logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा रेली निकालकर जनपद पंचायत में सौंपा ज्ञापन, पानसेमल ।जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। दरअसल जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा ग्राम मालकातर स्थित आंगनवाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण,विद्यालय भवन निर्माण सहित वन पट्टे जारी करने व अन्य मांगो के निराकरण की मांग की है।कृष्ण मंदिर के निकट एकत्रित होकर संगठन द्वारा नारेबाजी करते हुए रेली निकालकर जनपद पंचायत पहुंचे थे। इस दौरान जय आदिवासी दलित शक्ति संगठन पदाधिकारी सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_सतीश केवट
सतीश केवट
Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा रेली निकालकर जनपद पंचायत में सौंपा ज्ञापन, पानसेमल ।जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। दरअसल जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा ग्राम मालकातर स्थित आंगनवाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण,विद्यालय भवन निर्माण सहित वन पट्टे जारी करने व अन्य मांगो के निराकरण की मांग की है।कृष्ण मंदिर के निकट एकत्रित होकर संगठन द्वारा नारेबाजी करते हुए रेली निकालकर जनपद पंचायत पहुंचे थे। इस दौरान जय आदिवासी दलित शक्ति संगठन पदाधिकारी सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिले में ईंधन एवं गैस सिलेंडरों की स्थिति को लेकर बड़वानी DM श्रीमती जयतिसिंह ने प्रेस कांफ्रेस की,नागरिकों से की अपील,
    1
    जिले में ईंधन एवं गैस सिलेंडरों की स्थिति को लेकर बड़वानी DM श्रीमती जयतिसिंह ने प्रेस कांफ्रेस की,नागरिकों से की अपील,
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुहागन महिलाओं रखा दशामाता का व्रत, पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटकर की परिक्रमा* निवाली/बड़वानी (सुनील सोनी) नगर में आज सुहागन महिलाओं द्वारा दशामाता का व्रत किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सुबह से ही महिलाओ द्वारा 16 श्रंगार करके दशामाता व्रत के लिये पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने के लिये पहुँची एवं कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की व पति की लम्बी उम्र व घर की सुख शांति समृद्धि के लिये ये व्रत किया वही हिना शर्मा द्वारा कथा का महत्व समझाते हुए दशामाता व्रत की कथा सुनाई।
    4
    सुहागन महिलाओं रखा दशामाता का व्रत, पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटकर की परिक्रमा*
निवाली/बड़वानी (सुनील सोनी) नगर में आज सुहागन महिलाओं द्वारा दशामाता का व्रत किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सुबह से ही महिलाओ द्वारा 16 श्रंगार करके दशामाता व्रत के लिये पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने के लिये पहुँची एवं कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की व पति की लम्बी उम्र व घर की सुख शांति समृद्धि के लिये ये व्रत किया वही हिना शर्मा द्वारा कथा का महत्व समझाते हुए दशामाता व्रत की कथा सुनाई।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    19 hrs ago
  • ग्राम पंचायत थिगली में ऐसा गंदा पानी पी रहे हैं पाल्या फल्या थिगली
    1
    ग्राम पंचायत थिगली में ऐसा गंदा पानी पी रहे हैं पाल्या फल्या थिगली
    user_Ginaram dawar
    Ginaram dawar
    सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देश में LPG गैस सिलेंडर की अफवाहों के बीच बड़वानी जिले के अफवाहों के बाजार भी गर्म हैं, जिसपर बड़वानी DM ने बयान जारी कर स्पष्ट किया हैं कि जिले में गैस सिलेंडर की प्राप्त उपलब्धता हैं, अफवाहों पर ध्यान ना दे, इसी के साथ उन्होंने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी हैं वही स्थिति का जायजा लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
    1
    देश में LPG गैस सिलेंडर की अफवाहों के बीच बड़वानी जिले के अफवाहों के बाजार भी गर्म हैं, जिसपर बड़वानी DM ने बयान जारी कर स्पष्ट किया हैं कि जिले में गैस सिलेंडर की प्राप्त उपलब्धता हैं, अफवाहों पर ध्यान ना दे, इसी के साथ उन्होंने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी हैं वही स्थिति का जायजा लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    5 hrs ago
  • बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अनियमित आपूर्ति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने घरेलू एलपीजी गैस वितरकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए, जिसमें उपभोक्ताओं को सामान्य और निर्धारित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। दरअसल, युद्ध के कारण प्रदेश में कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। वहीं, आम उपभोक्ता भी घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। जिले में गैस की कालाबाजारी और अधिक दाम पर बिक्री की अफवाहें भी फैल रही हैं, हालांकि अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। कलेक्टर जयति सिंह ने वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी गैस की कमी न होने दी जाए और उपभोक्ताओं को तय कीमत पर ही सिलेंडर मिलें। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर गैस बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी वितरकों को एलपीजी के भंडारण और वितरण से संबंधित पंजी नियमित रूप से संधारित करने तथा विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, कमर्शियल एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने को भी कहा। इधर, जिला मुख्यालय में कई होटल, ढाबों और स्ट्रीट फूड स्टॉलों में कमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की शिकायतें भी मिल रही हैं। प्रशासन ने इस पर लगाम लगाने के लिए ओटीपी आधारित डिजिटल बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को अनिवार्य किया है। अब सिलेंडर केवल वैध पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही दिए जाएंगे। गैस एजेंसियों को अपने केंद्रों पर भीड़ और लंबी कतारें न लगने देने के निर्देश भी दिए गए हैं। वितरण प्रणाली को सुचारु बनाने के लिए यह भी तय किया गया है कि वर्तमान में 25 दिन के अंतराल के बाद ही नई गैस बुकिंग स्वीकार की जाएगी, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।
    1
    बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अनियमित आपूर्ति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने घरेलू एलपीजी गैस वितरकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए, जिसमें उपभोक्ताओं को सामान्य और निर्धारित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। दरअसल, युद्ध के कारण प्रदेश में कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। वहीं, आम उपभोक्ता भी घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। जिले में गैस की कालाबाजारी और अधिक दाम पर बिक्री की अफवाहें भी फैल रही हैं, हालांकि अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। कलेक्टर जयति सिंह ने वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी गैस की कमी न होने दी जाए और उपभोक्ताओं को तय कीमत पर ही सिलेंडर मिलें। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर गैस बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी वितरकों को एलपीजी के भंडारण और वितरण से संबंधित पंजी नियमित रूप से संधारित करने तथा विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, कमर्शियल एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने को भी कहा। इधर, जिला मुख्यालय में कई होटल, ढाबों और स्ट्रीट फूड स्टॉलों में कमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की शिकायतें भी मिल रही हैं। प्रशासन ने इस पर लगाम लगाने के लिए ओटीपी आधारित डिजिटल बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को अनिवार्य किया है। अब सिलेंडर केवल वैध पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही दिए जाएंगे। गैस एजेंसियों को अपने केंद्रों पर भीड़ और लंबी कतारें न लगने देने के निर्देश भी दिए गए हैं। वितरण प्रणाली को सुचारु बनाने के लिए यह भी तय किया गया है कि वर्तमान में 25 दिन के अंतराल के बाद ही नई गैस बुकिंग स्वीकार की जाएगी, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राजपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान पंकित लोनारे ने बताया कि खेत किशोर लोनारे के नाम से है। खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गिरी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी माली सर ने बताया कि 11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर पटवारी जगदीश नरगावे भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करते हुए पंचनामा बनाने की कार्रवाई की।
    1
    राजपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान पंकित लोनारे ने बताया कि खेत किशोर लोनारे के नाम से है। खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गिरी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
वहीं बिजली विभाग के अधिकारी माली सर ने बताया कि 11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना मिलने पर पटवारी जगदीश नरगावे भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करते हुए पंचनामा बनाने की कार्रवाई की।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक हफ्ते में चौथी बड़ी सफलता आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब की गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बखतगढ़ पुलिस को 13 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बखतगढ़ में नर्सरी गेट के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लेकर कहीं ले जाने की फिराक में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पिता फकरू चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी हरिजन मोहल्ला बखतगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 33 पेटियां अवैध शराब और बीयर बरामद की हैं। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व्हिस्की, बीयर और आम्बी वाइन शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 322.68 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार 300 रुपये बताई जा रही है आरोपी शराब के भंडारण और परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप निरीक्षक राहुल चौहान, सहायक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह पाल, प्रधान आरक्षक उदलिया जामोद, आरक्षक तुलसीराम कवचे, आरक्षक अनिल चौहान और आरक्षक मोतीलाल चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक हफ्ते में चौथी बड़ी सफलता
आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब की गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बखतगढ़ पुलिस को 13 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बखतगढ़ में नर्सरी गेट के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लेकर कहीं ले जाने की फिराक में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पिता फकरू चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी हरिजन मोहल्ला बखतगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 33 पेटियां अवैध शराब और बीयर बरामद की हैं। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व्हिस्की, बीयर और आम्बी वाइन शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 322.68 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार 300 रुपये बताई जा रही है आरोपी शराब के भंडारण और परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप निरीक्षक राहुल चौहान, सहायक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह पाल, प्रधान आरक्षक उदलिया जामोद, आरक्षक तुलसीराम कवचे, आरक्षक अनिल चौहान और आरक्षक मोतीलाल चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • पानसेमल ।जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। दरअसल जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा ग्राम मालकातर स्थित आंगनवाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण,विद्यालय भवन निर्माण सहित वन पट्टे जारी करने व अन्य मांगो के निराकरण की मांग की है।कृष्ण मंदिर के निकट एकत्रित होकर संगठन द्वारा नारेबाजी करते हुए रेली निकालकर जनपद पंचायत पहुंचे थे। इस दौरान जय आदिवासी दलित शक्ति संगठन पदाधिकारी सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    पानसेमल ।जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। दरअसल जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा ग्राम मालकातर स्थित आंगनवाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण,विद्यालय भवन निर्माण सहित वन पट्टे जारी करने व अन्य मांगो के निराकरण की मांग की है।कृष्ण मंदिर के निकट एकत्रित होकर संगठन द्वारा नारेबाजी करते हुए रेली निकालकर जनपद पंचायत पहुंचे थे। इस दौरान जय आदिवासी दलित शक्ति संगठन पदाधिकारी सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.