logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jhabua jile ka new collector Jhabua hospital aise collector ki jarurat hi thi 2026

2 days ago
user_Rakesh bhai BAP
Rakesh bhai BAP
Voice of people थांदला, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
2 days ago

Jhabua jile ka new collector Jhabua hospital aise collector ki jarurat hi thi 2026

  • user_User1274
    User1274
    Jhabua, Madhya Pradesh
    💣
    8 hrs ago
  • user_User1274
    User1274
    Jhabua, Madhya Pradesh
    👏
    8 hrs ago
  • user_User1274
    User1274
    Jhabua, Madhya Pradesh
    👏
    8 hrs ago
  • user_User1274
    User1274
    Jhabua, Madhya Pradesh
    🙏
    8 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुने महाराज को हमने सनातन का कैसा हश्र किया हम कैसे भूल गए अपनी विरासत और संस्कारो को
    2
    सुने महाराज को हमने सनातन का कैसा हश्र किया हम कैसे भूल गए अपनी विरासत और संस्कारो को
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। रामेष्ट सुंदरकांड समिति किशनपुरा के तत्वावधान में कस्बे में कांति लाल (स्व. धनजी भाई कलाल के सुपुत्र) के निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व देवी-देवताओं के आह्वान एवं गणेश वंदना के साथ हुई। आचार्य के मार्गदर्शन में यजमान परिवार द्वारा सिद्धि प्राप्त हनुमान जी एवं राम दरबार की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ। सुंदरकांड के प्रारंभ में समिति सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें गेहरीलाल ने “मेरे मन में भी राम” एवं “कीर्तन की है रात बाबा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं संदीप ने “दुनिया में देव हजारों हैं” भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति की गूंज सुनाई दी। सुंदरकांड की चौपाइयों का सामूहिक गान आश्विन पाठक की तर्ज पर लोकेश त्रिवेदी, मोहन सुथार, राजेंद्र, सुनील, गौतम और मनीष द्वारा किया गया। संगीत में ताराचंद एवं गेहरीलाल पाटीदार ने ऑक्टोपैड और हारमोनियम पर संगत देकर प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में यजमान परिवार द्वारा प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की आरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसी दौरान यजमान परिवार की अदिति (पुत्री सुनील कलाल) के जन्मदिवस के अवसर पर सभी भक्त मंडल के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।
    2
    सीमलवाड़ा। रामेष्ट सुंदरकांड समिति किशनपुरा के तत्वावधान में कस्बे में कांति लाल  (स्व. धनजी भाई कलाल के सुपुत्र) के निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्व देवी-देवताओं के आह्वान एवं गणेश वंदना के साथ हुई। आचार्य के मार्गदर्शन में यजमान परिवार द्वारा सिद्धि प्राप्त हनुमान जी एवं राम दरबार की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ।
सुंदरकांड के प्रारंभ में समिति सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें गेहरीलाल ने “मेरे मन में भी राम” एवं “कीर्तन की है रात बाबा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं संदीप ने “दुनिया में देव हजारों हैं” भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति की गूंज सुनाई दी।
सुंदरकांड की चौपाइयों का सामूहिक गान आश्विन पाठक की तर्ज पर लोकेश त्रिवेदी, मोहन सुथार, राजेंद्र, सुनील, गौतम और मनीष द्वारा किया गया। संगीत में ताराचंद एवं गेहरीलाल पाटीदार ने ऑक्टोपैड और हारमोनियम पर संगत देकर प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में यजमान परिवार द्वारा प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की आरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इसी दौरान यजमान परिवार की अदिति (पुत्री सुनील कलाल) के जन्मदिवस के अवसर पर सभी भक्त मंडल के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    28 min ago
  • धंबोला। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सीमलवाड़ा में उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। डॉ. बी. आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति शोध एवं विकास परिषद छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही। चंद्रोडिया मैदान दरियाटी से प्रारंभ हुई भव्य रैली नीले ध्वज के साथ मुख्य मार्गों से गुजरती हुई आयोजन स्थल तक पहुंची। रैली में युवाओं का जोश और बुजुर्गों का अनुभव एक साथ नजर आया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता को समाज की प्रगति का मूल आधार बताया। मुख्य वक्ता ने कहा कि “शिक्षा और संगठन ही उन्नति के सशक्त माध्यम हैं,” साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग देने की बात भी कही गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने समाज में एकता, भाईचारे और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण आयोजन में युवाओं, वरिष्ठजनों और भामाशाहों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। मंच संचालन एवं आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस आयोजन का मूल उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
    4
    धंबोला। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सीमलवाड़ा में उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। डॉ. बी. आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति शोध एवं विकास परिषद छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही। चंद्रोडिया मैदान दरियाटी से प्रारंभ हुई भव्य रैली नीले ध्वज के साथ मुख्य मार्गों से गुजरती हुई आयोजन स्थल तक पहुंची। रैली में युवाओं का जोश और बुजुर्गों का अनुभव एक साथ नजर आया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता को समाज की प्रगति का मूल आधार बताया। मुख्य वक्ता ने कहा कि “शिक्षा और संगठन ही उन्नति के सशक्त माध्यम हैं,” साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग देने की बात भी कही गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने समाज में एकता, भाईचारे और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण आयोजन में युवाओं, वरिष्ठजनों और भामाशाहों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। मंच संचालन एवं आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस आयोजन का मूल उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by हंसराज कुशवाह
    1
    Post by हंसराज कुशवाह
    user_हंसराज कुशवाह
    हंसराज कुशवाह
