logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम *लीलाधर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से गूंजा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी* *अमरपुर/डिंडौरी, दिनांक 04/09/26, दिन शुक्रवार।* माँ विंध्यवासिनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती रुचि पाण्डेय, सचिव अतुल पाठक, सदस्य नन्हे सिंह धुर्वे एवं स्टाफ द्वारा राधा-कृष्ण पूजन-अर्चन से किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत कीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के छात्र ऋषि ठाकुर ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। समापन पर श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डाला गया तथा वीडियो क्लिप दिखाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती रुचि पाण्डेय ने किया।

4 hrs ago
user_राजेश ठाकुर
राजेश ठाकुर
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
8cbb500d-99d8-4c4f-a8ea-9cae9b68a1ad

मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम *लीलाधर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से गूंजा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी* *अमरपुर/डिंडौरी, दिनांक 04/09/26, दिन शुक्रवार।* माँ विंध्यवासिनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का

शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती रुचि पाण्डेय, सचिव अतुल पाठक, सदस्य नन्हे सिंह धुर्वे एवं स्टाफ द्वारा राधा-कृष्ण पूजन-अर्चन से किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत कीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता

76e47abc-8bd1-4826-9bac-42e41ab5496b

में कक्षा चौथी के छात्र ऋषि ठाकुर ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। समापन पर श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डाला गया तथा वीडियो क्लिप दिखाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती रुचि पाण्डेय ने किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम *लीलाधर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से गूंजा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी* *अमरपुर/डिंडौरी, दिनांक 04/09/26, दिन शुक्रवार।* माँ विंध्यवासिनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती रुचि पाण्डेय, सचिव अतुल पाठक, सदस्य नन्हे सिंह धुर्वे एवं स्टाफ द्वारा राधा-कृष्ण पूजन-अर्चन से किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत कीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के छात्र ऋषि ठाकुर ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। समापन पर श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डाला गया तथा वीडियो क्लिप दिखाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती रुचि पाण्डेय ने किया।
    3
    मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम 
*लीलाधर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से गूंजा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी*
*अमरपुर/डिंडौरी, दिनांक 04/09/26, दिन शुक्रवार।* माँ विंध्यवासिनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती रुचि पाण्डेय, सचिव अतुल पाठक, सदस्य नन्हे सिंह धुर्वे एवं स्टाफ द्वारा राधा-कृष्ण पूजन-अर्चन से किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे।
बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत कीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के छात्र ऋषि ठाकुर ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया।
समापन पर श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डाला गया तथा वीडियो क्लिप दिखाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती रुचि पाण्डेय ने किया।
    user_राजेश ठाकुर
    राजेश ठाकुर
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इमलीटोला प्राथमिक शाला की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे 20 जुलाई को कलेक्टर से की गई थी जर्जर भवन की मरम्मत की शिकायत, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल घुघरी। विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलीटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इमलीटोला के जर्जर भवन की एक तरफ की दीवार शुक्रवार, 4 सितंबर को अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे। जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर 20 जुलाई को कलेक्टर से भवन की मरम्मत कराने की शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत या आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। आखिरकार शुक्रवार को भवन की दीवार अचानक धराशायी हो गई। यदि विद्यालय संचालित हो रहा होता और बच्चे कक्षा में मौजूद होते, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। दीवार गिरने की घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से आज यह स्थिति बनी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय भवन का निरीक्षण कर मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था कब तक करता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब 20 जुलाई को जर्जर भवन की शिकायत प्रशासन तक पहुंच चुकी थी, तो हादसा होने से पहले जिम्मेदारों ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
    1
    इमलीटोला प्राथमिक शाला की जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे
20 जुलाई को कलेक्टर से की गई थी जर्जर भवन की मरम्मत की शिकायत, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल
घुघरी। विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलीटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इमलीटोला के जर्जर भवन की एक तरफ की दीवार शुक्रवार, 4 सितंबर को अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे। जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर 20 जुलाई को कलेक्टर से भवन की मरम्मत कराने की शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत या आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। आखिरकार शुक्रवार को भवन की दीवार अचानक धराशायी हो गई।
यदि विद्यालय संचालित हो रहा होता और बच्चे कक्षा में मौजूद होते, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। दीवार गिरने की घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से आज यह स्थिति बनी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय भवन का निरीक्षण कर मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था कब तक करता है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब 20 जुलाई को जर्जर भवन की शिकायत प्रशासन तक पहुंच चुकी थी, तो हादसा होने से पहले जिम्मेदारों ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
    user_Pankaj Jhariya
    Pankaj Jhariya
