करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मैंने मांग की है कि हर जनपद में एक ऐसा प्रमाणित ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसमें सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों और पंजीकृत डॉक्टरों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो—जैसे उनकी डिग्री, रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरण। 👉 इससे लोगों के मन में जो भ्रम है, वो दूर होगा 👉 सही और सुरक्षित इलाज चुनना आसान होगा 👉 और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि हर आम आदमी की जरूरत है। आप सभी से निवेदन है कि इस मुद्दे को समर्थन दें और इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि हमारी आवाज़ शासन तक मजबूती से पहुंचे। : शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज ब्लॉक के उरुवा वैश्य गांव में खड़ी 16 मीटर ऊंची पानी की टंकी आज विकास नहीं, बल्कि बदइंतजामी की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है। करीब ₹4 करोड़ 48 लाख 75 हजार की लागत से बनी यह विशाल टंकी दूर से किसी आधुनिक सुविधा का प्रतीक लगती है, लेकिन पास जाने पर इसकी खामोशी पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देती है। सरकारी रिकॉर्ड में 30 सितंबर 2024 को यह परियोजना पूरी दिखा दी गई। कागजों में दावा है कि 3361 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, 835 घरों में नल कनेक्शन दे दिए गए हैं और हजारों मीटर लंबी पाइपलाइन बिछ चुकी है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है—गांव के अधिकांश घरों में न तो नल लगे हैं, न ही पाइपलाइन का कोई नामोनिशान है। ग्रामीण बताते हैं कि टंकी बनने के बाद एक दिन भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। सुबह-शाम बाल्टी और मटके लेकर पानी के लिए भटकना आज भी उनकी मजबूरी है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने कागजों में काम पूरा दिखाकर रकम निकाल ली और गायब हो गया। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाती है तो जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल दी जाती है—कोई इसे केंद्र सरकार की योजना बताकर पल्ला झाड़ लेता है, तो कोई तकनीकी कारणों का हवाला देता है। गांव के वेद प्रकाश तिवारी, जगराम, राजेश तिवारी, झुगरी, राम सिंह, राम मूरत, उमेश और रामनाथ जैसे दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि “हमारे लिए यह टंकी सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है। पानी तो दूर, उम्मीद भी सूखती जा रही है।” ग्राम प्रधान अभयराज यादव भी मानते हैं कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। “अगर इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बाद भी लोगों को पानी न मिले, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के साथ मजाक है,” उन्होंने कहा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह टंकी यूं ही खड़ी रहेगी, या जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर सच में गांव तक पानी पहुंचेगा?3
- रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने शहर में मुसीबत की वजह शहर में जगह जगह लगता है घंटो जाम ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर रहता जबरन कब्जा अयोध्या। श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1