logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरसिंहगढ़ के जंगल में 10 किमो तक फैली आग हरेभरे पेड़ जले आमजन,पुलिस ,वन विभाग बुझाने में जुटा

22 hrs ago
user_Jagdish nagar
Jagdish nagar
पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

नरसिंहगढ़ के जंगल में 10 किमो तक फैली आग हरेभरे पेड़ जले आमजन,पुलिस ,वन विभाग बुझाने में जुटा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jagdish nagar
    1
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Saif Ali journalist Journalist
    1
    Post by Saif Ali journalist Journalist
    user_Saif Ali journalist Journalist
    Saif Ali journalist Journalist
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Jeevan Sutariya
    1
    Post by Jeevan Sutariya
    user_Jeevan Sutariya
    Jeevan Sutariya
    शुजालपुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ​[ न्यूज़] नरसिंहगढ़: नादिया पानी जंगल में भीषण आग! असामाजिक तत्वों की करतूत से हज़ारों बेज़ुबान पक्षी और जानवर बेघर, प्रकृति खतरे में ​[नरसिंहगढ़, ] – नरसिंहगढ़ के नादिया पानी जंगल से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, जंगल के एक बड़े हिस्से में भीषण आग लग गई है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया है। यह आग केवल पेड़ों को ही नहीं जला रही है, बल्कि जंगल में रहने वाले हज़ारों बेज़ुबान पक्षियों और जानवरों के आशियाने को भी उजाड़ रही है। ​असामाजिक तत्वों की करतूत? शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस आग के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह सच है, तो यह प्रकृति के प्रति एक बेहद निंदनीय और अक्षम्य अपराध है। जंगल हमें शुद्ध हवा, हरियाली और जीवन का संतुलन प्रदान करते हैं, और उन्हें इस तरह नुकसान पहुँचाना पूरे पर्यावरण के लिए घातक है। ​वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग जंगल में लगी आग की भीषणता को देखते हुए, स्थानीय निवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाने की गुहार लगाई है। आग बुझाने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की ज़रूरत है ताकि और अधिक नुकसान को रोका जा सके। ​नागरिकों से अपील: जागरूक बनें, सहयोग करें इस संकट की घड़ी में, सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे जागरूक बनें और प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आएं। यदि किसी को भी आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। साथ ही, वन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करें ताकि वे आग बुझाने के कार्य को सुचारू रूप से कर सकें। ​पर्यावरण की रक्षा: हमारा सामूहिक कर्तव्य जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं हैं, बल्कि यह एक जटिल और महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसमें अनगिनत जीव-जंतु निवास करते हैं। उनकी रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। यदि हम अपने पर्यावरण को नहीं बचाएंगे, तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा
    1
    ​[ न्यूज़] नरसिंहगढ़: नादिया पानी जंगल में भीषण आग! असामाजिक तत्वों की करतूत से हज़ारों बेज़ुबान पक्षी और जानवर बेघर, प्रकृति खतरे में
​[नरसिंहगढ़, ] – नरसिंहगढ़ के नादिया पानी जंगल से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, जंगल के एक बड़े हिस्से में भीषण आग लग गई है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया है। यह आग केवल पेड़ों को ही नहीं जला रही है, बल्कि जंगल में रहने वाले हज़ारों बेज़ुबान पक्षियों और जानवरों के आशियाने को भी उजाड़ रही है।
​असामाजिक तत्वों की करतूत?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस आग के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह सच है, तो यह प्रकृति के प्रति एक बेहद निंदनीय और अक्षम्य अपराध है। जंगल हमें शुद्ध हवा, हरियाली और जीवन का संतुलन प्रदान करते हैं, और उन्हें इस तरह नुकसान पहुँचाना पूरे पर्यावरण के लिए घातक है।
​वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग
जंगल में लगी आग की भीषणता को देखते हुए, स्थानीय निवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाने की गुहार लगाई है। आग बुझाने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की ज़रूरत है ताकि और अधिक नुकसान को रोका जा सके।
​नागरिकों से अपील: जागरूक बनें, सहयोग करें
