नगर परिषद कार्यालय पहुंचे फरियादी, सभापति ने सुनी समस्याएं—फॉगिंग व बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से दर्जनों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फरियादियों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाला, नल-जल योजना, जलापूर्ति बाधित होने, पाइपलाइन में पानी के लीकेज तथा प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभापति ने निर्देश दिया कि जहां-जहां पानी की लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या है, उसे अभिलंब ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की शिकायत पर सभापति ने जल्द ही सभी वार्डों में फॉगिंग कार्य शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
नगर परिषद कार्यालय पहुंचे फरियादी, सभापति ने सुनी समस्याएं—फॉगिंग व बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से दर्जनों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फरियादियों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाला, नल-जल योजना, जलापूर्ति बाधित होने, पाइपलाइन में पानी के लीकेज तथा प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभापति ने निर्देश दिया कि जहां-जहां पानी की लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या है, उसे अभिलंब ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की शिकायत पर सभापति ने जल्द ही सभी वार्डों में फॉगिंग कार्य शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
- नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से दर्जनों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फरियादियों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाला, नल-जल योजना, जलापूर्ति बाधित होने, पाइपलाइन में पानी के लीकेज तथा प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभापति ने निर्देश दिया कि जहां-जहां पानी की लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या है, उसे अभिलंब ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की शिकायत पर सभापति ने जल्द ही सभी वार्डों में फॉगिंग कार्य शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।1
- तारापुर स्थित श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात महाशिवरात्रि पर निकली झांकी के सफल आयोजन को लेकर कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोबिंद स्वर्णकार ने की, जबकि संचालन विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद पिंटू साह और वार्ड पार्षद रोमित राज मौजूद थे। विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन महादेव की कृपा से ही सफल होते हैं और कलाकारों को सम्मानित करने की परंपरा सराहनीय है। मिथलेश कुमार सिंह ने भी कलाकारों और युवाओं की मेहनत की प्रशंसा की। इस दौरान समिति के सदस्य संजय पोद्दार, टिपु पोद्दार, सोनू कुमार, सुमंत भगत, रंजीत शर्मा व कुंदन स्वर्णकार सहित झांकी में विभिन्न भगवानों का किरदार निभाने वाले बच्चों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कलाकारों को सजाने में अप्पू पेंटर, सुभाष पेंटर, परमानंद ठाकुर व नयन आर्ट की भी अहम भूमिका रही, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।1
- टेटिया बंबर में जॉब कैंप कई पदों पर भर्ती, Salary 12 हजार से 29 हजार रुपये तक!! #jobopportunity #गुजरात #नौकरी #टेटीयाबंबर #mungerbihar #MungerNews #dmmunger #havelikharagpur #Salary #tarapur #sangrampur #unemployment1
- क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....1
- गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण किया गया1
- खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।1
- रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.1
- सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत के पांसल्ला गांव स्थित दुर्गा काली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे के अष्टायाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा पांसल्ला गांव से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट तक पहुंची। वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु नंगे पांव भक्ति भाव के साथ पुनः अपने गंतव्य स्थान दुर्गा काली मंदिर की ओर रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और अष्टायाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।1