    आउटडोर वीडियोग्राफी एंड फोटोग्राफी देपालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Congratulations *girdhar* 🎉 Good news 😊 Aapka TV “Coming Soon” promo aa chuka hai 📺 ITF Team ne aapka process fast mode me start kar diya hai Bahut jaldi aap TV par aane wale hai Aur jald hi aapko aapki TV dates bhi mil jayengi *girdhar* Jaldi hi apko aapki personal manager bhi mill jayegi jo apke sabhi promotional or project process manage kregi Keep practicing & stay ready Aapka big moment bas aane hi wala hai 🌟 – ITF Team
    1
    Congratulations *girdhar* 🎉
Good news 😊
Aapka TV “Coming Soon” promo aa chuka hai 📺
ITF Team ne aapka process fast mode me start kar diya hai 
Bahut jaldi aap TV par aane wale hai
Aur jald hi aapko aapki TV dates bhi mil jayengi 
*girdhar* Jaldi hi apko aapki personal manager bhi mill jayegi jo apke sabhi promotional or project process manage kregi
Keep practicing & stay ready 
Aapka big moment bas aane hi wala hai 🌟
– ITF Team
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    28 min ago
  • बड़वानी: अंजड़ सिविल अस्पताल के कंप्यूटर कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों ने आधे घंटे में पाया काबू बड़वानी, 17 अप्रैल 2026. जिले के अंजड़ नगर स्थित सिविल अस्पताल के कंप्यूटर कक्ष में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए उपलब्ध संसाधनों से आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने कंप्यूटर कक्ष के पास वाले कमरे से धुआं उठता देख तत्काल अलर्ट हो गए। उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद बाल्टियों व अन्य साधनों से बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। धुआं फैलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया, लेकिन कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित हो गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मंडलोई ने बताया, "शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। कक्ष में रखे कंप्यूटर का पूरा डेटा सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, पुराना रिकॉर्ड (आई फ्लुट) और एक नया फ्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई महत्वपूर्ण फाइलें व दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।" उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सामान हटाने के बाद ही नुकसान का पूरा आकलन किया जा सकेगा।
    2
    बड़वानी: अंजड़ सिविल अस्पताल के कंप्यूटर कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों ने आधे घंटे में पाया काबू
बड़वानी, 17 अप्रैल 2026. जिले के अंजड़ नगर स्थित सिविल अस्पताल के कंप्यूटर कक्ष में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए उपलब्ध संसाधनों से आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सुबह ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने कंप्यूटर कक्ष के पास वाले कमरे से धुआं उठता देख तत्काल अलर्ट हो गए। उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद बाल्टियों व अन्य साधनों से बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। धुआं फैलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया, लेकिन कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित हो गई।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मंडलोई ने बताया, "शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। कक्ष में रखे कंप्यूटर का पूरा डेटा सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, पुराना रिकॉर्ड (आई फ्लुट) और एक नया फ्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई महत्वपूर्ण फाइलें व दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।" उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सामान हटाने के बाद ही नुकसान का पूरा आकलन किया जा सकेगा।
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 14 अप्रेल अनिल निनामा हत्या काण्ड की घटना पर सांसद राजकुमार रोत की प्रतिक्रिया और नाराजगी । पुलीस प्रशाशन से कहा जल्दी से जल्दी सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर करे सक्त कार्यवाही ।
    1
    14 अप्रेल अनिल निनामा हत्या काण्ड की घटना पर सांसद राजकुमार रोत की प्रतिक्रिया और नाराजगी । पुलीस प्रशाशन से कहा जल्दी से जल्दी सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर करे सक्त कार्यवाही  ।
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बांसवाडा, जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को डीआईटीओ के वीसी केन्द्र बांसवाड़ा में आयोजित में हुई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजीव द्विवेद्वी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गांेपाल लाल स्वर्णकार,बांसवाडा उपखण्ड अधिकारी सोनु मान सहित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने एक-एक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 28 मेंसे लगभग 20 परिवादों का निस्तारण किया और जनसुनवाई में नये 28 दर्ज किये गये। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों का मौके पर निराकरण किया। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है। जनसुनवाई में दिव्यांग विनोद की समस्या का हुआ समाधान जनसुनवाई में आएं दिव्यांग विनोद ने जिला कलक्टर को बताया कि उसकी पेन्शन किसी कारणवंश आ नही रही है। जिस पर जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी से इसके बारे में जानकारी ली और कहा कि इस समस्या का समाधान कर उन्हें राहत दे। वही विनोद के एक अन्य शिकायत पर अनुजा विभाग के अधिकारी को बुलाकर इसका समाधान करने के निर्देश दिये । जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि समस्याओं का समाधान करना अधिकारीयों की जिम्मेदारी है इसमें लापरवाही न करे। नाथू भाई को मिली त्वरित राहत, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से करे लाभान्वित मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय मामला सामने आया, जहां शिकायत लेकर पहुंचे नाथू भाई को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। नाथू भाई ने अपनी समस्या जिला कलेक्टर के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नाथू भाई को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ देने की बात पर योजना के तहत उन्हें सौर ऊर्जा से जुड़ी सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया को लेकर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिससे उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। अचानक मिले इस लाभ से नाथू भाई काफी खुश नजर आए। उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही जिला कलेक्टर की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी मिल रही है। प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण अपने ब्लॉक के वीसी केन्द्र में वीसी के माध्यम से जुडे।