इस संकट की घड़ी में, सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे जागरूक बनें और प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आएं। यदि किसी को भी आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। साथ ही, वन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करें ताकि वे आग बुझाने के कार्य को सुचारू रूप से कर सकें।
​पर्यावरण की रक्षा: हमारा सामूहिक कर्तव्य
जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं हैं, बल्कि यह एक जटिल और महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसमें अनगिनत जीव-जंतु निवास करते हैं। उनकी रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। यदि हम अपने पर्यावरण को नहीं बचाएंगे, तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा
    user_Suresh nagar
    Suresh nagar
    Social worker नरसिंहगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बडोनी:दतिया जिले के सनोरा गांव की बेटी ने मेरिट में मारी बाजी 500/485 अंक हासिल किए हैं। दतिया।12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में दतिया जिले के ग्राम राजपुर की होनहार छात्रा गायत्री यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 485 अंक हासिल किए हैं और मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया।एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली गायत्री यादव के पिता जीतेन्द्र यादव हैं, जिनके सपनों को आज उनकी बेटी ने नई ऊंचाई दे दी है। गायत्री की इस सफलता से पूरे परिवार के साथ-साथ पूरे दतिया जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खास बात ये है कि गायत्री का सपना और भी बड़ा है,वह आगे चलकर UPSC की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनना चाहती हैं, और देश सेवा का संकल्प रखती हैं।गायत्री की ये कामयाबी साफ बताती है कि अगर मेहनत सच्ची हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।आज गायत्री लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
    1
    बडोनी:दतिया जिले के सनोरा गांव की बेटी ने मेरिट में मारी बाजी 500/485 अंक हासिल किए हैं।
दतिया।12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में दतिया जिले के ग्राम राजपुर की होनहार छात्रा गायत्री यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 485 अंक हासिल किए हैं और मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया।एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली गायत्री यादव के पिता जीतेन्द्र यादव हैं, जिनके सपनों को आज उनकी बेटी ने नई ऊंचाई दे दी है।
गायत्री की इस सफलता से पूरे परिवार के साथ-साथ पूरे दतिया जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
खास बात ये है कि गायत्री का सपना और भी बड़ा है,वह आगे चलकर UPSC की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनना चाहती हैं, और देश सेवा का संकल्प रखती हैं।गायत्री की ये कामयाबी साफ बताती है कि अगर मेहनत सच्ची हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।आज गायत्री लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • - आरोपियों से 6.285 किलों गांजा और मोटर सायकिल सहित कुल 2.70 लाख रुपये का मसरुका जब्त जप्त । - उडिसा से लाकर भोपाल में खपाते थे गांजा । - रीवा एवं रायसेन निवासी आरोपीगण, भोपाल में किराये से रहकर कर रहे थे गांजा तस्करी । - स्कूल कॉलेज के युवाओं और स्लम एरिया के छोटे मजदूरों को करते थे टारगेट । - पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री विवेक सिंह के निर्देशन में गांजा तस्करो पर सख्त कार्यवाही। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन अनुरुप पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है । उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) के सतत निर्देशन में, अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा गांजा तस्करों को चिह्नित कर सतत नजर बनाए रखते हुए गांजा बेचने की फिराक में 02 युवती और 01 युवक सहित 03 गांजा तस्कर आरोपियों को 6.285 किलो गांजा व 1 मो.