घाटमपुर सीएचसी से 5 लाख में बच्चा चोरी कराने वाला बिजली विभाग का एसडीओ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल घाटमपुर सीएचसी से 5 लाख में बच्चा चोरी कराने वाला एसडीओ गिरफ्तार घाटमपुर सीएचसी से 10 मई को चोरी हुए बच्चे के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मौदहा में तैनात बिजली विभाग के एसडीओ ने बेटे की चाहत में संविदा एएनएम से पांच लाख में बच्चा चुरवाया था। महिला को अस्पताल के बाहर से पकड़कर बच्चे को बरामद कर लिया गया था। महिला की सीडीआर के आधार पर एसडीओ को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने घटनाकबूलकर ली। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घाटमपुर सीएचसी में 10 मई को बम्हौरी गांव निवासी अवनीश की पत्नी मंजू को प्रसव पीड़ा के कारण भर्ती कराया गया था। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। दिनभर सीएचसी में एक महिला मौजूद रही और रात करीब नौ बजे मौका पाकर नवजात को झोले में भरकर भागने लगी। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया था। आरोपित महिला की पहचान बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के अनुवान गांव निवासी विनोद की पत्नी 42 वर्षीय गीता के रूप में हुई थी। वह पुखरायां के देवीपुर में संविदा पर एएनएम थी। महिला को जेल भेजने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया 10मई को सीएचसी से चोरी हुए बच्चे के मामले का मास्टरमाइंड निकला मौदहा में तैनात एसडीओ बेटे की चाहत में एएनएम से चुरवाया था बच्चा आरोपित एएनएम पहले ही गिरफ्तार हो चुकी कि जांच में पता चला कि महिला महोबा में तैनात एसडीओ रामकुमार वर्मा से मोबाइल पर नियमित बात करती थी। रामकुमार सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का रहने वाला है। रविवार को पुलिस ने एसडीओ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके दो बेटियां हैं। बेटे की चाहत में उसने गीता से संपर्क किया और पांच लाख रुपये का लालच देकर उससे बच्चा चुरवाया था। चुरवाया बच्चा

- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में वेतन कटौती को लेकर वर्करों का हंगामा रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। अरमापुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बुधवार को वेतन कटौती के मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में वर्करों ने हंगामा शुरू कर दिया। वेतन में कटौती किए जाने से नाराज सैकड़ों वर्कर फैक्ट्री के बाहर एकत्र होकर विरोध जताने लगे। अचानक बड़ी संख्या में कर्मचारियों के एक साथ प्रदर्शन करने से फैक्ट्री परिसर के बाहर माहौल गरमा गया। बताया जा रहा है कि वर्करों के बीच वेतन कटौती को लेकर नाराजगी बनी हुई थी। बुधवार को मामला उस समय बढ़ गया, जब कर्मचारियों ने एकजुट होकर फैक्ट्री के बाहर विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे वर्करों का कहना था कि वेतन से कटौती किए जाने को लेकर उन्हें स्पष्ट जानकारी और उचित जवाब चाहिए। सैकड़ों कर्मचारियों के एकत्र होने से फैक्ट्री के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। वर्कर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराते रहे। कर्मचारियों ने वेतन में की गई कटौती को लेकर संबंधित अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने और उनकी समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे स्थिति पर नजर रखी जा सके। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। वेतन कटौती को लेकर शुरू हुआ यह विरोध कितना आगे बढ़ता है, यह कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा। फिलहाल बड़ी संख्या में वर्करों के फैक्ट्री के बाहर जुटने से इलाके में हलचल बनी हुई है। हालांकि, वेतन में कितनी कटौती हुई, कितने कर्मचारियों पर इसका असर पड़ा और प्रबंधन की ओर से इस संबंध में क्या निर्णय लिया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।1
- कोनेहटा गांव की सड़के बहुत की खराब है जैसे की आप लोग विडियो के माध्यम से देख पा रहे हैं कोनेहटा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश1
- आईटीआई में गंदगी देख डीएम ने लगाई फटकार छात्र संख्या की सही जानकारी न दे पाने पर प्रभारी प्रधानाचार्य से जताई नाराजगी हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने मंगलवार शाम करीब चार बजे एसडीएम सदर अभिषेक कुमार के साथ सुमेरपुर कस्बे में हाईवे किनारे संचालित आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी का अंबार मिलने पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईटीआई में अध्ययनरत छात्रों की संख्या की जानकारी मांगी, लेकिन प्रभारी प्रधानाचार्य सही संख्या नहीं बता सके। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने और संस्थान की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अचानक जिलाधिकारी के पहुंचने से आईटीआई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।2
- कानपुर तिरंगा यात्रा के लिए एकजुट हुआ! 'हर घर तिरंगा' अभियान को मनाने के लिए हमारे समुदाय ने गर्व के साथ सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक मार्च किया। आप इस साल इसे कैसे मना रहे हैं? जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद कानपुर तिरंगा यात्रा के लिए एकजुट हुआ! 'हर घर तिरंगा' अभियान को मनाने के लिए हमारे समुदाय ने गर्व के साथ सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक मार्च किया। आप इस साल इसे कैसे मना रहे हैं?1
- *कानपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा* कानपुर, 12 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को कानपुर में सरसैया घाट चौराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस-प्रशासन के जवान, एनसीसी कैडेट, स्कूली बच्चे और सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए शामिल हुए। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके जोशीले नारों ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। आईटीबीपी के जवानों, उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट और नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। तिरंगा यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह से ही संबंधित मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया, ताकि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। तिरंगा यात्रा ग्रीन पार्क मैदान पहुंची, जहां देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम और राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति का जोश साफ नजर आया। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानपुर शहर देश की आजादी के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में कानपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए आजादी के पर्व 15 अगस्त को पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। वहीं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगा इस बात का प्रमाण है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। बच्चों के दिल में देशभक्ति और देशहित की भावना देखकर यह विश्वास मजबूत होता है कि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक निकली इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ शहर में देशभक्ति का संदेश दिया, बल्कि बच्चों, युवाओं, सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत किया। *बाइट - जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर* *बाइट - सुरेंद्र मैथानी भाजपा विधायक गोविंद नगर विधानसभा*4
- घाटमपुर सीएचसी में गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद, ड्राइवर पर पत्थर से किया हमला घाटमपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में मंगलवार दोपहर गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है, कि एक निजी वाहन के अटेंडेंट ने महिला डॉक्टर के ड्राइवर के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से ड्राइवर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद CHC परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, CHC में संविदा पर तैनात महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरी तिवारी मंगलवार को सरकारी वाहन से ओपीडी ड्यूटी करने सीएचसी पहुंची थीं। उनके साथ ड्राइवर सत्यम सिंह सेंगर था। दोपहर करीब दो बजे ओपीडी समाप्त होने के बाद सत्यम सरकारी वाहन को मोड़ रहा था। इसी दौरान वाहन साइड करने को लेकर उसका स्टाफ से विवाद हो गया। बताया जा रहा है, कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। आरोप है, कि वाहन के साथ मौजूद अटेंडेंट मोनू ने विवाद बढ़ने पर सत्यम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने पास में पड़ा भारी पत्थर उठाकर सत्यम के सिर पर वार कर दिया। पत्थर लगते ही सत्यम के सिर से खून बहने लगा और वह मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद CHC परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से भाग निकला। घायल ड्राइवर को तत्काल उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज जारी है।1