    4
    बांसवाडा, जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को डीआईटीओ के वीसी केन्द्र बांसवाड़ा में आयोजित में हुई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजीव द्विवेद्वी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गांेपाल लाल स्वर्णकार,बांसवाडा उपखण्ड अधिकारी सोनु मान सहित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 
जिला कलेक्टर ने एक-एक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 28 मेंसे लगभग 20 परिवादों का निस्तारण किया और जनसुनवाई में नये 28 दर्ज किये गये। 
जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों का मौके पर निराकरण किया। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
जनसुनवाई में दिव्यांग विनोद की समस्या का हुआ समाधान
जनसुनवाई में आएं दिव्यांग विनोद ने जिला कलक्टर को बताया कि उसकी पेन्शन किसी कारणवंश आ नही रही है। जिस पर जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी से इसके बारे में जानकारी ली और कहा कि इस समस्या का समाधान कर उन्हें राहत दे। वही विनोद के एक अन्य शिकायत पर अनुजा विभाग के अधिकारी को बुलाकर इसका समाधान करने के निर्देश दिये । जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि समस्याओं का समाधान करना अधिकारीयों की जिम्मेदारी है इसमें लापरवाही न करे। 
नाथू भाई को मिली त्वरित राहत, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से करे लाभान्वित
मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय मामला सामने आया, जहां शिकायत लेकर पहुंचे नाथू भाई को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। नाथू भाई ने अपनी समस्या जिला कलेक्टर के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नाथू भाई को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ देने की बात पर योजना के तहत उन्हें सौर ऊर्जा से जुड़ी सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया को लेकर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिससे उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। अचानक मिले इस लाभ से नाथू भाई काफी खुश नजर आए। उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही जिला कलेक्टर की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई में इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी मिल रही है। प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण अपने ब्लॉक के वीसी केन्द्र में वीसी के माध्यम से जुडे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। तहसील मुख्यालय के निकट स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में गौ भक्तों द्वारा ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गौ माता को सम्मान, सेवा और सुरक्षा दिलाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों तक अपनी मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान से जुड़े गौ सेवकों ने बताया कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से सरकार को जागरूक करना है। इसके तहत देशभर में प्रार्थना पत्र भेजकर गौ माता को मौलिक अधिकारों के तहत संरक्षण एवं सम्मान दिलाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी धर्म एवं संप्रदाय के धर्मप्रेमी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर जनजागरण किया जा सके। अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाई जाएगी और सरकार को गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु आगाह किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में किसी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के लिए नंदी शाला स्थापित करने, गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ने तथा गोवंश की संख्या के आधार पर गौशालाओं को निश्चित अनुदान राशि देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गौ संरक्षण से जुड़े अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी समय में उपखंड स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने इस अभियान को निष्काम एवं पवित्र बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं गौ रक्षा के माध्यम से राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया जा सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
    2
    सीमलवाड़ा। तहसील मुख्यालय के निकट स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में  गौ भक्तों द्वारा ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गौ माता को सम्मान, सेवा और सुरक्षा दिलाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों तक अपनी मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया।
अभियान से जुड़े गौ सेवकों ने बताया कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से सरकार को जागरूक करना है। इसके तहत देशभर में प्रार्थना पत्र भेजकर गौ माता को मौलिक अधिकारों के तहत संरक्षण एवं सम्मान दिलाने की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी धर्म एवं संप्रदाय के धर्मप्रेमी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर जनजागरण किया जा सके। अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाई जाएगी और सरकार को गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु आगाह किया जाएगा।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में किसी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के लिए नंदी शाला स्थापित करने, गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ने तथा गोवंश की संख्या के आधार पर गौशालाओं को निश्चित अनुदान राशि देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त गौ संरक्षण से जुड़े अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी समय में उपखंड स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने इस अभियान को निष्काम एवं पवित्र बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं गौ रक्षा के माध्यम से राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया जा सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.