सा. सहित गिरफ्तार कर लगभग 2.70 लाख रुपये का मसरुका जब्त करने में सफलता प्राप्त की । घटना का विवरणः- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से सूचना पर अरेड़ी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास आम रोड से 2 युवती और 1 युवक सहित 3 गांजा तस्करो को पकडा जिनके कब्जे से एक जिक्सर मोटर सायकिल तथा 6.285 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 02.70 लाख रुपये जप्त किया गया। आरोपियों ने पुछताछ में नाम पता- 1. नाम विनय कुमार लोधी पिता घनश्याम सिंह लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम कठोलिया थाना उदयपुरा जिला रायसेन हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल, 2. अंकिता ठाकुर पिता केशव सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी उदयपुरा बरेली रायसेन हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल तथा 3. आरोही सिंह उर्फ सरीता चौहान पिता केशव सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी उपरेहटी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा...हाल पता नबाब टी प्वाईन्ट के पास मल्टी अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल बताया। - आरोपियों से आगे की ट्रेल के बारे में जानकारी ली गई पुछताछ में आरोपीगणों ने बताया कि उडीसा से गांजा खरीद लाकर भोपाल एवं रायसेन में बेचते थे । विशेष तौर पर ओडिशा से गांजा युवतियां लेकर आती थी और अपने साथी मित्र आरोपी विनय के साथ भोपाल में कालेज के छात्र छात्राओं तथा स्लम एरिया के मजदूर वर्गों टारगेट करते हुए कुछ पैडलर्स को सप्लाई करते थे, जिसके बारे में जानकारी लेकर पुलिस विवेचना कर रही है। - - आरोपीगण किराये के मकान में अपने परिवार से अलग रहते हैं। स्वयं के बड़े खर्चे, लग्जरी लाईफ स्टाईल और जल्दी ज्यादा पैसा कमाने हेतु गांजा तस्करी का काम शुरू करना बताया । जप्तमाल– गांजा 6.285 किलोग्राम, 01 मोटर सायकिल. जिक्सर क्र एम.पी.04 जेड.जी.0687, कुल कीमत लगभग 270000/-रूपये ) । आरोपीः– 1. विनय कुमार लोधी पिता घनश्याम सिंह लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम कठोलिया थाना उदयपुरा जिला रायसेन हालपता - अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल शिक्षा- स्नातक व्यवसाय- प्राँपर्टी का काम करता था । पहले पेटीएम में काम कर चुका है। 2. अंकिता ठाकुर पिता केशव सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी उदयपुरा बरेली रायसेन। हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल शिक्षा- 10वीं व्यवसाय- दुकान पर काम करती हैं । 3. आरोही सिंह चौहान पिता कौशल सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी उपरेहटी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा हालपता - नबाब टी प्वाईन्ट के पास मल्टी अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल । शिक्षा- एम. काँम व्यवसाय- काँल सेन्टर में काम करती हैं । सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि. विजय सिह कर्चुली, सउनि मनोज कछवाहा, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिह जादौन , प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा, प्रआर 3330 अतुल सिह, आर 3514 राजेश अन्नोठिया, जितेन्द्र जाट, आर पुष्पेन्द्र, आर अम्बरीश तिवारी, म.आर.3871 मोनिका जयसवाल, म.आर.3489 पूजा राठौड, म.आर.502 अपर्णा कटारे, आर भूपेन्द्र सिंह (टेकनिकल सेल) सराहनीय भूमिका रही ।
    2
    - आरोपियों से 6.285 किलों गांजा और मोटर सायकिल सहित कुल 2.70 लाख रुपये का मसरुका जब्त जप्त ।
- उडिसा से लाकर भोपाल में खपाते थे गांजा ।  
- रीवा एवं रायसेन निवासी आरोपीगण, भोपाल में किराये से रहकर कर रहे थे गांजा तस्करी ।
- स्कूल कॉलेज के युवाओं और स्लम एरिया के छोटे मजदूरों को करते थे टारगेट ।
- पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री विवेक सिंह के निर्देशन में गांजा तस्करो पर सख्त कार्यवाही। 
गृह मंत्रालय की गाइडलाइन अनुरुप पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।  
उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) के सतत निर्देशन में, अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा गांजा तस्करों को चिह्नित कर सतत नजर बनाए रखते हुए गांजा बेचने की फिराक में 02 युवती और  01 युवक सहित 03 गांजा तस्कर आरोपियों को 6.285 किलो गांजा व 1 मो.सा. सहित गिरफ्तार कर लगभग 2.70 लाख रुपये का मसरुका जब्त करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का विवरणः-
