Shuru
Apke Nagar Ki App…
केसीजी जिले में उल्लास साक्षरता परीक्षा में 22 मार्च को 25 सौ नवसाक्षर होंगे शामिल, केसीजी जिले में उल्लास साक्षरता परीक्षा में 22 मार्च को 25 सौ नवसाक्षर होंगे शामिल, 19 मार्च गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2 हजार 20 के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 22 मार्च 2 हजार 26 को F L N A T परीक्षा आयोजित होगी। केसीजी जिले के करीब 25 सौ नवसाक्षर इसमें शामिल होंगे। 2 सौ घंटे का अध्ययन या उल्लास प्रवेशिका के 7 अध्याय पूर्ण करने वाले शिक्षार्थियों के लिए परीक्षा अनिवार्य है। उपजेल सलोनी के 15 बंदी भी परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे उन्हें साक्षर बनाकर मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। केसीजी जिले में साक्षरता अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
केसीजी जिले में उल्लास साक्षरता परीक्षा में 22 मार्च को 25 सौ नवसाक्षर होंगे शामिल, केसीजी जिले में उल्लास साक्षरता परीक्षा में 22 मार्च को 25 सौ नवसाक्षर होंगे शामिल, 19 मार्च गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2 हजार 20 के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 22 मार्च 2 हजार 26 को F L N A T परीक्षा आयोजित होगी। केसीजी जिले के करीब 25 सौ नवसाक्षर इसमें शामिल होंगे। 2 सौ घंटे का अध्ययन या उल्लास प्रवेशिका के 7 अध्याय पूर्ण करने वाले शिक्षार्थियों के लिए परीक्षा अनिवार्य है। उपजेल सलोनी के 15 बंदी भी परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे उन्हें साक्षर बनाकर मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। केसीजी जिले में साक्षरता अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छतरपुर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन1
- एमबीबीएस योजना से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 29 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा 758 करोड़ का लाभ छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। इस योजना के जरिए बकाया बिजली बिलों के भुगतान में उपभोक्ताओं को बड़ी छूट दी जाएगी। योजना के तहत प्रदेश के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 758 करोड़ रुपए तक की सीधी राहत मिलने का अनुमान है।1
- रानी दहरा झरना में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस?1
- Post by दधिवल मानव1
- कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के प्रसिद्ध रानीदहरा जलप्रपात में गुरुवार सुबह उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवती का शव झरने के नीचे पानी में तैरता हुआ मिला घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के आसपास प्रत्यक्षदर्सियो के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण जलप्रपात की ओर गए हुए थे तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी उन्होंने बिना देर किए बोड़ला पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया गया है पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है आसपास के गांव में पूछताछ की जा रही है और गुमसुदगी के मामले में भी मिलान किया जा रहा है प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की युवती की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।1
- रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।2
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पचपेड़ी नाका इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, सफाई के दौरान टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों बेहोश हो गए। शुरुआती जांच में ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने को मौत की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यह हादसा एक बार फिर ऐसे खतरनाक कामों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- बता दे की वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल, जिला कबीरधाम में पदस्थ मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल द्वारा रजत पदक प्राप्त कर न केवल वन विभाग अपितु पूरे प्रदेश का नाम रोशन कि हैँ बुधवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास वन विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिनांक 05 से 07 मार्च 2026 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत कार्यरत मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। मिना धुर्वे ने 77 किलोग्राम वर्ग में 42 किलोग्राम (स्नेच) एवं 55 किलोग्राम (क्लीन एंड जर्क) सहित कुल 97 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी उन्होंने वन विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विभाग का गौरव बढ़ाया है। वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल द्वारा मिना धुर्वे को इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, वनमंडल परिवार द्वारा भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।1
- घटना किरनापूर थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोडुंडाकला मे दोपहर 11 बजे से 12 बजे की बिच की बताई गईं है ज़ब बोडुंडाकला के दो नाबालिक बच्चे जिनमे स्नेहल पिता जयराम पटले उम्र 14 वर्ष एंव उज्वल पिता सुरेश शरनागत उम्र 16 वर्ष खेत मे तोते पकड़ने गए थे इस दौरान उन्हें प्यास लगी तो वह पास मे लगे खेत मे पानी पिने चले गए इसी दौरान दोनों बच्चे खेत को जानवरो की सुरक्षा के बचाने के लिए खेत मालिक द्वारा लगाए गए बिजली की तार की चपेट मे आ गए जिनमे बिजली करेंट दौड़ रहा था जिनसे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गईं घटना की जानकारी लगते ही मौक़े पर किरनापुर पुलिस पहुँची ओर पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपते हुए घटना के हर पहलू पर जाँच कर रही फिलहाल पुरे गाँवो मे बच्चो की मौत से मातम पसर गया है जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है1