logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इमलीटोला प्राथमिक शाला की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे 20 जुलाई को कलेक्टर से की गई थी जर्जर भवन की मरम्मत की शिकायत, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल घुघरी। विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलीटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इमलीटोला के जर्जर भवन की एक तरफ की दीवार शुक्रवार, 4 सितंबर को अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे। जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर 20 जुलाई को कलेक्टर से भवन की मरम्मत कराने की शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत या आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। आखिरकार शुक्रवार को भवन की दीवार अचानक धराशायी हो गई। यदि विद्यालय संचालित हो रहा होता और बच्चे कक्षा में मौजूद होते, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। दीवार गिरने की घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से आज यह स्थिति बनी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय भवन का निरीक्षण कर मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था कब तक करता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब 20 जुलाई को जर्जर भवन की शिकायत प्रशासन तक पहुंच चुकी थी, तो हादसा होने से पहले जिम्मेदारों ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

7 hrs ago
user_Pankaj Jhariya
Pankaj Jhariya
News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

इमलीटोला प्राथमिक शाला की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे 20 जुलाई को कलेक्टर से की गई थी जर्जर भवन की मरम्मत की शिकायत, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल घुघरी। विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलीटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इमलीटोला के जर्जर भवन की एक तरफ की दीवार शुक्रवार, 4 सितंबर को अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे। जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर 20 जुलाई को कलेक्टर से भवन की मरम्मत कराने की शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत या आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। आखिरकार शुक्रवार को भवन की दीवार अचानक धराशायी हो गई। यदि विद्यालय संचालित हो रहा होता और बच्चे कक्षा में मौजूद होते, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। दीवार गिरने की घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से आज यह स्थिति बनी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय भवन का निरीक्षण कर मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था कब तक करता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब 20 जुलाई को जर्जर भवन की शिकायत प्रशासन तक पहुंच चुकी थी, तो हादसा होने से पहले जिम्मेदारों ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इमलीटोला प्राथमिक शाला की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे 20 जुलाई को कलेक्टर से की गई थी जर्जर भवन की मरम्मत की शिकायत, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल घुघरी। विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलीटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इमलीटोला के जर्जर भवन की एक तरफ की दीवार शुक्रवार, 4 सितंबर को अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे। जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर 20 जुलाई को कलेक्टर से भवन की मरम्मत कराने की शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत या आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। आखिरकार शुक्रवार को भवन की दीवार अचानक धराशायी हो गई। यदि विद्यालय संचालित हो रहा होता और बच्चे कक्षा में मौजूद होते, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। दीवार गिरने की घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से आज यह स्थिति बनी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय भवन का निरीक्षण कर मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था कब तक करता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब 20 जुलाई को जर्जर भवन की शिकायत प्रशासन तक पहुंच चुकी थी, तो हादसा होने से पहले जिम्मेदारों ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
    1
    इमलीटोला प्राथमिक शाला की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे
20 जुलाई को कलेक्टर से की गई थी जर्जर भवन की मरम्मत की शिकायत, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल
घुघरी। विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलीटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इमलीटोला के जर्जर भवन की एक तरफ की दीवार शुक्रवार, 4 सितंबर को अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे। जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर 20 जुलाई को कलेक्टर से भवन की मरम्मत कराने की शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत या आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। आखिरकार शुक्रवार को भवन की दीवार अचानक धराशायी हो गई।
यदि विद्यालय संचालित हो रहा होता और बच्चे कक्षा में मौजूद होते, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। दीवार गिरने की घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से आज यह स्थिति बनी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय भवन का निरीक्षण कर मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था कब तक करता है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब 20 जुलाई को जर्जर भवन की शिकायत प्रशासन तक पहुंच चुकी थी, तो हादसा होने से पहले जिम्मेदारों ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
    user_Pankaj Jhariya
    Pankaj Jhariya
    News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बम्हनी बंजर जन्माष्टमी के सुअवसर पर कृष्ण राधा की झांकी धूमधाम से निकाली गई बड़े धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मदिवस डीजे में डांस करते हुये नजर आए लोग
    2
    बम्हनी बंजर जन्माष्टमी के  सुअवसर पर कृष्ण राधा की झांकी धूमधाम से निकाली गई 
बड़े धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मदिवस डीजे में डांस करते हुये नजर आए लोग
    user_राकेश हरदहा
    राकेश हरदहा
    Photographer मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजा बीजाडांडी राधा-कृष्ण मंदिर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकली भव्य झांकी हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजा बीजाडांडी राधा-कृष्ण मंदिर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकली भव्य झांकी चार सितंबर शुक्रवार तीन बजे बीजाडांडी के राधा कृष्ण मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके बाद मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई। बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बीजाडांडी में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में इस अवसर पर विशेष रौनक देखने को मिली, जहां दिन भर विविध धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हुए। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों के बाद भगवान श्रीकृष्ण की एक भव्य झांकी निकाली गई। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के गगनभेदी जयकारों के साथ यह शोभायात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए और धर्म-लाभ बांटते हुए यह झांकी पुन: राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन और शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन और ग्रामीण मौजूद रहे। इस धार्मिक आयोजन से बीजाडांडी का वातावरण पूरी तरह से कृष्णमय हो गया। 000000000000000000000000000
    1
    हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजा बीजाडांडी
राधा-कृष्ण मंदिर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकली भव्य झांकी
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजा बीजाडांडी
राधा-कृष्ण मंदिर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकली भव्य झांकी