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से सूचना पर अरेड़ी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास आम रोड से 2 युवती और 1 युवक सहित 3 गांजा तस्करो को पकडा जिनके कब्जे से एक  जिक्सर मोटर सायकिल तथा 6.285 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 02.70 लाख रुपये जप्त किया गया। आरोपियों ने पुछताछ में नाम पता- 1. नाम विनय कुमार लोधी पिता घनश्याम सिंह लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम कठोलिया थाना उदयपुरा जिला रायसेन हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल, 2. अंकिता ठाकुर पिता केशव सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी उदयपुरा बरेली रायसेन हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल तथा 3. आरोही सिंह उर्फ सरीता चौहान पिता केशव सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी उपरेहटी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा...हाल पता नबाब टी प्वाईन्ट के पास मल्टी अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल बताया।
- आरोपियों से आगे की ट्रेल के बारे में जानकारी ली गई पुछताछ में आरोपीगणों ने बताया कि उडीसा से गांजा खरीद लाकर भोपाल एवं रायसेन में बेचते थे । विशेष तौर पर ओडिशा से गांजा युवतियां लेकर आती थी और अपने साथी मित्र आरोपी विनय के साथ भोपाल में कालेज के छात्र छात्राओं तथा स्लम एरिया के मजदूर वर्गों टारगेट करते हुए कुछ पैडलर्स को सप्लाई करते थे, जिसके बारे में जानकारी लेकर पुलिस विवेचना कर रही है।
- 
-  आरोपीगण किराये के मकान में अपने परिवार से अलग रहते हैं। स्वयं के बड़े खर्चे, लग्जरी लाईफ स्टाईल और जल्दी ज्यादा पैसा कमाने हेतु गांजा तस्करी का काम शुरू करना बताया । 
जप्तमाल– 
गांजा 6.285 किलोग्राम, 01 मोटर सायकिल. जिक्सर क्र एम.पी.04 जेड.जी.0687, कुल कीमत लगभग 270000/-रूपये ) ।
आरोपीः– 1. विनय कुमार लोधी पिता घनश्याम सिंह लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम कठोलिया थाना उदयपुरा जिला रायसेन 
हालपता -  अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल 
शिक्षा- स्नातक
व्यवसाय-  प्राँपर्टी का काम करता था  । पहले पेटीएम में काम कर चुका है।
2. अंकिता ठाकुर पिता केशव सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी उदयपुरा बरेली रायसेन।
हालपता अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल 
शिक्षा-  10वीं
व्यवसाय- दुकान पर काम करती हैं  ।
3. आरोही सिंह चौहान पिता कौशल सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी उपरेहटी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा 
हालपता - नबाब टी प्वाईन्ट के पास मल्टी अशोक बिहार कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल ।
शिक्षा- एम. काँम 
व्यवसाय- काँल सेन्टर में काम करती हैं  ।
सराहनीय भूमिका –        
थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि. विजय सिह कर्चुली, सउनि मनोज कछवाहा, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिह जादौन , प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा, प्रआर 3330 अतुल सिह, आर 3514 राजेश अन्नोठिया, जितेन्द्र जाट, आर पुष्पेन्द्र, आर अम्बरीश तिवारी, म.आर.3871 मोनिका जयसवाल, म.आर.3489 पूजा राठौड, म.आर.502 अपर्णा कटारे, आर भूपेन्द्र सिंह (टेकनिकल सेल) सराहनीय भूमिका रही ।
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मक्सूदनगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान जयंती का चल समारोह मक्सूदनगढ़ के भोपाल रोड से शुरू हुआ जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया, चल समारोह मुख्य चौराहे होते हुए सुठालिया रोड सांवलिया गार्डन पहुंचा,यहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन को लेकर विभिन्न तरह की जानकारी से, सभी को अवगत कराया, कार्यक्रम में कई लोगों का सम्मान भी किया गया,इस दौरान अहिरवार समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के लोगों ने दिन रात मेहनत की और कार्यक्रम को सफल बनाया,
    1
    मक्सूदनगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान जयंती का चल समारोह मक्सूदनगढ़
के भोपाल रोड से शुरू हुआ जिसका जगह-जगह  भव्य स्वागत  भी किया गया, चल समारोह  मुख्य चौराहे होते हुए सुठालिया रोड सांवलिया गार्डन पहुंचा,यहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन को लेकर विभिन्न तरह की जानकारी से, सभी को अवगत कराया, कार्यक्रम में कई लोगों का सम्मान भी किया गया,इस दौरान अहिरवार समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के लोगों ने  दिन रात मेहनत की और कार्यक्रम को सफल बनाया,
