धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर-टिमायची में सांवरिया किराना स्टोर्स से लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे की है। बाइक सवार बदमाश दुकान की खूंटी पर टंगी बंदूक उठाकर ले गए। मामले में सरदारपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला बिरजबाई ने कहा कि शनिवार शाम दो बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान के पास आए थे। वहीं दो अन्य लोग आगे की तरफ खड़े हुए थे। महिला का कहना है कि बदमाशों ने उनका सिर झुकाकर दुकान के पास पहुंचे और दीवार की खूंटी पर टंगी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक उठाकर ले गए। मामले को लेकर रामसिंह गेहलोत ने बताया कि घटना के समय वे घर के अंदर तबीयत खराब होने के चलते सो रहे थे। शाम करीब 7 से 7:20 बजे के बीच दो लोग बाइक पर सवार होकर दुकान की तरफ आए, जबकि दो लोग आगे की तरफ खड़े हुए थे। इसी दौरान दुकान की दीवार पर टंगी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक बदमाश उठाकर ले गए और मौके से निकल गए। फरियादिया बिरजबाई पति रामसिंह गेहलोत, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर-टिमायची ने घटना की शिकायत सरदारपुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। बाइक से आए संदिग्धों की पहचान के साथ ही चोरी गई बंदूक की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर-टिमायची में सांवरिया किराना स्टोर्स से लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे की है। बाइक सवार बदमाश दुकान की खूंटी पर टंगी बंदूक उठाकर ले गए। मामले में सरदारपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला
बिरजबाई ने कहा कि शनिवार शाम दो बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान के पास आए थे। वहीं दो अन्य लोग आगे की तरफ खड़े हुए थे। महिला का कहना है कि बदमाशों ने उनका सिर झुकाकर दुकान के पास पहुंचे और दीवार की खूंटी पर टंगी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक उठाकर ले गए। मामले को लेकर रामसिंह गेहलोत ने बताया कि घटना के समय
वे घर के अंदर तबीयत खराब होने के चलते सो रहे थे। शाम करीब 7 से 7:20 बजे के बीच दो लोग बाइक पर सवार होकर दुकान की तरफ आए, जबकि दो लोग आगे की तरफ खड़े हुए थे। इसी दौरान दुकान की दीवार पर टंगी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक बदमाश उठाकर ले गए और मौके से निकल गए। फरियादिया बिरजबाई पति रामसिंह गेहलोत, उम्र
65 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर-टिमायची ने घटना की शिकायत सरदारपुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। बाइक से आए संदिग्धों की पहचान के साथ ही चोरी गई बंदूक की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
- भोपाल सहित 4 जिलों में बारिश के आसार 24–25 सितंबर को फिर सक्रिय होगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भोपाल सहित 4 जिलों में बारिश के आसार 24–25 सितंबर को फिर सक्रिय होगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना1
- धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर-टिमायची में सांवरिया किराना स्टोर्स से लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे की है। बाइक सवार बदमाश दुकान की खूंटी पर टंगी बंदूक उठाकर ले गए। मामले में सरदारपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला बिरजबाई ने कहा कि शनिवार शाम दो बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान के पास आए थे। वहीं दो अन्य लोग आगे की तरफ खड़े हुए थे। महिला का कहना है कि बदमाशों ने उनका सिर झुकाकर दुकान के पास पहुंचे और दीवार की खूंटी पर टंगी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक उठाकर ले गए। मामले को लेकर रामसिंह गेहलोत ने बताया कि घटना के समय वे घर के अंदर तबीयत खराब होने के चलते सो रहे थे। शाम करीब 7 से 7:20 बजे के बीच दो लोग बाइक पर सवार होकर दुकान की तरफ आए, जबकि दो लोग आगे की तरफ खड़े हुए थे। इसी दौरान दुकान की दीवार पर टंगी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक बदमाश उठाकर ले गए और मौके से निकल गए। फरियादिया बिरजबाई पति रामसिंह गेहलोत, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर-टिमायची ने घटना की शिकायत सरदारपुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। बाइक से आए संदिग्धों की पहचान के साथ ही चोरी गई बंदूक की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।4
- सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो डालना पड़ा भारी: बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 19 वर्षीय युवक का कटा ₹4,300 का चालान! . बड़वानी | 23 सितंबर 2026 निमाड़ दस्तक न्यूज़ ✍️ . पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी महेश सुन्नैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो डालने वाले के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई है। साइबर सेल ने की पहचान विगत तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक का मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। बड़वानी साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान अश्विन पिता अमरसिंह जाधव (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम ओझर, तहसील निवाली) के रूप में की। विभिन्न धाराओं में ₹4,300 का कटा चालान बिना हेलमेट, तेज गति, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना लाइसेंस और अनाधिकृत व्यक्ति को वाहन देने के अपराध में एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत ₹4,300 का चालान काटा गया। बड़वानी पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें, अन्यथा भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।3
