Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*
Saif Ali journalist Journalist
भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Saif Ali journalist Journalist1
- Post by Jagdish nagar1
- [ न्यूज़] नरसिंहगढ़: नादिया पानी जंगल में भीषण आग! असामाजिक तत्वों की करतूत से हज़ारों बेज़ुबान पक्षी और जानवर बेघर, प्रकृति खतरे में [नरसिंहगढ़, ] – नरसिंहगढ़ के नादिया पानी जंगल से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, जंगल के एक बड़े हिस्से में भीषण आग लग गई है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया है। यह आग केवल पेड़ों को ही नहीं जला रही है, बल्कि जंगल में रहने वाले हज़ारों बेज़ुबान पक्षियों और जानवरों के आशियाने को भी उजाड़ रही है। असामाजिक तत्वों की करतूत? शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस आग के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह सच है, तो यह प्रकृति के प्रति एक बेहद निंदनीय और अक्षम्य अपराध है। जंगल हमें शुद्ध हवा, हरियाली और जीवन का संतुलन प्रदान करते हैं, और उन्हें इस तरह नुकसान पहुँचाना पूरे पर्यावरण के लिए घातक है। वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग जंगल में लगी आग की भीषणता को देखते हुए, स्थानीय निवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाने की गुहार लगाई है। आग बुझाने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की ज़रूरत है ताकि और अधिक नुकसान को रोका जा सके। नागरिकों से अपील: जागरूक बनें, सहयोग करें इस संकट की घड़ी में, सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे जागरूक बनें और प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आएं। यदि किसी को भी आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। साथ ही, वन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करें ताकि वे आग बुझाने के कार्य को सुचारू रूप से कर सकें। पर्यावरण की रक्षा: हमारा सामूहिक कर्तव्य जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं हैं, बल्कि यह एक जटिल और महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसमें अनगिनत जीव-जंतु निवास करते हैं। उनकी रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। यदि हम अपने पर्यावरण को नहीं बचाएंगे, तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा1
- Post by Jeevan Sutariya1
- बडोनी:दतिया जिले के सनोरा गांव की बेटी ने मेरिट में मारी बाजी 500/485 अंक हासिल किए हैं। दतिया।12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में दतिया जिले के ग्राम राजपुर की होनहार छात्रा गायत्री यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 485 अंक हासिल किए हैं और मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया।एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली गायत्री यादव के पिता जीतेन्द्र यादव हैं, जिनके सपनों को आज उनकी बेटी ने नई ऊंचाई दे दी है। गायत्री की इस सफलता से पूरे परिवार के साथ-साथ पूरे दतिया जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खास बात ये है कि गायत्री का सपना और भी बड़ा है,वह आगे चलकर UPSC की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनना चाहती हैं, और देश सेवा का संकल्प रखती हैं।गायत्री की ये कामयाबी साफ बताती है कि अगर मेहनत सच्ची हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।आज गायत्री लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।1
- मक्सूदनगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान जयंती का चल समारोह मक्सूदनगढ़ के भोपाल रोड से शुरू हुआ जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया, चल समारोह मुख्य चौराहे होते हुए सुठालिया रोड सांवलिया गार्डन पहुंचा,यहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन को लेकर विभिन्न तरह की जानकारी से, सभी को अवगत कराया, कार्यक्रम में कई लोगों का सम्मान भी किया गया,इस दौरान अहिरवार समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के लोगों ने दिन रात मेहनत की और कार्यक्रम को सफल बनाया,1
- Post by Manoj Kumar1
- *थाना – कोतवाली, जिला – राजगढ़ (म.प्र.)* *थाना कोतवाली पुलिस को हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता* पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 13.04.2026 को फरियादी भारतसिंह पिता भंवरलाल गुर्जर उम्र 55 वर्ष निवासी भगवतीपुरा थाना कोतवाली जिला राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर परिवार सहित उपस्थित थे। तभी परिवार के संदीप एवं अर्जुन ने आकर सूचना दी कि गांव के कच्चे रास्ते पर उनके पुत्र रामबाबू पिता भारत सिंह गुर्जर को विशाल गुर्जर एवं होकम गुर्जर द्वारा गोली मार दी गई है तथा पत्थरों से भी हमला किया गया है। संदीप एवं अर्जुन ने बताया कि वे दोनों राजगढ़ से दूध बांटकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। गब्बर की गुमटी के पास पहुंचे तो गोली चलने की आवाज आई। आगे जाकर मोटरसाइकिल की लाइट में देखा कि रामबाबू जमीन पर पड़े थे तथा आरोपी उन्हें पत्थरों से मार रहे थे। मोटरसाइकिल की रोशनी देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल रामबाबू को परिजन उपचार हेतु आरोग्य अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना पैतृक संपत्ति को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण घटित हुई। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आयुध अधिनियम 1959 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम एवं तकनीकी टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों को सक्रिय करते हुए सतत प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी विशाल पिता करनसिंह गुर्जर निवासी भगवतीपुरा थाना कोतवाली राजगढ़ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। *सराहनीय भूमिका* *थाना कोतवाली टीम* निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, उपनिरीक्षक सरिता मिश्रा, उपनिरीक्षक भगवान सिंह खींची, प्रधान आरक्षक राजेंद्र मीणा (625), रामदीन धाकड़ (454), चंदन (11), सतीश भिलाला (18), बाबूलाल लोधी (719), मोईन अंसारी (268), नरेंद्र शर्मा (398), आरक्षक शक्ति सिंह (243), ललित तोमर (520), विवेक पाटिल (915), साहब सिंह (986), सैनिक रितुराज परमार (199) *तकनीकी टीम*– उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे, सहायक उपनिरीक्षक शादाब खान, प्रधान आरक्षक कुलदीप प्रजापति, आरक्षक अशोक राहौरिया उक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।1