Shuru
Apke Nagar Ki App…
फलसूण्ड क्षेत्र में ओरी का बढ़ा प्रकोप।चिकित्सा विभाग अलर्ट। नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर अपने बच्चों का ओरी का ईलाज करवाएं।
Gopal singh jodha
फलसूण्ड क्षेत्र में ओरी का बढ़ा प्रकोप।चिकित्सा विभाग अलर्ट। नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर अपने बच्चों का ओरी का ईलाज करवाएं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्राम पंचायत भोजासर मुख्यालय पर किसानों का धरना बायतु बायतु क्षेत्र के भोजासर सऊओ कि ढाणी, बुठसरा, सेवनियाला, बोड़वा, खरंटिया, सनपा, नोसर, NDKD, बायतु भीमजी, वीरेंद्र नगर, करणीपूरा, बायतु भोपजी, जोगासर, लीलाला, बायतु पनजी, लापला, कोसरिया में खतरनाक हाईटेशन लाइन लगाने वाली कम्पनी जबरदस्ती बहुत ही कम न के बराबर मुआवजा राशि कि बात करके किसानों के खेतो में लाइने निकाल रही हैं। ज़ब किसान मुआवजे कि मांग करते हैं तब किसानों को जबरदस्ती थाने में बंद कर दिया जाता हैं। कम्पनी स्थानीय प्रशासन व सरकार के इस तानाशाही रवेये के खिलाफ भोजासर मुख्यालय पर हजारों की सख्या में किसान मौजूद हैं। धरना जारी है।1
- ,1
- जोधपुर थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरीरत्ना राजकन्या जोधपुर दौरे पर है। डर के आज दूसरे दिन राजकुमारी उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग देखने के लिए गई । उसके पश्चात राजकुमारी मेहरानगढ़ दुर्ग से सीधे जेम्स एंड ज्वेलरी रातानाडा पहुंची जहां पर उन्होंने खरीदारी की और उसके पश्चात पुन उम्मेद भवन पैलेस के लिए रवाना हो गई इस दौरान पुलिस का भारी जाता तैनात रहा । खरीदारी के दौरान आसपास किसी भी व्यक्ति को फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी करने के लिए सख्त मनाई थी । वही ज्वेलरी के शॉपिंग करने के पश्चात उम्मेद भवन के लिए रवाना हुई और उम्मेद भवन में ही आज का डिनर करेगी और रात्रि विश्राम भी उम्मेद भवन पैलेस में ही करेगी ।1
- जैसलमेर,सोलर कंपनी को जमीन आवंटन के खिलाफ जैसलमेर में जन आक्रोश, ओरण-गोचर बचाने उतरे हजारों ग्रामीण, रामगढ़ में ओरण गोचर भूमि को बचाने के लिए क्षेत्रवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। बीते एक महीने से ग्रामीण डालमिया कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। इसी बीच कालरा तला के पास सोलर कंपनी को जमीन आवंटित करने की जानकारी मिलने पर जनता में रोष और तेज हो गया। ओरण गोचर संरक्षण के समर्थन में रामगढ़ में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें खडाल क्षेत्र से हजारों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने ओरण गोचर बचाने और स्थानीय आजीविका की रक्षा की मांग उठाई। बाल भारती महाराज ने भी सरकार से ओरण गोचर संरक्षण की अपील की। सभा के बाद भारत माता की आरती कर रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मातृशक्ति ने रामगढ़ तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र की आजीविका पशुपालन पर निर्भर है। ओरण गोचर भूमि पर देवस्थान, तालाब, नाड़ियां, आबादी क्षेत्र और वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास है। यदि यहां कंपनियों को भूमि दी गई तो पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।1
- पशुपति महादेव मंदिर में होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जोधपुर। प्रताप नगर यूआईटी कॉलोनी स्थित पशुपति महादेव मंदिर में बाबा रामदेव परिवार के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 9 फरवरी,आज शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली गई हाथी व घोड़े के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई वहीं 10 फरवरी, मंगलवार को हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत आयोजन संपन्न होगा। आयोजकों द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने का सादर आमंत्रण दिया गया1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, हरियाणा के एक छोटे से लड़के ने खोली हिंदू संस्कृति की सारी पोल सोशियल मिडिया में घुसकर लड़कियां अपने मां बाप को तक भुल जाती हैं1
- Post by Gopal singh jodha1
- हिन्दू सम्मेलन व कलश यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन बायतु क्षेत्र के बोड़वा गांव में स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए रवींद्रनाथ टैगोर माध्यमिक शिक्षण संस्थान बोड़वा मार्ग होते हुए हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों सहित बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।वही कलश यात्रा बोड़वा से सेवनियाला गांव पहुँची।जहाँ पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।वही इसके बाद विधिवत रूप से हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे।2
- उसी बीच कालरा तला के पास सोलर कम्पनी को जमीन आवंटित करने की जानकारी मिलने पर जनता में आक्रोश बढ़ गया। ओरण गोचर बचाने के लिए रामगढ़ में जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें खडाल क्षेत्र के हजारों की संख्या में बुजुर्ग, महिला, पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए। रामगढ़ के श्रीराम मंदिर प्रांगण में एक जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपना उदबोधन दिया। इस दौरान बाल भारती महाराज ने सरकार को चेताते हुए ओरण गोचर संरक्षण की बात कही। जन सभा के बाद भारत माता की आरती कर जन आक्रोश रैली मंदिर प्रांगण से रवाना होकर तहसील कार्यालय पहुंची। तहसील कार्यालय के आगे खडाल क्षेत्र के निवासियों द्वारा जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया और मातृशक्ति द्वारा रामगढ़ तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के निवासियों की आजीविका का साधन पशु पालन ही है। अगर ओरण गोचर की जमीन कम्पनियों को दे दी गई तो क्षेत्र वासियों के समक्ष संकट खड़ा हो जाएगा। ओरण गोचर के बीच देवस्थान, तले, तालाब, नाड़ियां, आबादी क्षेत्र आदि भी है और वन्य जीवों की भरमार है। अगर कम्पनियां यहां सोलर प्लांट स्थापित करेगी तो यहां के पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा और लोगों की आजीविका के साधन छिन जाएंगे।1