खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान पटवारी ने की जांच राजपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान पंकित लोनारे ने बताया कि खेत किशोर लोनारे के नाम से है। खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गिरी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी माली सर ने बताया कि 11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर पटवारी जगदीश नरगावे भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करते हुए पंचनामा बनाने की कार्रवाई की।

- राजपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान पंकित लोनारे ने बताया कि खेत किशोर लोनारे के नाम से है। खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गिरी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी माली सर ने बताया कि 11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर पटवारी जगदीश नरगावे भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करते हुए पंचनामा बनाने की कार्रवाई की।1
- ग्राम पंचायत थिगली में ऐसा गंदा पानी पी रहे हैं पाल्या फल्या थिगली1
- देश में LPG गैस सिलेंडर की अफवाहों के बीच बड़वानी जिले के अफवाहों के बाजार भी गर्म हैं, जिसपर बड़वानी DM ने बयान जारी कर स्पष्ट किया हैं कि जिले में गैस सिलेंडर की प्राप्त उपलब्धता हैं, अफवाहों पर ध्यान ना दे, इसी के साथ उन्होंने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी हैं वही स्थिति का जायजा लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।1
- बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अनियमित आपूर्ति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने घरेलू एलपीजी गैस वितरकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए, जिसमें उपभोक्ताओं को सामान्य और निर्धारित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। दरअसल, युद्ध के कारण प्रदेश में कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। वहीं, आम उपभोक्ता भी घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। जिले में गैस की कालाबाजारी और अधिक दाम पर बिक्री की अफवाहें भी फैल रही हैं, हालांकि अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। कलेक्टर जयति सिंह ने वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी गैस की कमी न होने दी जाए और उपभोक्ताओं को तय कीमत पर ही सिलेंडर मिलें। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर गैस बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी वितरकों को एलपीजी के भंडारण और वितरण से संबंधित पंजी नियमित रूप से संधारित करने तथा विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, कमर्शियल एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने को भी कहा। इधर, जिला मुख्यालय में कई होटल, ढाबों और स्ट्रीट फूड स्टॉलों में कमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की शिकायतें भी मिल रही हैं। प्रशासन ने इस पर लगाम लगाने के लिए ओटीपी आधारित डिजिटल बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को अनिवार्य किया है। अब सिलेंडर केवल वैध पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही दिए जाएंगे। गैस एजेंसियों को अपने केंद्रों पर भीड़ और लंबी कतारें न लगने देने के निर्देश भी दिए गए हैं। वितरण प्रणाली को सुचारु बनाने के लिए यह भी तय किया गया है कि वर्तमान में 25 दिन के अंतराल के बाद ही नई गैस बुकिंग स्वीकार की जाएगी, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।1
- Post by SNY R LIVE MP1
- सुहागन महिलाओं रखा दशामाता का व्रत, पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटकर की परिक्रमा* निवाली/बड़वानी (सुनील सोनी) नगर में आज सुहागन महिलाओं द्वारा दशामाता का व्रत किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सुबह से ही महिलाओ द्वारा 16 श्रंगार करके दशामाता व्रत के लिये पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने के लिये पहुँची एवं कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की व पति की लम्बी उम्र व घर की सुख शांति समृद्धि के लिये ये व्रत किया वही हिना शर्मा द्वारा कथा का महत्व समझाते हुए दशामाता व्रत की कथा सुनाई।4
- जिले में ईंधन एवं गैस सिलेंडरों की स्थिति को लेकर बड़वानी DM श्रीमती जयतिसिंह ने प्रेस कांफ्रेस की,नागरिकों से की अपील,1
- पानसेमल ।जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। दरअसल जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा ग्राम मालकातर स्थित आंगनवाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण,विद्यालय भवन निर्माण सहित वन पट्टे जारी करने व अन्य मांगो के निराकरण की मांग की है।कृष्ण मंदिर के निकट एकत्रित होकर संगठन द्वारा नारेबाजी करते हुए रेली निकालकर जनपद पंचायत पहुंचे थे। इस दौरान जय आदिवासी दलित शक्ति संगठन पदाधिकारी सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1