    News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जंगल के बीच आस्था का केंद्र बांधवाधीश मंदिर, जन्माष्टमी पर गूंजे जयकारे,रखरखाव को लेकर विधायक ने उठाई आवाज उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की घनी हरियाली, पहाड़ियों और ऐतिहासिक विरासत के बीच स्थित भगवान बांधवाधीश मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। मंदिर परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने सबसे पहले भगवान बांधवाधीश की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा की। चार साल से नहीं हुई मंदिर की पुताई मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक दिव्यराज सिंह ने मंदिर के रखरखाव को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले भगवान बांधवाधीश मंदिर की समय-समय पर पुताई कराई जाती थी, लेकिन पिछले करीब चार वर्षों से प्रशासन द्वारा मंदिर की पुताई तक नहीं कराई गई है। विधायक ने कहा कि बांधवाधीश मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि बांधवगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की नियमित देखरेख होना चाहिए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि मंदिर की पुताई कार्य भी कराए जाएं। रामायण काल से जुड़ी है बांधवगढ़ की मान्यता बांधवगढ़ का इतिहास प्राचीन मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। स्थानीय मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने बांधवगढ़ का किला अपने भाई लक्ष्मण को प्रदान किया था। इसी कारण इसे ‘बांधवगढ़’ नाम मिलने की बात कही जाती है। किले में स्थित भगवान बांधवाधीश मंदिर इसी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान बांधवाधीश की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा देती है। प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन विरासत के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विशेष केंद्र है। एक ओर जन्माष्टमी पर मंदिर में सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्थाएं बेहतर नजर आईं, वहीं चार वर्षों से पुताई नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया। विधायक की मांग के बाद अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। उम्मीद है कि ऐतिहासिक मंदिर के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर जल्द कदम उठाए जाएंगे।
    4
    जंगल के बीच आस्था का केंद्र बांधवाधीश मंदिर, जन्माष्टमी पर गूंजे जयकारे,रखरखाव को लेकर विधायक ने उठाई आवाज
उमरिया 
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की घनी हरियाली, पहाड़ियों और ऐतिहासिक विरासत के बीच स्थित भगवान बांधवाधीश मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। मंदिर परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए।
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने सबसे पहले भगवान बांधवाधीश की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा की।
चार साल से नहीं हुई मंदिर की पुताई
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक दिव्यराज सिंह ने मंदिर के रखरखाव को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले भगवान बांधवाधीश मंदिर की समय-समय पर पुताई कराई जाती थी, लेकिन पिछले करीब चार वर्षों से प्रशासन द्वारा मंदिर की पुताई तक नहीं कराई गई है।
विधायक ने कहा कि बांधवाधीश मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि बांधवगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की नियमित देखरेख होना चाहिए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि मंदिर की पुताई कार्य भी कराए जाएं।
रामायण काल से जुड़ी है बांधवगढ़ की मान्यता
बांधवगढ़ का इतिहास प्राचीन मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। स्थानीय मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने बांधवगढ़ का किला अपने भाई लक्ष्मण को प्रदान किया था। इसी कारण इसे ‘बांधवगढ़’ नाम मिलने की बात कही जाती है। किले में स्थित भगवान बांधवाधीश मंदिर इसी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
जन्माष्टमी के दिन भगवान बांधवाधीश की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा देती है। प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन विरासत के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विशेष केंद्र है।
एक ओर जन्माष्टमी पर मंदिर में सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्थाएं बेहतर नजर आईं, वहीं चार वर्षों से पुताई नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया। विधायक की मांग के बाद अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। उम्मीद है कि ऐतिहासिक मंदिर के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर जल्द कदम उठाए जाएंगे।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शहडोल वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्ट देखें*पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट शहडोल वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्ट देखें*पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट
    1
    शहडोल वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्ट देखें*पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट
शहडोल वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्ट देखें*पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • आंगनबाड़ी नहीं, तालाब बन गया बच्चों का ठिकाना: पानी से लबालब परिसर में जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे मासूम
    1
    आंगनबाड़ी नहीं, तालाब बन गया बच्चों का ठिकाना: पानी से लबालब परिसर में जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे मासूम
    user_सुधीर यादव
    सुधीर यादव
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर जय स्तंभ से निकल गई रैली ढोल डीजे तथा राधा कृष्ण की निकाली गई रैली
    1
    यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर जय स्तंभ से निकल गई रैली ढोल डीजे तथा राधा कृष्ण की निकाली गई रैली
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ये है धनपुरी नगर पालिका का 'विकास' - वार्ड 6/9, धनपुरी नं. 3 बजट करोड़ों का, काम जीरो। स्टेज बच्चे बना रहे हैं, कचरा चारों तरफ, लाइट सालों से बंद, सड़क 8 महीने से खुदी पड़ी है और पार्षद 5 साल से लापता। धनपुरी नगर पालिका - शर्म करो! क्या इसी को कहते हैं स्वच्छ धनपुरी?
    1
    ये है धनपुरी नगर पालिका का 'विकास' - वार्ड 6/9, धनपुरी नं. 3
बजट करोड़ों का, काम जीरो।
स्टेज बच्चे बना रहे हैं, कचरा चारों तरफ, लाइट सालों से बंद, सड़क 8 महीने से खुदी पड़ी है और पार्षद 5 साल से लापता।
धनपुरी नगर पालिका - शर्म करो! 
क्या इसी को कहते हैं स्वच्छ धनपुरी?
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Voice of people Budar, Shahdol•
    6 hrs ago
  • शहडोल के वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्टिंग देखिए पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट शहडोल के वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्टिंग देखिए पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट
    1
    शहडोल के वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्टिंग देखिए पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट 
शहडोल के वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्टिंग देखिए पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.