चार सितंबर शुक्रवार तीन बजे बीजाडांडी के राधा कृष्ण मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके बाद मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई। बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बीजाडांडी में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में इस अवसर पर विशेष रौनक देखने को मिली, जहां दिन भर विविध धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हुए।
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों के बाद भगवान श्रीकृष्ण की एक भव्य झांकी निकाली गई।
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के गगनभेदी जयकारों के साथ यह शोभायात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए और धर्म-लाभ बांटते हुए यह झांकी पुन: राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन और शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन और ग्रामीण मौजूद रहे। इस धार्मिक आयोजन से बीजाडांडी का वातावरण पूरी तरह से कृष्णमय हो गया।
000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अजब मंडला की गजब कहानी... सड़क तालाब में हुई तब्दील दी मंडला - महर्षि विद्या मंदिर स्कूल मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव, हर दिन जोखिम में छात्र-छात्राओं, छेत्रवासी और वाहन चालकों की जान,प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल,जिम्मेदार कौन
    1
    अजब मंडला की गजब कहानी... सड़क तालाब में हुई तब्दील दी
मंडला - महर्षि विद्या मंदिर स्कूल मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव, हर दिन जोखिम में छात्र-छात्राओं, छेत्रवासी और वाहन चालकों की जान,प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल,जिम्मेदार कौन
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम *लीलाधर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से गूंजा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी* *अमरपुर/डिंडौरी, दिनांक 04/09/26, दिन शुक्रवार।* माँ विंध्यवासिनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती रुचि पाण्डेय, सचिव अतुल पाठक, सदस्य नन्हे सिंह धुर्वे एवं स्टाफ द्वारा राधा-कृष्ण पूजन-अर्चन से किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत कीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के छात्र ऋषि ठाकुर ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। समापन पर श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डाला गया तथा वीडियो क्लिप दिखाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती रुचि पाण्डेय ने किया।
    3
    मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम 
*लीलाधर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से गूंजा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी*
*अमरपुर/डिंडौरी, दिनांक 04/09/26, दिन शुक्रवार।* माँ विंध्यवासिनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती रुचि पाण्डेय, सचिव अतुल पाठक, सदस्य नन्हे सिंह धुर्वे एवं स्टाफ द्वारा राधा-कृष्ण पूजन-अर्चन से किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे।
बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत कीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के छात्र ऋषि ठाकुर ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया।
समापन पर श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डाला गया तथा वीडियो क्लिप दिखाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती रुचि पाण्डेय ने किया।
    user_राजेश ठाकुर
    राजेश ठाकुर
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शराब के खिलाफ ग्रामीणों का सख्त संकल्प, निर्माण पर ₹50 हजार जुर्माना शराब के खिलाफ ग्रामीणों का सख्त संकल्प, निर्माण पर ₹50 हजार जुर्माना घंसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत विकासखंड घंसौर के ग्राम भालीवाड़ा में आज 4 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को ग्रामीणों ने शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ सामूहिक रूप से मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैठक कर गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रैली निकालकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। ग्रामीणों के सामूहिक निर्णय के अनुसार गांव में शराब का निर्माण करते पकड़े जाने पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं शराब बनाने या बेचने वाले व्यक्ति को पकड़वाने अथवा उसकी जानकारी देकर कार्रवाई में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹5 हजार का इनाम देने का भी निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नशे पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब और नशीले पदार्थों के कारण सामाजिक वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। भालीवाड़ा के ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    1
    शराब के खिलाफ ग्रामीणों का सख्त संकल्प, निर्माण पर ₹50 हजार जुर्माना
शराब के खिलाफ ग्रामीणों का सख्त संकल्प, निर्माण पर ₹50 हजार जुर्माना
घंसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत विकासखंड घंसौर के ग्राम भालीवाड़ा में आज 4 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को ग्रामीणों ने शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ सामूहिक रूप से मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैठक कर गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रैली निकालकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
ग्रामीणों के सामूहिक निर्णय के अनुसार गांव में शराब का निर्माण करते पकड़े जाने पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं शराब बनाने या बेचने वाले व्यक्ति को पकड़वाने अथवा उसकी जानकारी देकर कार्रवाई में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹5 हजार का इनाम देने का भी निर्णय लिया गया है।
ग्रामीणों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नशे पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब और नशीले पदार्थों के कारण सामाजिक वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। भालीवाड़ा के ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दही लूट (गोविंदा उत्सव) को लेकर कबीरधाम पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था। कबीरधाम जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व दिनांक 04 सितंबर 2026 एवं दिनांक 05 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले दही लूट (गोविंदा उत्सव) को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी एवं समन्वय के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनके मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयोजन स्थलों, शोभायात्रा मार्ग एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
    1
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दही लूट (गोविंदा उत्सव) को लेकर कबीरधाम पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था।
कबीरधाम जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व दिनांक 04 सितंबर 2026 एवं दिनांक 05 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले दही लूट (गोविंदा उत्सव) को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी एवं समन्वय के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनके मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयोजन स्थलों, शोभायात्रा मार्ग एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • गर्भवती की मौत पर सियासत, नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सांसद कुलस्ते का पलटवार गर्भवती की मौत पर सियासत, नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सांसद कुलस्ते का पलटवार स्वास्थ्य व्यवस्था पर घिरी सरकार, सांसद बोले संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति न करे कांग्रेस
    1
    गर्भवती की मौत पर सियासत, नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सांसद कुलस्ते का पलटवार
गर्भवती की मौत पर सियासत, नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सांसद कुलस्ते का पलटवार
स्वास्थ्य व्यवस्था पर घिरी सरकार, सांसद बोले संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति न करे कांग्रेस
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.