logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ 24 घंटे अष्टायाम संकीर्तन का शुभारंभ सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत के पांसल्ला गांव स्थित दुर्गा काली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे के अष्टायाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा पांसल्ला गांव से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट तक पहुंची। वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु नंगे पांव भक्ति भाव के साथ पुनः अपने गंतव्य स्थान दुर्गा काली मंदिर की ओर रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और अष्टायाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

3 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
3 hrs ago

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ 24 घंटे अष्टायाम संकीर्तन का शुभारंभ सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत के पांसल्ला गांव स्थित दुर्गा काली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे के अष्टायाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा पांसल्ला गांव से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट तक पहुंची। वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु नंगे पांव भक्ति भाव के साथ पुनः अपने गंतव्य स्थान दुर्गा काली मंदिर की ओर रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और अष्टायाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत के पांसल्ला गांव स्थित दुर्गा काली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे के अष्टायाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा पांसल्ला गांव से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट तक पहुंची। वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु नंगे पांव भक्ति भाव के साथ पुनः अपने गंतव्य स्थान दुर्गा काली मंदिर की ओर रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और अष्टायाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
    1
    सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत के पांसल्ला गांव स्थित दुर्गा काली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे के अष्टायाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया।
कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा पांसल्ला गांव से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट तक पहुंची।
वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु नंगे पांव भक्ति भाव के साथ पुनः अपने गंतव्य स्थान दुर्गा काली मंदिर की ओर रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और अष्टायाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ।
ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तारापुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुरानी बाजार निवासी स्व. जगदीश स्वर्णकार के पुत्र सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दरोगा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 98/2001 दर्ज है, जो सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला है। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रखने की बात कही है।
    1
    फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तारापुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुरानी बाजार निवासी स्व. जगदीश स्वर्णकार के पुत्र सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दरोगा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 98/2001 दर्ज है, जो सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला है। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रखने की बात कही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • इस पत्ता से 14 से 15 बीमारी सही होता है। खड़गपुर का मशहूर वेद जी
    1
    इस पत्ता से 14 से 15 बीमारी सही होता है। खड़गपुर का मशहूर वेद जी
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Gopalpur, Bhagalpur•
    9 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण किया गया
    1
    गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63  लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण   किया गया
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।
    1
    खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों  की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    14 hrs ago
  • रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
    1
    रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान,  कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला  प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    14 hrs ago
  • सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, नवीन कुमार बानी सहित अन्य लोग मिर्जापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सभापति राजकुमार गुड्डू ने मृतक सरवन कुमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। ऐसी घटना किसी भी परिवार के लिए असहनीय होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नगर प्रशासन और पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।सभापति ने कहा, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत सरवन कुमार की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। हम हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवार के साथ हैं और आगे भी जो संभव होगा वह सहयोग किया जाएगा। दरअसल मंगलवार को दिलगौरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में घुस गया था। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सरवन कुमार और नितेश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    1
    सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, नवीन कुमार बानी सहित अन्य लोग मिर्जापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सभापति राजकुमार गुड्डू ने मृतक सरवन कुमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। ऐसी घटना किसी भी परिवार के लिए असहनीय होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नगर प्रशासन और पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।सभापति ने कहा, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत सरवन कुमार की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। हम हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवार के साथ हैं और आगे भी जो संभव होगा वह सहयोग किया जाएगा। दरअसल मंगलवार को दिलगौरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में घुस गया था। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सरवन कुमार और नितेश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.