भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए पीटीआर प्रशासन सक्रिय, बेतला जंगल में टैंकर से पहुंचाया जा रहा पानी भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए पीटीआर प्रशासन सक्रिय, बेतला जंगल में टैंकर से पहुंचाया जा रहा पानी बरवाडीह(लातेहार) : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के बेतला रेंज अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क में भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। जंगल में रहने वाले वन्यजीवों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभागीय पानी टैंकर के माध्यम से विभिन्न जल स्रोतों और कृत्रिम टबों में नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है। वन विभाग के इस प्रयास से हिरण, नीलगाय, जंगली सूअर समेत अन्य वन्यजीवों को गर्मी के मौसम में राहत मिल रही है। जंगल के अंदर बनाए गए पानी के टबों में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है ताकि जानवर आसानी से अपनी प्यास बुझा सकें। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहां कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभागीय कर्मियों की टीम नियमित रूप से जंगल के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है। वहीं प्रभारी वनपाल संतोष सिंह भी पूरे व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जहां प्राकृतिक जल स्रोत सूखने की स्थिति में हैं, वहां टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि किसी भी वन्यजीव को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

- झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।1
- भारत की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। टिप्पणी में कहा गया कि देश की शिक्षा प्रणाली कमजोर होने के बावजूद 'विश्व गुरु' बनने की बात की जा रही है। यह आलोचना देश में शिक्षा सुधारों की आवश्यकता पर नई बहस छेड़ सकती है।1
- बालूमाथ के सीरम निवासी युवक ने ग्रामीण एसपी को सौंपा आवेदन,मारपीट व दबाव बनाकर एग्रीमेंट कराने का आरोप देवसुंदर यादव। बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीरम गांव निवासी अखिलेश यादव ने ग्रामीण एसपी रांची को आवेदन देकर डब्बू साहू उर्फ शिवपूजन साहू, उसके पुत्र पीयूष साहू निवासी हेसालौंग,थाना मैकलुस्कीगंज,जिला रांची समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट, लूट, बंधक बनाने एवं जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 8 मई 2026 को डब्बू साहू ने काम के बहाने भट्ठा पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बंदूक के बल पर मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली तथा जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर लटका दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हथियार के बल पर उससे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया तथा हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने के बाद छोड़ते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।1
- झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।1
- चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में मदर्स डे पर बच्चों ने माँ के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया, बताते हुए कि एक शिक्षित माँ पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की।1
- झारखंड के लातेहार में एक नन्हे भांजे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर, पोस्ट के माध्यम से उसके लिए लोगों से अधिक से अधिक बधाईयां देने का आग्रह किया गया है।1
- चंदवा के मां भगवती मंदिर परिसर में युवक से मारपीट,चांदी की चेन और नगदी छीनने का आरोप देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मां नगर भगवती मंदिर परिसर में जीविकोपार्जन कर रहे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई एवं जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी जीवन कुमार मिश्रा अपनी मां के साथ मां नगर भगवती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मौली बांधने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 07 मई की सुबह करीब 10 बजे वह प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियांशु सिंह एवं रोहित कुमार उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे लगभग 300 रुपये छीन लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है। घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।2