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *थाना – कोतवाली, जिला – राजगढ़ (म.प्र.)* *थाना कोतवाली पुलिस को हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता* पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 13.04.2026 को फरियादी भारतसिंह पिता भंवरलाल गुर्जर उम्र 55 वर्ष निवासी भगवतीपुरा थाना कोतवाली जिला राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर परिवार सहित उपस्थित थे। तभी परिवार के संदीप एवं अर्जुन ने आकर सूचना दी कि गांव के कच्चे रास्ते पर उनके पुत्र रामबाबू पिता भारत सिंह गुर्जर को विशाल गुर्जर एवं होकम गुर्जर द्वारा गोली मार दी गई है तथा पत्थरों से भी हमला किया गया है। संदीप एवं अर्जुन ने बताया कि वे दोनों राजगढ़ से दूध बांटकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। गब्बर की गुमटी के पास पहुंचे तो गोली चलने की आवाज आई। आगे जाकर मोटरसाइकिल की लाइट में देखा कि रामबाबू जमीन पर पड़े थे तथा आरोपी उन्हें पत्थरों से मार रहे थे। मोटरसाइकिल की रोशनी देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल रामबाबू को परिजन उपचार हेतु आरोग्य अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना पैतृक संपत्ति को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण घटित हुई। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आयुध अधिनियम 1959 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम एवं तकनीकी टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों को सक्रिय करते हुए सतत प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी विशाल पिता करनसिंह गुर्जर निवासी भगवतीपुरा थाना कोतवाली राजगढ़ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। *सराहनीय भूमिका* *थाना कोतवाली टीम* निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, उपनिरीक्षक सरिता मिश्रा, उपनिरीक्षक भगवान सिंह खींची, प्रधान आरक्षक राजेंद्र मीणा (625), रामदीन धाकड़ (454), चंदन (11), सतीश भिलाला (18), बाबूलाल लोधी (719), मोईन अंसारी (268), नरेंद्र शर्मा (398), आरक्षक शक्ति सिंह (243), ललित तोमर (520), विवेक पाटिल (915), साहब सिंह (986), सैनिक रितुराज परमार (199) *तकनीकी टीम*– उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे, सहायक उपनिरीक्षक शादाब खान, प्रधान आरक्षक कुलदीप प्रजापति, आरक्षक अशोक राहौरिया उक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    *थाना – कोतवाली, जिला – राजगढ़ (म.प्र.)*
*थाना कोतवाली पुलिस को हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता*
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
दिनांक 13.04.2026 को फरियादी भारतसिंह पिता भंवरलाल गुर्जर उम्र 55 वर्ष निवासी भगवतीपुरा थाना कोतवाली जिला राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर परिवार सहित उपस्थित थे। तभी परिवार के संदीप एवं अर्जुन ने आकर सूचना दी कि गांव के कच्चे रास्ते पर उनके पुत्र रामबाबू पिता भारत सिंह गुर्जर को विशाल गुर्जर एवं होकम गुर्जर द्वारा गोली मार दी गई है तथा पत्थरों से भी हमला किया गया है।
संदीप एवं अर्जुन ने बताया कि वे दोनों राजगढ़ से दूध बांटकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। गब्बर की गुमटी के पास पहुंचे तो गोली चलने की आवाज आई। आगे जाकर मोटरसाइकिल की लाइट में देखा कि रामबाबू जमीन पर पड़े थे तथा आरोपी उन्हें पत्थरों से मार रहे थे। मोटरसाइकिल की रोशनी देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल रामबाबू को परिजन उपचार हेतु आरोग्य अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना पैतृक संपत्ति को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण घटित हुई।
प्राप्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आयुध अधिनियम 1959 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम एवं तकनीकी टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों को सक्रिय करते हुए सतत प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी विशाल पिता करनसिंह गुर्जर निवासी भगवतीपुरा थाना कोतवाली राजगढ़ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
*सराहनीय भूमिका*
*थाना कोतवाली टीम*
निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी),
उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, उपनिरीक्षक सरिता मिश्रा,
उपनिरीक्षक भगवान सिंह खींची,
प्रधान आरक्षक राजेंद्र मीणा (625), रामदीन धाकड़ (454), चंदन (11), सतीश भिलाला (18), बाबूलाल लोधी (719), मोईन अंसारी (268), नरेंद्र शर्मा (398),
आरक्षक शक्ति सिंह (243), ललित तोमर (520), विवेक पाटिल (915), साहब सिंह (986),
सैनिक रितुराज परमार (199)
*तकनीकी टीम*–
उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे,
सहायक उपनिरीक्षक शादाब खान,
प्रधान आरक्षक कुलदीप प्रजापति,
आरक्षक अशोक राहौरिया
उक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.