- 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले पति-पत्नी बोले—“हमसफ़र हम शिव के”, करीब 11,800 किमी का होगा सफर1
- राऊ खलघाट फोरलेन के भेरू घाट पर सड़क हादसा एक साथ कई वाहन भिड़े कुछ लोग घायल घ टना के बाद लगा लंबा जाम मानपुर। राऊ-खलघाट फोरलेन के भेरूघाट पर बुधवार 23 सितंबर को करीब 11:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस समेत 6-7 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि घाट चढ़ रहे एक वाहन के रॉन्ग साइड आने के दौरान सामने से आ रही यात्री बस और अन्य वाहन अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हादसे में आईशर वाहन का चालक अपने ही वाहन में फंस गया। मानपुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सभी घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही मानपुर और धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गई। हादसे के कारण मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।2
- देवास के लाल जय मीणा का कमाल: एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया ऐतिहासिक कांस्य पदक देवास: मध्य प्रदेश के औद्योगिक शहर देवास ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अनूठी पहचान बनाई है। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में देवास के युवा सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने पुरुष एकल (Men's Singles) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। यह पहला मौका है जब भारत ने एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस इतिहास में कोई पदक जीता है।2
- कक्षाओं में पंखे गायब, पानी के लिए भटकती छात्राएं; गुस्से में स्कूल पर ताला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीथमपुर में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। करीब 535 छात्राओं ने स्कूल की कथित बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्राओं के प्रदर्शन से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं तहसीलदार राहुल गायकवाड़ भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।1
- चार साल से असुरक्षा का आरोप,अब 535 छात्राओं ने जड़ दिया स्कूल पर ताला धार। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीथमपुर में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। करीब 535 छात्राओं ने स्कूल की कथित बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्राओं के प्रदर्शन से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं तहसीलदार राहुल गायकवाड़ भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। *‘चार साल से असुरक्षा के साए में पढ़ाई’* प्रदर्शन कर रही छात्रा रोशनी कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और आए दिन बाहरी लोगों के प्रवेश से छात्राओं में भय का माहौल बना रहता है। छात्राओं के मुताबिक, परिसर में बाहरी लोगों के आने को लेकर कई बार विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। छात्राओं का आरोप है कि वे पिछले करीब चार वर्षों से असुरक्षा के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। *कक्षाओं में पंखे गायब, ‘नेचुरल हवा’ का सहारा!* गर्मी और उमस के बीच छात्राओं ने कक्षाओं में पंखे नहीं होने का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। छात्राओं का आरोप है कि जब वे पंखे लगाने की मांग करती हैं तो उन्हें ‘नेचुरल हवा’ लेने की सलाह देकर मामला टाल दिया जाता है। छात्राओं ने सवाल उठाया कि जब कक्षाओं में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राओं के लिए पंखों की व्यवस्था नहीं है, तो फिर विद्यालय में सुविधाओं का संतुलन आखिर कहां है? छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य कक्ष में एसी लगा हुआ है, जबकि छात्राएं गर्मी में बिना पंखे के बैठने को मजबूर हैं। *प्यास बुझाने के लिए दूसरे स्कूल या एसडीएम कार्यालय का चक्कर!* छात्राओं ने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध नहीं है और उन्हें पास के स्कूल अथवा एसडीएम कार्यालय से पानी भरकर लाने के लिए कहा जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जहां बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देने की बात होती है, वहां पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी छात्राओं को भटकना पड़े तो व्यवस्था की तस्वीर कैसी होगी? *शौचालयों की सफाई पर भी सवाल* विद्यालय के वॉशरूम की सफाई व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं में नाराजगी है। छात्राओं का कहना है कि शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बनी रहती है। छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन से साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। *आवेदन पर आवेदन… फिर भी समाधान नहीं!* छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन शिकायतों के बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। आखिरकार छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। *अब प्रशासन के आश्वासन की अग्निपरीक्षा* छात्राओं के प्रदर्शन के बाद तहसीलदार राहुल गायकवाड़ और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासन की ओर से समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया गया है। अब बड़ा सवाल यही है कि 535 छात्राओं के इस विरोध के बाद स्कूल की व्यवस्थाएं वास्तव में सुधरती हैं या फिर आश्वासन की फाइलें ही दौड़ती रहेंगी?4